Thursday, May 9, 2019

शेयर बाजार, Sensex में 191 अंक की गिरावट !

लाल निशान पर कारोबार कर रहा है शेयर बाजार, Sensex में 191 अंक की गिरावट !


देश के शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में  गुरुवार  को गिरावट का रुख रहा। सेंसेक्स (Sensex)  सुबह 9.38 बजे 191.94 अंकों की गिरावट के साथ 37,597.19 पर और निफ्टी (Nifty) भी लगभग इसी समय 60.35 अंकों की कमजोरी के साथ 11,299.10 पर कारोबार कर रहे थे।   बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 41.22 अंकों की गिरावट के साथ 37,747.91 पर जबकि एनएसई का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 37.05 अंकों की कमजोरी के साथ 11,322.40 पर खुला। देश के शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में बुधवार को गिरावट को बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स करीब 500 अंकों की गिरावट रही। सेंसेक्स 487 अंक गिरकर 37,389 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी गिरावट के बाद 11,359 के लेवल पर बंद हुआ। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अमेरिका-चीन के ट्रेड वार का असर ग्लोबल और घरेलू बाजार में नजर आया। वहीं, कंपनियों के तिमाही वित्तीय परिणाम फीके रहने से निवेशकों का उत्साह प्रभावित हुआ है।



कल सेंसेक्स में एशियन पेंट्स, टीसीएस और एचसीएल टेक हरे निशान पर बंद हुए। वहीं, रिलायंस, बजाज फाइनेंस के शेयरों में 3.5 फीसदी की गिरावट नजर आई। शेयर बाजारों में गिरावट का सिलसिला बुधवार को छठे दिन भी जारी रहा। 


डॉलर के मुकाबले 17 पैसे कमजोरी के साथ खुला रुपया
मुद्रा बाजार में रुपये में कमजोरी का सिलसिला गुरुवार को भी जारी रहा। रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले पिछले सत्र से 17 पैसे कमजोर होकर 69.88 पर खुला। पिछले कारोबारी सत्र में बुधवार को रुपया डॉलर के मुकाबले 28 पैसे की कमजोरी के साथ 68.71 पर बंद हुआ था। 


No comments:

Post a Comment

दिवंगत के परिवार को पार्टी ने दी आर्थिक मदद

गोंडा  : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर जिले का प्रतिनिधि मंडल दिवंगत के घर पहुंच कर सांत्वना दिया।गोण्डा सद...