Friday, March 25, 2022

उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक को बधाई दी


कैंट क्षेत्र के विधायक बृजेश पाठक  के उप मुख्यमंत्री बनाए जाने से व्यापारियों में अत्यधिक खुशी की लहर!

 व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने श्री बृजेश पाठक को उपमुख्यमंत्री बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त किया !

उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य एवं उपमुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक सहित सभी शपथ लेने वाले मंत्रियों को बयान जारी कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी !

उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कैंट क्षेत्र के विधायक श्री बृजेश पाठक  को उपमुख्यमंत्री  बनाए जाने पर खुशी व्यक्त की  व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने कहा श्री बृजेश पाठक के उप मुख्यमंत्री बनने से प्रदेश के व्यापारियों में अत्यधिक खुशी की लहर दौड़ गई है उन्होंने उपमुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक  को प्रेस नोट जारी कर  शुभकामनाएं एवं बधाई दी!

मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने दो डिप्‍टी सीएम, 18 कैबिनेट मंत्री, 14 स्‍वतंत्र मंत्री व 20 राज्‍यमंत्री के साथ ली शपथ

 


लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत तथा लगातार दूसरी बार सरकार बनाने में अहम भूमिका अदा करने वाले योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के 20वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उनके साथ ही डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य तथा ब्रजेश पाठक ने भी उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इनके साïथ 16 कैबिनेट मंत्री, 14 स्वतंत्र प्रभारी और 20 राज्यमंत्री ने शपथ ग्रहण की।

       योगी आदित्यनाथ ने आज राजधानी के इकाना स्टेडियम में दोबारा यूपी के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। योगी आदित्यनाथ को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई है।

       समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी, कई केंद्रीय मंत्री और बीजेपी शासित राज्यों के सीएम शामिल हुए। 

      डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य तथा ब्रजेश पाठक के साथ कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, सूर्य प्रताप शाही, स्वतंत्र देव सिंह और बेबी रानी मौर्य ने उत्तर प्रदेश के मंत्री पद की शपथ ग्रहण की। लक्ष्मी नारायण चौधरी, जयवीर सिंह, धर्मपाल सिंह, नंद गोपाल गुप्ता नंदी, भूपेन्द्र सिंह चौधरी, अनिल राजभर, जितिन प्रसाद, राकेश सचान, अरविन्द कुमार शर्मा, योगेन्द्र उपाध्याय, आशीष पटेल और निषाद पार्टी के संजय निषाद ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली।

         कैबिनेट मंत्री के बाद स्वतंत्र प्रभार के राज्य मंत्रियों ने शपथ ली। दो-दो मंत्रियों को एक साथ शपथ दिलाई गई। राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार नितिन अग्रवाल व कपिल देव अग्रवाल, रवीन्द्र जायसवाल व संदीप सिंह, गुलाब देवी व गिरीश चन्द्र यादव, धर्मवीर प्रजापति व असीम अरुण, जेपीएस राठौर व दयाशंकर सिंह तथा नरेन्द्र कश्यप व दिनेश प्रताप सिंह, तथा अरुण कुमार सक्सेना व दयाशंकर मिश्र दयालू ने राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार पद की शपथ ली गई।

      उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 में प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में वापसी कर रही भारतीय जनता पार्टी को योगी आदित्यनाथ के रूप में विधायक दल के नेता भी दोबारा मिला है।

     योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल 2.0 में जातीय व क्षेत्रीय समीकरण के साथ पुरानी कैबिनेट में रहे विधायकों का सम्मान भी बरकरार रखा गया है। योगी आदित्यनाथ शाम को चार बजे अटल बिहारी वाजपेयी इकाना इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में दो उपमुख्यमंत्री और 50 मंत्रियों के साथ शपथ ली। इनमें से 22 मंत्री उनकी पहली सरकार के कार्यकाल के हैं।

Thursday, March 24, 2022

यूक्रेन ने कीव के उपनगर से रूसी सैनिकों को खदेड़ा, मारीपोल में संघर्ष तेज़, पलायन करने वाले लोगों का आंकड़ा 35 लाख पार

यूक्रेन ने दावा किया है कि उसने मंगलवार भोर में रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण कीव के एक उपनगर से रूसी सैनिकों को खदेड़ दिया। रूसी सैनिक राजधानी कीव के दूसरे हिस्सों पर कब्जे का प्रयास कर रहे हैं, जबकि मारीपोल पर बमबारी तेज हो गई है। कीव में 35 घंटे का कर्फ्यू लागू कर दिया गया है, जो बुधवार सुबह खत्म होगा। इससे घरों व तहखानों में रह रहे लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि भीषण युद्ध के बाद कीव के उपनगर मारकीव से रूसी सेना को खदेड़ दिया गया। यूक्रेनी सेना ने मारकीव के हाईवे पर फिर से कब्जा हासिल कर लिया है। हालांकि, रूसी सेना उत्तर-पश्चिमी उपनगर बुचा, होस्तोमेल व इर्पिन पर आंशिक कब्जा करने में सफल रही है। इन शहरों पर हमले के पहले दिन से बमबारी जारी है।चेर्नोबिल स्थित परमाणु केंद्र के पास आग लग गई है, लेकिन स्थिति खतरे से बाहर है। समर्पण प्रस्ताव को ठुकराए जाने के बाद रूस ने मारीपोल पर बमबारी तेज कर दी है। पलायन कर रहे लोग बताते हैं मारीपोल 99 प्रतिशत बर्बाद हो चुका है। सड़कों पर लाशें बिखरी पड़ी हैं। करीब 1,100 लोग झाडि़यों में छिपते हुए निकटवर्ती शहरों में पहुंचने में कामयाब रहे हैं।

Wednesday, March 23, 2022

CM योगी बैठक से बाहर निकले,जेपी नड्डा के आवास पर चल रही थी बैठक

Breaking News Delhi 

दिल्ली- ढाई घण्टे बैठक के बाद CM योगी बैठक से बाहर निकले,जेपी नड्डा के आवास पर चल रही थी बैठक !!



nextmedia.page

Tuesday, March 22, 2022

2024 तक देश में अमेरिका जैसी सड़कें होंगी, लोकसभा में नितिन गडकरी ने किया दावा

दिल्ली : लोकसभा में सड़क परिवहन और राज्यमार्ग मंत्रालय की अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान नितिन गडकरी ने लोकसभा में दावा किया कि 2024 समाप्त होने से पहले देश का रोड इंफ्रास्ट्रक्चर अमेरिका के बराबर होगा.

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने लोकसभा में कहा कि जॉन कैनैडी का कहा गया एक वाक्य मैं हर समय ध्यान में रखता हूं. उन्होंने कहा था कि अमेरिका इसलिए अच्छा नहीं है क्योंकि वो अमीर है, बल्कि अमेरिका इसलिए अमीर है क्योंकि उसकी सड़कें अच्छी हैं.


हिंदुस्तान का रोड इंफ्रास्ट्रक्चर अमेरिका के बराबर होगा,

उन्होंने कहा कि मैं इसी बात पर भारत को आत्मनिर्भर भारत बनाने का सुखी, समृद्ध और शक्तिशाली हिंदुस्तान बनाने का जो संकल्प प्रधानमंत्री मोदी ने किया है, उसके आधार पर मैं इस सदन को यह विश्वास दिलाना चाहता हूं कि 2024 समाप्त होने से पहले हिंदुस्तान का रोड इंफ्रास्ट्रक्चर अमेरिका के बराबर होगा.


उन्होंने कहा इसके कारण रोजगार निर्माण होगा, ग्रोथ बढ़ेगी साथ ही टूरिज़्म भी बढ़ेगा. उन्होंने कहा कि इस वक्त जम्मू-कश्मीर में ही 60 हजार करोड़ का काम किया जा रहा है. जोझिला टनल में इस वक्त एक हजार लोग -8 डिग्री में अंदर जाकर काम कर रहे हैं. 


'गरीब लोगों के पैसे से हाइवे बनाना चाहता हूं,

उन्होंने यह भी कहा कि मैं अब गरीब लोगों के पैसे से हाइवे बनाना चाहता हूं. हमारे पास पैसे की कोई कमी नहीं है. पैसा मार्केट से खड़ा होता है. उन्होंने कहा कि मुझे इनविट (InvIT) के लिए आप सबका सहयोग चाहिए. Infrastructure Investment Trust (InvIT) मॉडल में 1000 करोड़ रुपए का प्रॉजेक्ट होगा. इसमें हम सभी गरीब लोगों से बोलेंगे कि NHI(National Highway Institute)के बॉन्ड में पैसा डालो, इनमें कम सम कम 7 प्रतिशत रिटर्न मैं दूंगा. बैंक में कहां एफडी में रिटर्न मिलता है. इस देश के गरीब लोगों का पैसा रोड बनाने के लिए लेना चाहिए. यह हमारा प्रयास है अभी सेबी से एप्रूवल नहीं मिला है. अगर सेबी एप्रूवल दे देगी तो हिंदुस्तान के गरीब लोगों के पैसे से यहां की सड़कें बनेंगी और 7 प्रतिशत रिटर्न मिलेगा. उन्होंने यह भी कहा कि आपका विश्वास और प्रेम ही हमारी ताकत है.

Monday, March 21, 2022

मारियुपोल के स्कूल पर बमबारी, अंदर थे 400 लोग, यूक्रेन में अब तक 115 बच्चों की मौत

रूस और यूक्रेन के बीच जंग का आज 25वां दिन है। अभी तक दोनों देशों के बीच कोई समझौता नहीं हो पाया है। इस बीच सामने आई एक रिपोर्ट के मुताबिक,  24 फरवरी को रूस द्वारा चौतरफा युद्ध शुरू करने के बाद से यूक्रेन में 64 बच्चों सहित कम से कम 847 नागरिक मारे गए हैं। संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार कार्यालय के अनुसार, 24 फरवरी से अबतक यूक्रेन के 2,246 नागरिक हताहत हुए हैं, जिनमें से 847 मारे गए हैं और 1,399 घायल हुए हैं। संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी का मानना है कि वास्तविक आंकड़े काफी अधिक हैं। रूसी बलों ने मारियुपोल के एक स्कूल पर बमबारी की है। बताया जा रहा है कि इस स्कूल में लगभग 400 लोगों ने शरण ले रखी थी।


 मारियुपोल पर रूस का आक्रमण युद्ध अपराध: जेलेंस्की

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रविवार को कहा कि बंदरगाह शहर मारियुपोल में रूसी सैनिकों ने जो किया वह युद्ध अपराध है। उन्होंने कहा कि रूसी सेना का यह आक्रमण इतिहास में दर्ज होगा। जेलेंस्की ने एक वीडियो संदेश में कहा कि एक शांतिपूर्ण शहर पर आक्रमण करने वालों ने जो किया, वह एक ऐसा आतंक है जिसे आने वाली सदियों तक याद किया जाएगा।


 जेलेंस्की ने रूस से जुड़े दलों को निलंबित किया

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने उन 11 राजनीतिक दलों की गतिविधियों को निलंबित करने का आदेश दिया है जिनके संबंध रूस से हैं। इनमें सबसे बड़ा दल ‘अपोजिशन प्लेटफॉर्म फॉर लाइफ’ है, जिसके पास 450 सदस्यों वाली यूक्रेनी संसद में 44 सीट हैं। इस पार्टी का नेतृत्व विक्टर मेदवेदचुक कर रहे हैं, जिनके रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ अच्छे संबंध हैं।

Sunday, March 20, 2022

बुनियादी शिक्षा पर हुई विस्तृत चर्चा

गोण्डा : निपुण भारत कार्यक्रम के अंतर्गत बुनियादी साक्षयता और संख्या ज्ञान पर रविवार को शुरु हुए महात्मा बुद्ध उच्तर माध्यमिक विद्यालय में प्रशिक्षण और अध्यापकों के बीच विस्तार से चर्चा हुई।  प्रशिक्षण की मॉनिटरिंग जिले स्तर पर डायट दर्जीकुंआं की टीम व  राज्य स्तर पर सीमेट द्वारा की जा रही है। प्रशिक्षण का प्रारंभ अनीता रानी और गीता देवी के द्वारा ईश वंदना से किया गया।  ब्लॉक स्तरीय संदर्भदाता एवम ए आर पी  धीरेन्द्र सिंह, अशोक कुमार मौर्य, घनश्याम मौर्या, संजय कुमार, गंगेश्वर प्रसाद ने प्रशिक्षण के मुख्य दक्षताएं ,बुनियादी गणित, गणित की प्रकृति,संख्या पूर्व अवधारणा,गणित किट, पोस्टर चार्ट,गणित के संसाधनों को उपयोग, बच्चे के सीखने की वर्तमान स्थिति, सामाजिक और भावनात्मक जुड़ाव,  बिंदुओं पर सभी प्रतिभागियों के साथ वृहद चर्चा की । प्रशिक्षकों ने कक्षा कक्ष को बच्चों की दुनियां से जोड़ना,पूर्व ज्ञान और अनुभव का इस्तेमाल, कक्षा में सौहार्दपूर्ण वातावरण,समूह कार्य का महत्व, बातचीत के मौके, चित्र पर चर्चा, कविता कहानी से सीखना आदि पर सभी प्रतिभागियों के साथ चर्चा की। प्रशिक्षण में ज्योतिष्मा मिश्रा,पल्लवी पटेल,तृप्ति केवलानी,अंजलि राय,स्नेहा आप्टे,दिव्य ज्योति,नंदिनी सिंह, शिप्रा साहू, अनीता चौरसिया,अतुल पाल,अरुण कुमार सिंह,शिव कुमार,मोहर कुमार सिंह, राकेश सिंह,सोनिया पांडेय,गोल्डी यादव,खुशबू सिंह,रमाकांत,श्री चंद जायसवाल,सुधांशु मिश्रा,मोहम्मद आसिफ, अशोक कुमार श्रीवास्तव रहे।



उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने एडीसीपी उत्तरी को पुष्प गुच्छ देकर धन्यवाद किया


किराना व्यापारी अमित जैन से असलहे के बल पर लूट की घटना का अनावरण किए जाने , लुटेरों को पकड़ने एवं रकम की बरामदगी से व्यापारियों में खुशी 

उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने एडीसीपी उत्तरी को पुष्प गुच्छ देकर धन्यवाद ज्ञापित किया एवं बधाई दी 

घटना का अनावरण करने वाली पूरी टीम को, बुधवार को आदर्श व्यापार मंडल करेगा सम्मानित

 गाजीपुर थाना अंतर्गत अम्रपाली मार्केट के किराना व्यापारी अमित जैन से असलहे के बल पर हुई लूट की घटना का अनावरण किए जाने एवं  लुटेरों को पकड़ने एवं रकम की बरामदगी पर आदर्श व्यापार मंडल ने खुशी जताई 

उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापारमंडल के प्रतिनिधि मंडल ने रविवार को संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में एडीसीपी प्राची सिंह से उनके कार्यालय पर मिलकर उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया तथा पुष्प गुछ देकर बधाई दी व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने बताया शातिर अपराधियों को पकड़ने वाली पुलिस टीम का बुधवार को उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल एक कार्यक्रम आयोजित कर सम्मान करेगा 

ट्रांस गोमती अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम ने बताया कार्यक्रम में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल होंगे

एडीसीपी को धन्यवाद ज्ञापित करने वाले पदाधिकारियों में ट्रांस गोमती अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल, उपाध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल, भुक्तभोगी व्यापारी आशीष जैन, श्रवण जैन शामिल थे !

Saturday, March 19, 2022

नशे में धुत कार सवार डिवाइडर में टकराया


तेज रफ्तार गाड़ी होने के चलते टक्कर लगने से  कार के उड़े परखच्चे।

खदरे की तरफ से आ रहा नशे में धुत कार सवार की डिवाडर से टक्कर के बाद अन्य वाहन चालक चपेट में आने से बाल बाल बचे।

स्थानीय लोगो की माने तो नशे में धुत कार सवार बहुत तेजी से चला रहा था गाड़ी।

चौक थाना के अंर्तगत पक्के पुल टीले वाली मस्जिद के पास का मामला।।

Thursday, March 17, 2022

भगवंत मान बने पंजाब के नए मुख्यमंत्री

 


भगवंत मान बने पंजाब के नए मुख्यमंत्री।

भगवंत मान ने पंजाब के नए CM के तौर पर शपथ ली, 

उन्हें राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने शपथ दिलाई।



Wednesday, March 16, 2022

The Kashmir Files पर ऐतराज जताने वालों पर बरसे पीएम नरेंद्र मोदी, कहा- सालों से दबाया सत्य बाहर आने से परेशान


पीएम नरेंद्र मोदी ने 'द कश्मीर फाइल्स' मूवी को लेकर सवाल उठाने वाले लोगों पर तीखा हमला बोला है। मंगलवार को भाजपा की संसदीय दल की मीटिंग को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि सालों से दबाया गया सत्य बाहर आ गया है तो कुछ लोग घबरा गए हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि 5-6 दिनों से हम देख रहे हैं कि वो लोग घबरा गए हैं और फिल्म की आलोचना कर रहे हैं। उस पर कोई चर्चा नहीं कर रहे हैं, लेकिन उसके खिलाफ हो गए हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसी को फिल्म से आपत्ति है तो दूसरी बना लें। लेकिन उसे रोकना कैसी समझदारी है।

Tuesday, March 15, 2022

नगर निगम जोन-7 कार्यालय में सहायक नगर आयुक्त एवं व्यापारियों के मध्य हुई बैठक

 


उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं नगर निगम जोन 7  के अधिकारियों के मध्य नगर निगम जोन 7 इंद्रा नगर कार्यालय में एक बैठक हुई बैठक में उत्तर प्रदेशआदर्श व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष संजय गुप्ता भी मौजूद रहे 

बैठक में भूतनाथ बाजार एवं नीलगिरी मार्केट, इंदिरा नगर के व्यापारियों ने अपनी अपनी बाजार की समस्याएं उठाई 

भूतनाथ मार्केट अध्यक्ष कमल अग्रवाल ने सहायक नगर आयुक्त को  समस्याओं के समाधान हेतु ज्ञापन सौंपा 

भूतनाथ के व्यापारियों ने बेबीयन रेस्टोरेंट से सेंट डोमिनिक रोड पर नालियों के ऊपर लगे पत्थरों के टूटे होने के कारण ग्राहकों एवं नागरिको के चोटिल होने की शिकायत करते हुए नालियों पर पत्थर लगवाने की मांग की तथा भूतनाथ मार्केट की सभी स्ट्रीट लाइटों को ठीक करवाने की  मांग की 

भूतनाथ मार्केट में महिला ग्राहकों की सुविधा के लिए शीघ्र ही पिंक टॉयलेट बनवाए जाने की मांग भी  व्यापारियों ने सहायक नगर आयुक्त से की तथा भूतनाथ मार्केट के सड़कों से अस्थाई अतिक्रमण हटाने की भी मांग की 

नीलगिरी मार्केट इंदिरा नगर के प्रभारी उदयभान यादव ने नीलगिरी मार्केट में नाली के चोक होने की शिकायत की तथा खराब सड़कों को भी बनवाने की मांग की सहायक नगर आयुक्त श्रीमती प्रज्ञा सिंह ने व्यापारियों की सभी समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए तथा व्यापारियों से भूतनाथ मार्केट के कूड़ा प्रबंधन में एवं साफ सफाई हेतु सहयोग की भी अपील की बैठक में नगर निगम के जोनल अधिकारी प्रज्ञा सिंह, कर अधीक्षक आरएस कुशवाहा,सहायक अभियंता संजय पाण्डेय,

सेनेटरी फूड इंस्पेक्टर डॉक्टर राकेश वर्मा /बृजेश प्रजापति /विजेता द्विवेदी/देवेन्द्र वर्मा उपस्थित सहित कई अधिकारी मौजूद रहे तथा भूतनाथ आदर्श अध्यक्ष कमल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष प्रमोद बंसल, वरिष्ठ महामंत्री अरशद सफी पुरी, महामंत्री मनोज अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश कुमार ,उपाध्यक्ष रवि राजपूत, उपाध्यक्ष सौरभ अरोड़ा, नीलगिरी मार्केट प्रभारी उदय भान यादव आदि मौजूद रहे !

Monday, March 14, 2022

12 से 14 साल के बच्चों और 60 से ऊपर के हर बुजुर्ग को बुधवार से लगेगा कोरोना टीका, दी जाएगी कॉर्बेवैक्स वैक्सीन

 


कोरोना वायरस बीमारी (कोविड-19) के खिलाफ 12 से 14 वर्ष के बच्चों का टीकाकरण बुधवार यानी 16 मार्च में शुरू होगा। भारत सरकार ने सोमवार को ये जानकारी दी। बता दें कि देश में 15-18 वर्ष की श्रेणी के लोगों का टीकाकरण लगभग पूरा हो चुका है। जिसके बाद अब 12-14 आयु वर्ग के सभी बच्चों का टीकाकरण शुरू होगा।

आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को कहा कि केंद्र इस सप्ताह 12 से 14 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए कोविड टीकाकरण शुरू करेगा। इसके अलावा वरिष्ठ नागरिकों को एहतियाती खुराक (बूस्टर डोज) देने के लिए कोमोरबिडिटी क्लॉज को हटा दिया जाएगा। यानी अब सभी सीनियर सिटीजन प्रिकॉशन डोज के लिए पात्र होंगे। 

इसके अलावा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा, "बच्चे सुरक्षित तो देश सुरक्षित! मुझे बताते हुए खुशी है की 16 मार्च से 12 से 13 व 13 से 14 आयुवर्ग के बच्चों का कोविड टीकाकरण शुरू हो रहा है। साथ ही 60+ आयु के सभी लोग अब प्रिकॉशन डोज लगवा पाएँगे। मेरा बच्चों के परिजनों व 60+ आयुवर्ग के लोगों से आग्रह है की वैक्सीन जरूर लगवाएँ।"

12-14 आयु वर्ग को दी जाएगी कॉर्बेवैक्स 

समाचार एजेंसी पीटीआई ने सोमवार को एक रिपोर्ट में कहा कि टीकाकरण पर राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह (एनटीएजीआई) ने हैदराबाद स्थित बायोलॉजिकल ई को 12-14 वर्ष आयु वर्ग के लोगों को इसके कॉर्बेवैक्स वैक्सीन लगाने के लिए अपनी सिफारिश दी है। यानी भारत में 12 से 14 आयु वर्ग के बच्चों को बायोलॉजिकल ई का कॉर्बेवैक्स टीका दिया जाएगा।

ज्ञात हो कि भारत ने 3 जनवरी से 15-18 वर्ष आयु वर्ग का टीकाकरण शुरू किया था। अब तक, बच्चों को भारत बायोटेक के कोवैक्सिन शॉट्स दिए जाते थे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक 15 से 18 साल के बीच के 3,37,70,605 बच्चों को दूसरी खुराक मिली है।

मेयर के करीबी को ‘खास कुर्सी’.... सवालों में BJP

यह खबर है.....सत्ता के रसूख, प्रशासनिक हनक और पार्टी के नियमों को ठेंगा दिखाने की.....जी हां....मुरादाबाद के मेयर विनोद अग्रवाल की पावर का अ...