Friday, May 17, 2019

लखनऊ।

दो व्यापारी आपस में भिड़े।


पैसे के लेनदेन को लेकर दोनों में हुई मारपीट।


₹2600 के लेनदेन का था मामला।


एक व्यापारी ने दूसरे व्यापारी का फोड़ा सर।


मौके पर पहुंची पुलिस घायल व्यापारी को पहुंचाया अस्पताल।


थाना गाजीपुर क्षेत्र का मामला !



राहुल गांधी का दावा- नोटबंदी से पहले PM मोदी ने अपने मंत्रियों को कमरे में बंद कर दिया था

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने हिमाचल प्रदेश के सोलन में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी पर जोरदार हमला बोला. पीएम मोदी के रडार वाले बयान पर तंज करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि जब बादल आते हैं तो क्या एअर इंडिया और बाकी कंपनियों के हवाई जहाज गायब हो जाते हैं?कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मोदी प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं करते हैं. वो इंटरव्यू देते हैं और उनसे रडार को लेकर और आम कैसे खाए जाते हैं जैसे सवाल पूछ जाते हैं. प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुझसे पत्रकार पूछते हैं कि न्याय योजना कैसे चलाएंगे, पैसा कहां से आएगा, किसानों को समर्थन मूल्य कैसे दिलाएंगे.राहुल गांधी ने नोटबंदी को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया देश को 70 साल से चला रहा है, लेकिन पीएम मोदी ने नोटबंदी को लेकर उनसे नहीं पूछा. मोदी ने नोटबंदी से जबरदस्त चोट मारी, व्यापार बंद हो गए. उन्होंने 35 हजार करोड़ नीरव मोदी को दिया, 30 हजार करोड़ रुपया अनिल अंबानी को राफेल डील में दिलवाया.



इस दौरान राहुल गांधी ने यह भी दावा किया कि नोटबंदी से पहले मोदी ने कैबिनेट मंत्रियों को रेस कोर्स रोड में कमरे में बंद कर दिया था. उन्होंने एसपीजी के हवाले से ये दावा किया.


कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पुलवामा में हमला हुआ तो मैंने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कहा कि ये राजनीतिक मामला नहीं है. मैं आपको मुंबई हमले की याद दिलाता हूं. ताज होटल में आतंकवादी लोगों को गोली मार रहे थे और बाहर मोदी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे. वो लोगों के खून का राजनीतिक इस्तेमाल कर रहे थे.हमने पुलवामा हमले में सरकार का साथ दिया. ये ही फर्क है.


कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मोदी चाइना से सेब मंगवाते हैं, लेकिन हिमाचल के युवाओं को पकौड़ा तलने को बोलते है, क्या हिमाचल के सेब मेड इन इंडिया नहीं है क्या? हम वीरभद्र सिंह से गले मिलते है क्योंकि उनमें तजुर्बा है इसलिए उनसे सीखने को मिलता है, लेकिन मोदी आडवाणी व अन्य अनुभवी नेताओं से नहीं सीखते हैं.


अलीज़ा फातिमा 


Thursday, May 16, 2019

सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने का आरोप, गिरफ्तार हुआ डॉक्टर

    मुंबई पुलिस ने बुधवार को डॉक्टर सुनील कुमार निषाद (38) को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के लिए गिरफ्तार किया. यह शिकायत शनिवार को उनके पड़ोसी ने दर्ज कराई थी. कहा था कि वह पोस्ट के जरिए भावनाएं भड़का रहे हैं. जब उन्हें ऐसी पोस्ट करने से मना किया गया तो उन्होंने इनकार करते हुए पुलिस के पास जाने को कहा !डॉ. निषाद की गुरुवार को मजिस्ट्रेट के सामने पेशी होगी. एक एफआइआर उनके खिलाफ धार्मिक भावनाओं को भड़काने के आरोप में आईपीसी की धारा 295 (ए) के तहत दर्ज किया गया है !


शिकायत दर्ज होने के बाद से से पुलिस डॉ. सुनील कुमार को खोज रही थी. आखिरकार मुंबई यूनिवर्सिटी के फोर्ट कैंपस से उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार किया. डॉ. सुनील कुमार निषाद के फेसबुक अकाउंट के कवर पेज पर उन्होंने ईवीएम बैन करने से जुड़ी फोटो लगाई है. फेसबुक पर उन्होंने खुद को बामसेफ काडर से जुड़ा बताया है !अपनी पुलिस शिकायत में रविंद्र तिवारी ने कहा है कि पिछले कुछ समय से डॉ. सुनील कुमार निषाद एक खास जाति और समुदाय के लिए आपत्तिजनक पोस्ट कर रहे थे. जिसके बाद पुलिस के पास जाकर लिखित में शिकायत की. फेसबुक पोस्ट पढ़ने के बाद धार्मिक भावनाएं आहत हो गई !अपनी शिकायत में तिवारी ने कहा कि उन्हें अपने एक दोस्त की मदद से डॉ. निषाद के दुर्भावना फैलाने वाली फेसबुक पोस्ट के बारे में जानकारी मिली थी !



 


Wednesday, May 15, 2019

जन्म का दिन भी खोलता है व्यक्तित्व से जुड़े कई राज, जानें कैसे

 माना जाता है कि व्यक्ति का स्वभाव कैसा होगा यह काफी हद तक जन्म के दिन पर निर्भर करता है. आइए आपको बताते हैं हफ्ते के किस दिन जन्मे लोगों में होती हैं कौन सी खूबियां? ज्योतिष में जन्म के दिन का विशेष महत्व बताया गया है. जन्म के दिन के स्वामी ग्रह के अनुसार व्यक्ति के स्वभाव के बारे में पता लगाया जा सकता है. माना जाता है कि व्यक्ति का स्वभाव कैसा होगा यह काफी हद तक जन्म के दिन पर निर्भर करता है. साथ ही इससे व्यक्ति के जीवन की महत्वपूर्ण चीज़ों को समझ सकते हैं. आइए आपको बताते हैं हफ्ते के किस दिन जन्मे लोगों में होती हैं कौन सी खूबियां?



सोमवार- इस दिन जन्म लेने वाले मूडी स्वभाव के होते हैं. इनका भाग्य आमतौर पर विवाह के बाद उदय होता है. इन्हें हमेशा अपने रिश्तों में सावधानियां रखनी चाहिए.


मंगलवार- इस दिन जन्म लेने वाले बच्चे बड़े क्रोधी होते हैं और आम तौर पर बचपन में बीमार रहते हैं. इन्हें हमेशा चोट चपेट से बचने का ख्याल रखना चाहिए.


बुधवार- इस दिन जन्म लेने वाले बच्चे धनवान होते हैं. लेकिन हर काम में परफेक्शन चाहते हैं. इन्हें अपने अहंकारी स्वभाव पर नियंत्रण रखना चाहिए.


गुरुवार- इस दिन जन्म लेने वाले बच्चे भाग्यवान होते हैं. इन्हें मान-सम्मान खूब मिलता है. इन्हें जीवन में दूसरों पर ज्यादा विश्वास करने से बचना चाहिए.


शुक्रवार- इस दिन जन्म लेने वाले बच्चे आध्यत्मिक होते हैं. इनके ऊपर ईश्वर की विशेष कृपा होती है. इन्हें लापरवाही और अतिविश्वास से बचना चाहिए.


शनिवार- इस दिन जन्म लेने वाले बच्चों को काफी संघर्ष करना पड़ता है. लेकिन एक उम्र के बाद विदेश जाकर खूब सफलता पा सकते हैं. इन्हें नशे और प्रेम के चक्कर से बचना चाहिए.


रविवार- इस दिन जन्म लेने वाले बच्चे बीमार रहते हैं. साथ ही जीवन में खूब नाम यश पाते हैं. इन्हें अपने पारिवारिक जीवन पर विशेष ध्यान देना चाहिए.


Tuesday, May 14, 2019

सिर्फ 14 साल की उम्र में दुनिया छोड़ने वाली 'रसना गर्ल' को अपनी मौत का पहले से अंदाज़ा था!

तरुणी सचदेव. नाम सुना है? याद नहीं आ रहा? अच्छा 'रसना गर्ल' से कुछ घंटी बजी? हां वही रसना गर्ल जिसका मासूमियत से 'आई लव यू रसना' हमारी यादों में अब तक ताज़ा है.


तरुणी सचदेव, एक इंडियन मॉडल और बाल अभिनेत्री थीं.जन्म मुंबई शहर में 14 मई, 1998 को हुआ. उनके पापा हरेश सचदेव एक इंडस्ट्रियलिस्ट हैं. मां का नाम गीता सचदेव. तरुणी ने अपनी पढ़ाई मुंबई से की थी. मां मुंबई के इस्कॉन के राधा गोपीनाथ मंदिर की एक भक्त मंडली की सदस्य थी. खुद तरुणी ने भी मंदिर के त्यौहारों के कई नाटकों में हिस्सा लिया था. तरुणी 5 साल की उम्र में ही फ़िल्म इंडस्ट्री में आ गईं थीं. वो अपने समय की सबसे ज़्यादा पैसे कमाने वाली बाल कलाकार भी थीं. आगे बढ़ने से पहले वो एड देख लीजिए जिसके लिए तरुणी इतनी मशहूर हुईं!



तरुणी ने रसना, कोलगेट, आईसीआईसीआई बैंक, रिलाइंस मोबाइल, एल.जी, कॉफ़ी बाइट, गोल्ड विनर, शक्ति मसाला जैसे उत्पादों के लिए बहुत से टेलीविजन एड में अभिनय किया था. वो इंडस्ट्री की सबसे बिजी चाइल्ड मॉडल मानी जाती थीं. तरुणी स्टार प्लस के शो 'क्या आप पांचवीं पास से तेज हैं?' में भी कंटेस्टेंट बनकर आ चुकी हैं. उस समय ये शो शाहरूख खान होस्ट किया करते थे. उन्होंने 2004 की मलयालम फिल्म में 'वेल्लिनक्षत्रम' से डेब्यू कर अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत की थी!


Monday, May 13, 2019

ईरान के साथ तनाव में भड़का अमेरिका, सऊदी के दो तेल टैंकर उड़ाए

  अमेरिका और ईरान में बढ़ रहे तनाव के बीच सऊदी अरब को भारी नुकसान हुआ है. बताया जा रहा है कि संयुक्त अरब अमीरात के अपतटीय क्षेत्र फुजैरा में सऊदी अरब के दो तेल के टैंकरों पर हमला हुआ है!



लेकिन अब तक अमीरात की ओर से यह साफ़ नहीं हो सका है कि हमले के पीछे कौन जिम्मेदार है ! सऊदी अरब के ऊर्जा मंत्री खालिद अल फलीह ने कहा कि उनके दो तेल के जहाजों को काफी नुकसान पहुंचा है. फलीह ने बताया कि दोनों सऊदी तेल जहाज पर हमला उस वक्त हुआ जब दोनों जहाज अरब सागर को पार कर रहे थे.वहीं, हमले के पीछे अमेरिका का हाथ होने की बात कही जा रही है ! क्योंकि ईरान से बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने यह आगाह किया था कि ईरान क्षेत्र में समुद्री यातायात को निशाना बना सकता है!  इसी चेतावनी की पृष्ठभूमि में पोतों पर हमले की खबर आई है ! हालांकि, ईरान ने इस हमले की जांच करने की मांग की है.गौरतलब है कि अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ने के बाद कथित खतरे का मुकाबला करने के लिए अमेरिका ने फारस की खाड़ी में एक युद्धपोत, बी-2 बमवर्षक विमान, पैट्रियट मिसाइल डिफेंस सिस्टम की तैनाती की है! 



जो ऑर्लिंगटन खाड़ी में अब्राहम लिंकन स्ट्राइक समूह से जुड़े हैं.जानकारों का कहना है कि अमेरिका ऐसा मनोवैज्ञानिक दबाव ईरान पर बढ़ाने के लिए कर रहा है. दोनों देशों के रिश्तों में 2015 से तब से खटास आ गई है जब से अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के साथ साल 2015 में हुई परमाणु संधि को तोड़ दिया था. इसके बाद ईरान पर अमेरिका ने दोबारा सभी प्रतिबंधों को लागू कर दिया था. इस विवाद के बाद अमेरिका ने आठ देशों को ईरानी तेल खरीदने की खत्म कर कर दी


 


प्यार और धोखे ने सब कुछ सिखा दिया - कैटरीना

स्ट्रगल के दिनों को याद कर बोलीं कैटरीना कैफ-' प्यार और धोखे ने सब कुछ सिखा दिया' 


बी टाउन की खूबसूरत और सेक्सी एक्ट्रेस कैटरीना कैफ इनदिनों अपने बोल्ड और सेक्सी अवतार के लिए अक्सर इंटरनेट पर छाईं रहती हैं। लेकिन कटरीना कैफ इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'भारत' को लेकर चर्चा में हैं । इस फिल्म में कैटरीना सलमान खान के साथ नजर आएंगी । इसके अलावा कैटरीना अपनी पर्सनल लाइफ के खुलासे को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं । 



आपको बता दें कि हाल ही में सलमान और कैटरीना  फिल्म 'भारत' के प्रमोशन के लिए IPL के फिनाले में पहुंचे। फिनाले में पहुंचकर सलमान और कैटरीना  ने फैंस के साथ काफी मस्ती की, जिसकी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। डीएनए को दिए अपने हालिया इंटरव्‍यू में कैटरीना कैफ ने अपने स्ट्रगल लाइफ को लेकर काफी रोचक खुलासे किए हैं। इंटरव्यू के दौरान कैटरीना ने कहा कि  बतौर इंसान मैं बदल गई। मैं अपने लिए हमेशा से ईमानदार रही हूं साल 2009 में अजब प्रेम की गजब कहानी और जिंदगी न मिलेगी दोबारा (2011) का समय मेरे लिए बेहद खूबसूरत,शानदार और मजेदार था। इसके साथ ही एक्‍ट्रेस ने आगे बताया 'मैंने खुद में सकारात्मक बदलाव महसूस किए हैं। मैं बहुत अच्छा महसूस कर रही हूं। जिंदगी बहुत खूबसूरत है और हर जगह गलत और सही लोग हैं। मेरी जिंदगी में सब कुछ खूबसूरत है और मैंने पिछले कुछ वर्षों में बहुत कुछ देखा है। मैंने भावनाओं, दर्द, प्यार और धोखे के बारे में बहुत कुछ सीखा है इतना ही नहीं मैं अपने लाइफ में प्यार और धोखे में कैसे खुश रह सकते हैं ये सब सीख लिया है।' वहीं इसके साथ ही कटरीना ने डायरेक्‍टर आनंद एल राय की भी खूब तारीफ की है।


Sunday, May 12, 2019

जानें- नारियल पानी के 5 बड़े फायदे

  नारियल पानी को अच्छी सेहत के लिए वरदान माना जाता है. नारियल पानी पीने से सेहत को कई तरह से फायदा पहुंचता है. इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन, मिनरल्स पाए जाते हैं. इसके अलावा इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, अमीनो-एसिड, एंजाइम्स, बी-कॉम्प्लेक्स विटामिन, विटामिन-सी मौजूद होता है. नारियल पानी पीने से इम्यून सिस्टम बेहतर तरीके से काम करता है. रोजाना नारियल पानी पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है और साथ ही शरीर में ग्लुकोज का स्तर भी नॉर्मल रहता है. आइए जानते हैं नारियल पानी पीने के फायदों के बारे में...



1. वजन कम करने में मददगार- आप अगर वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं तो अपनी डाइट में नारियल पानी जरूर शामिल करें. नारियल पानी में कैलोरी काफी कम मात्रा में होती है. इसको पीने के बाद जंक फूड खाने की क्रेविंग भी बहुत कम होती है.


2. इम्यूनिटी मजबूत करता है- कम ही लोग जानते हैं कि नारियल पानी में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल गुण मौजूद होते हैं. ये शरीर की इम्यूनिटी पावर को मजबूत करने के साथ कई तरह के इंफेक्शन से भी सुरक्षित रखता है.


3. हाई ब्लड प्रेशर में फायदेमंद- जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होती है, उन्हें अपनी डाइट में नारियल पानी जरूर शामिल करना चाहिए. नारियल पानी पीने से ब्लड प्रेशर नॉर्मल रहता है. इसमें मौजूद विटामिन-सी, मैग्नीशियम और पोटैशियम ब्लड प्रेशर को कम करने का काम करते हैं.


4. स्किन के लिए फायदेमंद- नारियल पानी सिर्फ सेहत के लिए ही नहीं, बल्कि स्किन को खूबसूरत बनाने का काम भी करता है. जिन लोगों के चेहरे पर मुंहासें होते हैं, वो लोग रात में चेहरे पर नारियल पानी लगाकर सोएं और सुबह उठकर चेहरा धो लें. ऐसा करने से मुंहासों की समस्या से जल्द छुटकारा मिल जाएगा.


5. किडनी के लिए फायदेमंद- नारियल पानी में मौजूद मिनरल्स, पोटैशियम और मैग्नीशियम किडनी की समस्याओं को दूर करने में भी कारगर साबित होते हैं


 


Saturday, May 11, 2019

 ज्योतिरादित्य सिंधिया 6ठे चरण के सबसे अमीर कैंडिडेट

लोकसभा चुनाव के 6ठे चरण का मतदान 12 मई 2019 को देश के 7 राज्यों की 59 सीटों पर होगा। इस चरण में 979 उम्मीदवार मैदान में हैं। इस चरण में किस्मत आजमा रहे कैंडिडेट जमकर प्रचार में लगे हुए हैं। इनमें से कई उम्मीदवार जहां करोड़पति हैं, कई कैंडिडेट की संपत्ति न के बराबर है। बता दें कि इस चरण में त्रिपुरा की 1 सीट त्रिपुरा पश्चिम के 29 विधानसभा क्षेत्र के 168 मतदान केंद्रों पर भी वोट डाले जाएंगे। इन पर 11 अप्रैल को वोट डाले गए थे। इन वोटिंग सेंटर पर पुनर्मतदान होगा। 6ठे चरण में 979 उम्मीदवार मैदान में हैं।



चुनाव संबंधी आंकड़ों का अध्ययन करने वाले संगठन एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) ने इस चरण के 967 उम्मीदवारों के आंकड़ों का आकलन किया है। ADR के मुताबिक इस चरण में किस्मत आजमा रहे उम्मीदवारों में सबसे अमीर ज्योतिरादित्य सिंधिया हैं। कांग्रेस पार्टी के कैंडिडेट सिंधिया की संपत्ति 374.56 करोड़ रुपये है। उनके बाद दूसरे नंबर पर क्रिकेटर से पॉलिटीशियन बने गौतम गंभीर हैं। बीजेपी के टिकट पर किस्मत आजमा रहे गंभीर के पास 147.16 करोड़ रुपये की संपत्ति है। बीजेपी की मेनका गांधी के पास 55.69 करोड़ रुपये की संपत्ति है और वह 7वें नंबर पर हैं।


सबसे कम संपत्ति के मामले में पहले पायदान पर एसयूसीआई (सी) के रंगलाल कुमार का नाम है। ADR के मुताबिक उनके पास कुल 500 रुपये की संपत्ति है। उनके बाद दूसरे नंबर पर सीपीआई (एमएल) रेड स्टार के सुकचंद सरीन हैं। उनके पास कुल 800 रुपये की संपत्ति है।


 


पाकिस्तान के बलूचिस्तान में आतंकी हमला,

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के ग्वादर स्थित पांच सितारा होटल से फायरिंग की खबर आ रही है। ऐसा माना जा रहा है कि तीन से चार हथियारबंद आतंकियों ने यह फायरिंग की है। डॉन वेबसाइट ने ग्वादर के स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) असलम बनगुलाजी के हवाले से लिखा, 'ग्वादर के पर्ल कॉन्टिनेंटल (पीसी) होटल में तीन से चार आतंकियों ने घुसकर गोलीबारी शुरू कर दी।'


एसएचओ ने बताया, शाम में करीब 4 बजकर 50 मिनट पर हमें रिपोर्ट मिली कि हथियारों से लैस तीन से चार व्यक्ति पीसी में हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अब भी फायरिंग की आवाजें आ रही हैं, लेकिन किसी तरह के नुकसान की कोई खबर अभी तक नहीं है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक इस वक्त होटल में कोई विदेशी मेहमान नहीं है। एसएचओ बनगुलाजी ने कहा, 'अतिरिक्त पुलिस बल और आतंकवाद रोधी बल (एटीएफ) के साथ ही सेना होटल पहुंच चुकी है, ताकि आतंकियों पर जल्द-से-जल्द काबू पाया जा सके।'


इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (आईपीजी) मोहसिन हसन बट्ट ने भी इस बात की पुष्टि की है कि दो से तीन बंदूकधारी ने पहले तो फायरिंग की और फिर होटल में दाखिल हो गए। आईपीजी ने कहा, 'हमले के समय होटल में कोई भी विदेशी नहीं था और सिर्फ होटल के कर्मचारी ही अंदर मौजूद थे।' उन्होंने यह भी कहा कि होटल को 95 फीसद खाली करा लिया गया है।


जब तरावीह की नमाज़ छोड़ कर बचाई मुस्लिम ने हिन्दू युवक की जान

गोंडा - गोंडा में शुक्रवार की देर शाम एक मुस्लिम युवक ने सौहार्द की मिसाल पेश की।। एक मुस्लिम युवक ने तरावीह की नमाज़ छोड़ एक घायल युवक को जिला अस्पताल ले जाकर उसकी जान बचाई। शुक्रवार देर शाम कोतवाली देहात के भगहर बुलंद निवासी शिव सुन्दर पाण्डेय अपना खेत देखने के लिए जा रहे थे। उसी बीच खेत में आया छुट्टा जानवर ने अचानक उस पर हमला कर दिया। उसी बीच उधर से तरावीह की नमाज़ पढ़ने के लिए गुजर रहे गांव के ही एडवोकेट अब्दुल नदीम व फरीद अहमद की नज़र घायलावस्था में पड़े शिव सुन्दर पर पड़ी तो दोनों युवकों ने सौहार्द व मानवता की मिशाल पेश करते हुए। नमाज़ छोड़कर पहले उसे जिला अस्पताल पहुंचा उसकी जान बचाई।। इस नेक काम को सुन जिले में हर कोई प्रशंसा कर रहा है।



SC को कांग्रेस सरकार के खिलाफ करनी चाहिए कार्रवाई - मायावती


राजस्थान के अलवर जिले में पति के सामने पत्नी से गैंगरेप मामले में बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि दोषी को फांसी की सजा दी जानी चाहिए। सुप्रीम कोर्ट को राज्य में कांग्रेस सरकार, पुलिस और प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। यह मामला सिर्फ दलितों से नहीं बल्कि सभी महिलाओं से जुड़ा है। आपको बता दें कि गैंगरेप और घटना का वीडियो वायरल करने के मामले के छठे आरोपी को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। मायावती ने कहा है कि चुनाव आयोग उन नेताओं के खिलाफ उचित कार्रवाई नहीं कर रहा है जो लोकसभा चुनावों के दौरान महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी कर रहे है। 


भुवनेश्वर जा रही राजधानी ट्रेन में लगी आग, बाल-बाल बचे यात्री

   नई दिल्ली से भुवनेश्वर जा रही है राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन के पावर कार में आग लग गई, गनीमत रही कि आग दूसरे कोच तक नहीं फैली. यह हादसा दक्षिण-पूर्व रेलवे के खड़गपुर में हुआ था. हादसे में सभी यात्री सुरक्षित हैं. मौके पर पहंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया !



    एक अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि दोपहर 12 बजकर 50 मिनट से एक बजे के बीच आग लगी और इस घटना में ट्रेन के पिछले हिस्से में स्थित 'पावर कार' बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन आग किसी ओर डिब्बे में नहीं फैली. हादसे में सभी यात्री सुरक्षित हैं ! अधिकारी ने बताया कि नई दिल्ली से भुवनेश्वर जा रही 22812 ट्रेन की पावर कार में सबसे पहले धुंआ उठता हुआ देखा गया. यह पावर कार ट्रेन में बिजली की आपूर्ति करती है. पूर्वी तटीय रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर डिविजन में खांतापदा में हुई. तीन दमकल गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची और आग पर काबू पाया. पावर कार को ट्रेन से अलग कर दिया गया ! अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि ट्रेन खांतापदा से दोपहर दो बजकर 59 मिनट पर सभी सुरक्षित यात्रियों को लेकर गंतव्य स्थान के लिए रवाना हुई !


इससे पहले गुरुवार को कामाख्या एक्सप्रेस इंजन और जनरेटर रूम में अचानक आग लग गई थी. ड्राइवर की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया था! ड्राइवर ने ट्रेन से जनरेटर रूम और पार्सल कोच को अलग कर दिया, जिससे दूसरे डिब्बों तक आग नहीं पहुंच पाई. इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन दिल्ली-हावड़ा रूट जरूर प्रभावित हुआ. हादसे का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. जैसे ही आग लगने की सूचना मिली, चारों ओर अफरा-तफरी मच गई थी.


इस्लामिक स्टेट का सनसनीखेज दावा- भारत में बनाया 'विलायाह ऑफ हिंद' प्रांत

   आईएस ने कहा कि वह भारत में पहली बार 'प्रांत' स्थापित करने में कामयाब हो गया है.सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच कश्मीर में मुठभेड़ के बाद यह दावा किया गया है. इस मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया, जिसका संबंध इसी ग्रुप से था. आईएस एमाक न्यूज एजेंसी ने शुक्रवार को नए प्रांत का नाम 'विलायाह ऑफ हिंद' बताया!  खूंखार आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट ने सनसनीखेज दावा किया है ! आईएस ने कहा कि वह भारत में पहली बार 'प्रांत' स्थापित करने में कामयाब हो गया है. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच कश्मीर में मुठभेड़ के बाद यह दावा किया गया है. इस मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया, जिसका संबंध इसी ग्रुप से था ! आईएस एमाक न्यूज एजेंसी ने शुक्रवार को नए प्रांत का नाम 'विलायाह ऑफ हिंद' बताया. बयान में दावा किया गया कि कश्मीर के शोपियां जिले के अमशीपोरा में आईएस ने भारतीय जवानों को मौत के घाट उतार दिया. लेकिन एक पुलिस प्रवक्ता ने इस दावे का खंडन किया. हालांकि आईएस ने माना कि शुक्रवार को इश्फाक अहमद सोफी नाम का आतंकवादी एनकाउंटर में मारा गया !



   नए प्रांत की स्थापना का आईएस का दावा फिर से खड़े होने जैसा मालूम होता है. अप्रैल में इराक और सीरिया से आईएस का खलीफा राज खत्म हो गया था, जहां एक वक्त हजारों मील के इलाके में उसका शासन चलता था. इसके बाद बौखलाए आईएस ने आत्मघाती हमलों को तेज कर दिया. हाल ही में उसने श्रीलंका में कई जगह बम धमाकों को अंजाम दिया, जिसमें 253 लोग मारे गए थे.


इस्लामिक आतंकवादियों पर नजर रखने वाले SITE इंटेल ग्रुप की डायरेक्टर रीटा काट्ज ने कहा, ''ऐसे क्षेत्र में 'प्रांत' की स्थापना जहां वास्तविक प्रशासन जैसा कुछ नहीं है, बेतुका ही है, लेकिन इसे हलके में नहीं लिया जाना चाहिए''. उन्होंने कहा, "दुनिया इन चीजों पर आंखें मूंद सकती है, लेकिन इन कमजोर क्षेत्रों में जिहादियों के लिए ये आईएस 'खलीफा' के नक्शे के पुनर्निर्माण में जमीनी स्तर पर मदद करने के लिए जरूरी संकेत हैं."


एनकाउंटर में मारा गया आतंकी सोफी एक दशक से ज्यादा कश्मीर में कई आतंकी संगठनों के साथ काम कर रहा था. बाद में वह इस्लामिक स्टेट में शामिल हो गया. यह जानकारी शनिवार को एक सैन्य अधिकारी ने दी. इसके अलावा आईएस से सहानुभूति रखने वाली श्रीनगर की एक मैगजीन को भी सोफी ने इंटरव्यू दिया था. सूत्रों के मुताबिक घाटी में सुरक्षाबलों, पुलिस और सेना पर कई ग्रेनेड हमले में उसका हाथ था !


सैन्य अधिकारी ने कहा, मुमकिन है कि कश्मीर में सोफी इकलौता आतंकी ही था, जो आईएस से जुड़ा था. कई दशकों से कश्मीर में आतंकी सुरक्षाबलों से लड़ रहे हैं. लेकिन वह इस्लामिक स्टेट की तरह नहीं हैं, जो दुनिया पर खलीफा राज कायम करना चाहता है. कश्मीर को लेकर भारत और पाकिस्तान दो युद्ध लड़ चुके हैं और पुलवामा में 40 जवानों के शहीद होने के बाद दोनों देश युद्ध की कगार तक पहुंच गए थे !


मेयर के करीबी को ‘खास कुर्सी’.... सवालों में BJP

यह खबर है.....सत्ता के रसूख, प्रशासनिक हनक और पार्टी के नियमों को ठेंगा दिखाने की.....जी हां....मुरादाबाद के मेयर विनोद अग्रवाल की पावर का अ...