Saturday, May 11, 2019

 ज्योतिरादित्य सिंधिया 6ठे चरण के सबसे अमीर कैंडिडेट

लोकसभा चुनाव के 6ठे चरण का मतदान 12 मई 2019 को देश के 7 राज्यों की 59 सीटों पर होगा। इस चरण में 979 उम्मीदवार मैदान में हैं। इस चरण में किस्मत आजमा रहे कैंडिडेट जमकर प्रचार में लगे हुए हैं। इनमें से कई उम्मीदवार जहां करोड़पति हैं, कई कैंडिडेट की संपत्ति न के बराबर है। बता दें कि इस चरण में त्रिपुरा की 1 सीट त्रिपुरा पश्चिम के 29 विधानसभा क्षेत्र के 168 मतदान केंद्रों पर भी वोट डाले जाएंगे। इन पर 11 अप्रैल को वोट डाले गए थे। इन वोटिंग सेंटर पर पुनर्मतदान होगा। 6ठे चरण में 979 उम्मीदवार मैदान में हैं।



चुनाव संबंधी आंकड़ों का अध्ययन करने वाले संगठन एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) ने इस चरण के 967 उम्मीदवारों के आंकड़ों का आकलन किया है। ADR के मुताबिक इस चरण में किस्मत आजमा रहे उम्मीदवारों में सबसे अमीर ज्योतिरादित्य सिंधिया हैं। कांग्रेस पार्टी के कैंडिडेट सिंधिया की संपत्ति 374.56 करोड़ रुपये है। उनके बाद दूसरे नंबर पर क्रिकेटर से पॉलिटीशियन बने गौतम गंभीर हैं। बीजेपी के टिकट पर किस्मत आजमा रहे गंभीर के पास 147.16 करोड़ रुपये की संपत्ति है। बीजेपी की मेनका गांधी के पास 55.69 करोड़ रुपये की संपत्ति है और वह 7वें नंबर पर हैं।


सबसे कम संपत्ति के मामले में पहले पायदान पर एसयूसीआई (सी) के रंगलाल कुमार का नाम है। ADR के मुताबिक उनके पास कुल 500 रुपये की संपत्ति है। उनके बाद दूसरे नंबर पर सीपीआई (एमएल) रेड स्टार के सुकचंद सरीन हैं। उनके पास कुल 800 रुपये की संपत्ति है।


 


No comments:

Post a Comment

दिवंगत के परिवार को पार्टी ने दी आर्थिक मदद

गोंडा  : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर जिले का प्रतिनिधि मंडल दिवंगत के घर पहुंच कर सांत्वना दिया।गोण्डा सद...