Saturday, May 11, 2019

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में आतंकी हमला,

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के ग्वादर स्थित पांच सितारा होटल से फायरिंग की खबर आ रही है। ऐसा माना जा रहा है कि तीन से चार हथियारबंद आतंकियों ने यह फायरिंग की है। डॉन वेबसाइट ने ग्वादर के स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) असलम बनगुलाजी के हवाले से लिखा, 'ग्वादर के पर्ल कॉन्टिनेंटल (पीसी) होटल में तीन से चार आतंकियों ने घुसकर गोलीबारी शुरू कर दी।'


एसएचओ ने बताया, शाम में करीब 4 बजकर 50 मिनट पर हमें रिपोर्ट मिली कि हथियारों से लैस तीन से चार व्यक्ति पीसी में हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अब भी फायरिंग की आवाजें आ रही हैं, लेकिन किसी तरह के नुकसान की कोई खबर अभी तक नहीं है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक इस वक्त होटल में कोई विदेशी मेहमान नहीं है। एसएचओ बनगुलाजी ने कहा, 'अतिरिक्त पुलिस बल और आतंकवाद रोधी बल (एटीएफ) के साथ ही सेना होटल पहुंच चुकी है, ताकि आतंकियों पर जल्द-से-जल्द काबू पाया जा सके।'


इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (आईपीजी) मोहसिन हसन बट्ट ने भी इस बात की पुष्टि की है कि दो से तीन बंदूकधारी ने पहले तो फायरिंग की और फिर होटल में दाखिल हो गए। आईपीजी ने कहा, 'हमले के समय होटल में कोई भी विदेशी नहीं था और सिर्फ होटल के कर्मचारी ही अंदर मौजूद थे।' उन्होंने यह भी कहा कि होटल को 95 फीसद खाली करा लिया गया है।


No comments:

Post a Comment

प्रख्यात समाजसेवी एवं चिकित्सक डॉ. साजिद हुसैन का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

  जरवल कस्बा, जनपद बहराइच के सुप्रसिद्ध चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. साजिद हुसैन का आज सुबह, 28 जुलाई 2026 को निधन हो गया। उनके निधन का समाचार ...