Tuesday, February 15, 2022

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की रायबरेली में जनसभा

रायबरेली- सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की रायबरेली में जनसभा, बैसवारा इंटर कॉलेज में अखिलेश यादव की जनसभा, बीजेपी सरकार में IPS तक फरार हैं- अखिलेश यादव, वसूली के लिए व्यापारी की हत्या कर दी गई-अखिलेश, बीजेपी सरकारी में सभी असुरक्षित है- अखिलेश यादव, बीजेपी सरकार में महिलाएं,बहनें असुरक्षित- अखिलेश, BJP सरकार में लोगों पर झूठे मुकदमे लगे-अखिलेश, पंचायत चुनाव में महिला से अभद्रता की गई-अखिलेश, बीजेपी सरकार में अपराधियों को संरक्षण- अखिलेश, समाजवादियों की ही देन है 100 नंबर व्यवस्था-अखिलेश, 100 को जबसे 112 किया पुलिस बर्बाद हो गई-अखिलेश, डबल इंजन की सरकार में डबल भ्रष्टाचार- अखिलेश, अब केवल साइकिल की रफ्तार बढ़ेगी-अखिलेश यादव, आज बिजली बिल से लोगों को करंट लगता है-अखिलेश, सपा सरकार बनने पर 300 यूनिट बिजली फ्री देंगे, सिंचाई के लिए किसानों को भी बिजली फ्री देंगे-अखिलेश, पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल किया जाएगा-अखिलेश, गौशाला के नामपर जमकर लूट मचाई गई- अखिलेश, जानवर फिर भी सड़क पर घूमने को मजबूर-अखिलेश, किसान खाद के लिए परेशान हुए- अखिलेश यादव, खाद की बोरी से चोरी कर ली गई- अखिलेश यादव, महंगाई दोगुनी आमदनी आधी कर दी गई-अखिलेश, हम मोटरसाइकिल के लिए फ्री पेट्रोल देंगे-अखिलेश, एक लीटर पेट्रोल देंगे,जरूरत पड़ी तो 2 लीटर देंगे, बीजेपी का हर नेता झूठ बोलता है-अखिलेश यादव, किसानों ने अपने लिए लड़ाई लड़ी-अखिलेश यादव, 11 लाख खाली पद भरके रोजगार देंगे- अखिलेश, सरकारी नौकरी देने का काम करेंगे-अखिलेश यादव।

Monday, February 14, 2022

पुलवामा हमले में शहीद सैनिकों को व्यापारियों ने दीप जलाकर दी श्रद्धांजलि

लखनऊ :  उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के तत्वाधान में पुलवामा हमले की बरसी 14 फरवरी के दिन राजधानी के व्यापारियों ने पुलवामा हमले में शहीद सैनिकों को याद किया संगठन के प्रदेश कार्यालय अयोध्या रोड पर शहीद सैनिकों की याद में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन हुआ !


उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों ने पुलवामा हमले में शहीद सैनिकों के चित्र पर पुष्पांजलि की तथा 44 दीपक जलाकर वीरगति को प्राप्त सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की 

इस अवसर पर बोलते हुए संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा सेना एवं सैनिकों के कारण ही देश के नागरिक  सुख चैन की सांस ले पाते हैं उन्होंने कहा शहीद सैनिकों का  ऋण हम कभी भी चुका नहीं सकते श्रद्धांजलि कार्यक्रम में

 संगठन के ट्रांस गोमती इकाई के अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम ने कहा वीर सैनिकों की शहादत को हमें कभी भूलना नहीं चाहिए एवं उनके परिजनों का जहां तक संभव हो हमें ध्यान रखना चाहिए


श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी, प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल, ट्रांस गोमती प्रभारी मनीष पांडे, ट्रांस गोमती अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम, नगर उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, नगर उपाध्यक्ष मसीह उजजमा गांधी, नगर उपाध्यक्ष मोहम्मद फुरकान, ट्रांस गोमती वरिष्ठ उपाध्यक्ष उदय कांत श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष नारायण मोरिया, नीरज दुबे, गोमती नगर वरिष्ठ महामंत्री राजेश चौधरी, रवि जैन, मोहम्मद शबीह, मुजीब अहमद, सुमित गुप्ता सहित कई व्यापारियों ने वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की !

मुख्‍तार अंसारी ने बेटे को राजनीति में किया लांच, अब्‍बास अंसारी ने किया नामांकन


मऊ। विधानसभा चुनाव को लेकर जारी सियासी घमासान के बीच एक बड़ी खबर आई है। जेल में बंद बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी  इस बार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। दशकों बाद ऐसा पहली बार होगा जब मऊ से विधायक मुख्तार अंसारी इस बार खुद चुनाव नहीं लड़ेंगे।

          मऊ सीट की सियासी विरासत अब मुख्तार अंसारी ने अपने बेटे अब्बास अंसारी को सौंप दी है। जिस मऊ सदर सीट से पिता लगातार पांच बार विधायक रहे, अब वहीं से इस बार बेटे अब्बास अपनी किस्मत आजमाएंगे। 

      दरअसलस, मुख्तार अंसारी को कोर्ट ने नॉमिनेशन फाइल करने की भी इजाजत दे दी थी, मगर अब खबर है कि वह खुद चुनाव नहीं लड़ेंगे, बल्कि मऊ सदर सीट से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के टिकट पर अपने बेटे अब्बास अंसारी को लड़वाएंगे। ओम प्रकाश राजभर की पार्टी के टिकट पर अब्बास अंसारी ने आज यानी सोमवार को नामांकन भी भर दिया।

        बता दें कि मऊ सीट से मुख्तार अंसारी लगातार पांच बार विधायक रह चुके हैं. दरअसल, बीते दिनों नामांकन की औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए विशेष न्यायालय एमपी एमएलए कोर्ट ने आदेश पारित किया था और यूपी चुनाव के लिए नामांकन की औपचारिकताओं को पूरी करने के लिए मुख्तार अंसारी के अधिवक्ता, प्रस्तावकों, नोटरी अधिवक्ता एवं फोटोग्राफरों को बांदा जेल में जाने की अनुमति दी थी।

     मुख्तार अंसारी के अधिवक्ता दरोगा सिंह ने कोर्ट में अर्जी दी थी, जिसमें उल्लेख किया गया था कि मऊ की सदर विधानसभा से मुख्तार अंसारी विधायक हैं और विधानसभा 2022 में इसी विधानसभा सीट से नामांकन करना चाहते हैं। इतना ही नहीं, मुख्तार अंसारी को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की ओर से प्रत्याशी तक घोषित कर दिया गया था। मुख्तार अंसारी के सबसे बड़े बेटे अब्बास की उम्र करीब 29 साल है और पिछले कुछ वर्षों से राजनीति में भी सक्रिय रहे हैं। अब्बास शूटिंग चैंपियन भी रह चुके हैं और अंतरराष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में कई मेडल भी अपने नाम किए हैं।

Sunday, February 13, 2022

सांड ने ली बाइक सवार मकैनिक की जान

जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के दुगौली गांव के पास शुक्रवार की देर रात सांड़ से बाइक के टकरा जाने से सवार युवक की मौत हो गई। मृतक पेशे से कार मैकेनिक था। घर में कोहराम मचा हुआ है।  

        केराकत कोतवाली क्षेत्र के हरिकरन पट्टी देवाकलपुर निवासी 24 वर्षीय गुंजेश शहर में मारुति सुजुकी एजेंसी में मैकेनिक के तौर पर कार्यरत थे। वह बाइक से रोजाना आते-जाते थे। वह रात में करीब 11 बजे घर आते समय जौनपुर-केराकत मार्ग पर दुगौली में भारतीय स्टेट बैंक मुफ्तीगंज शाखा के पास पहुंचे तो अचानक दौड़ते हुए सड़क पार कर रहे सांड़ से टकराकर बाइक समेत गिरने से बुरी तरह से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने 108 एंबुलेंस से तुरंत जिला चिकित्सालय भेजा। वहां डाक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। मृत गुंजेश चार भाइयों में सबसे छोटा और अविवाहित था। पिता का वर्षों पूर्व देहांत हो चुका है। तीनों बड़े भाई रोजी-रोटी कमाने की गरज से परदेस रहते हैं। मुफ्तीगंज बाजारवासियों का कहना है कि स्टेट बैंक के पास दर्जनों की संख्या में बेसहारा मवेशी टहलते रहते हैं। इनकी वजह से आए दिन दुर्घटना होती है। यदि सरकार के आदेश के अनुपालन के क्रम में ग्राम प्रधान व पंचायत अधिकारी इन्हें गोशाला में रखते तो शायद युवक की जान बच जाती।

Saturday, February 12, 2022

कहीं भारी न पड़ जाय अखिलेश का दाँव

जौनपुर। जौनपुर सदर विधानसभा सीट से तेज बहादुर मौर्य उर्फ पप्पू को समाजवादी पार्टी द्वारा प्रत्याशी बना देने से संगठन में दिखाई दे रही है भारी नाराजगी, मालूम हो कि अखिलेश यादव जौनपुर सदर विधानसभा सीट से दीदारगंज के पूर्व विधायक आदिल शेख को उम्मीदवार बनाना चाहते थे और उनका टिकट लगभग कंफर्म भी हो गया था। ठीक उसी समय जौनपुर समाजवादी पार्टी के दो दिग्गज अखिलेश यादव से मिलकर  आदिल शेख को बाहरी उम्मीदवार बताते हुए हार जाने का डर दिखाकर विरोध किया।

    उसके बाद अखिलेश यादव ने बसपा से सपा में आए पप्पू मौर्य को टिकट देकर एक तीर से दो निशाना साधने का प्रयास किए। उनका मानना है की इससे मौर्य बिरादरी का वोट सपा से जुड़ जाएगा जबकि मुसलमानों का वोट तो सपा की जेब में है ही, उसके लिए केवल भाजपा का खौफ पैदा करना ही पर्याप्त है।

       इस तरह पार्टी मुखिया की नजर में मुस्लिम, यादव और मौर्य बिरादरी के वोटों के समीकरण से पप्पू मौर्य की सीट निकलती हुई दिख रही है। किंतु वर्षों से पार्टी का झंडा लेकर चलने वाले और संघर्ष करने वाले कार्यकर्ताओं की उपेक्षा पार्टी के अंदर खाने में भारी नाराजगी का सबब बन गई है।

       किसी को यह नहीं समझ में आ रहा है की पार्टी मुखिया या तो बाहरी लोगों को उम्मीदवार बनाना चाहते हैं या दूसरे दल से निष्ठा परिवर्तित करके आए हुए लोगों को, आखिरकार सपा के वफादारों के ऊपर अखिलेश ने भरोसा क्यों नहीं जताया? यह यक्ष प्रश्न समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के समक्ष अनुत्तरित है।

Friday, February 11, 2022

विधानसभा चुनाव को लेकर जौनपुर में सियासी घमासान तेज

जौनपुर: नामांकन के दूसरे दिन बड़े सियासी धुरंधरों ने नामांकन पत्र लिया। मल्हनी विधानसभा से जेडीयू के धनंजय सिंह ने एक सेट में पर्चा लिया। वहीं सदर विधानसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी फैसल हसन तबरेज के साथ साथ पूर्व विधायक नदीम जावेद ने भी पर्चा लिया है।

        जौनपुर की सदर विधानसभा सीट चर्चा का केंद्र बनी हुई। कांग्रेस ने यहां से फैसल हसन तबरेज को उम्मीदवार बनाया है। लेकिन सदर विधानसभा सीट से फैसल के साथ साथ नदीम जावेद ने भी नामंकन पत्र लिया है। नदीम जावेद के पर्चा लेने के बाद सियासी गलियारे में चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है। नदीम जावेद 2012 में जौनपुर सदर से कांग्रेस पार्टी के विधायक रह चुके हैं। उन्होंने सपा-कांग्रेस गठबंधन से 2017 में भी चुनाव लड़ा था। 2017 के चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। वहीं बीजेपी के प्रत्याशी गिरीश चंद्र यादव ने भी नामंकन पत्र लिया है।

       मल्हनी विधानसभा से सपा के विधायक लकी यादव ने पर्चा लिया है। सपा ने मौजूदा विधायक पर भरोसा जताते हुए उन्हें टिकट दिया है। वहीं बाहुबली पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने जनता दल यूनाइटेड (JDU) से नामांकन पत्र लिया है। बड़े सियासी धुरंधरों के टिकट लेने के साथ जौनपुर में सियासी उठापटक तेज हो गयी है ।

Thursday, February 10, 2022

पहले चरण की वोटिंग में एक बजे तक 35 प्रतिशत मतदान, जानें कहां कितनी हुई वोटिंग

 

यूपी विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत राज्य के 11 जिलों की 58 विधानसभा सीटों के लिये मतदान जारी है और अपराह्न एक बजे तक करीब 35 प्रतिशत मतदान हो चुका है। निर्वाचन आयोग कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक पहले चरण के चुनाव के लिए मतदान कार्य कोविड प्रोटोकॉल के तहत सुबह सात बजे शुरू हो गया जो शाम छह बजे तक चलेगा एवं अपराह्न एक बजे तक औसतन 35.03 प्रतिशत मतदान हो चुका है। निर्वाचान आयोग के आंकड़ों के मुताबिक अपराह्न एक बजे तक शामली में औसतन 41.16 फीसदी, मुजफ्फरनगर में 35.73, मेरठ में 34.51, बागपत में 38.01, गाजियाबाद में 33.40, हापुड़ में 39.97, गौतम बुद्ध नगर में 30.53, बुलंदशहर में 37.03, अलीगढ़ में 32.07, मथुरा में 36.26 और आगरा में 36.93 प्रतिशत मतदान हुआ है।

समाजवादी पार्टी ने कैराना विधानसभा के कुछ मतदान बूथों पर गरीब मतदाताओं को कथित तौर पर डरा धमका कर वापस भेजे जाने का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग से इसकी शिकायत की है। पार्टी ने निर्वाचन आयोग और शामली के जिलाधिकारी को टैग करते हुए ट्वीट किया, शामली जिले की कैराना-8 विधानसभा के ग्राम डुंडुखेड़ा के बूथ संख्या 347, 348, 349 और 350 पर गरीब वर्ग के मतदाताओं को डरा-धमका कर, वोट की लाइनों से हटा वापस भेजा जा रहा है।

तत्काल संज्ञान ले कार्रवाई कर सुचारू, भयमुक्त, निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करे चुनाव आयोग। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ब्रह्मदेव राम तिवारी ने इस बारे में बताया कि संबंधित जिलाधिकारी से इस मामले को देख कर समुचित कार्रवाई के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया कि कुछ स्थानों पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में तकनीकी खराबी की शिकायत मिली जिसके बाद उन मशीनों को बदल दिया गया।


Wednesday, February 9, 2022

समाजवादी पार्टी का वादा- विधानसभा चुनाव 2022


अखिलेश यादव ने कहा कि- 'सरकार बनने पर घोषणा पत्र को लागू किया जाएगा' शिक्षा विभाग में खाली सभी पद 1 साल में भरेंगे।


शिक्षा मित्र का मानदेय बढ़ाएंगे। तीन साल में उन्हें नियमित किया जाएगा।


संविदा भर्ती खत्म होगी 

वित्तविहीन शिक्षक को 5000 रुपये महीने मानदेय


5000 रुपये तक का स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड जारी होगा।


अंग्रेजी शिक्षा संग स्थानीय भाषा मे पढ़ाई।


2027 में यूपी को 100% साक्षर करेंगे


हर मंडल में सैनिक स्कूल।

2027 तक MSME के जरिये 1 करोड़ रोजगार सृजन देंगे।


हर मंडल में नर्सिंग और फार्मेसी संस्थान खोलेंगे।


शिक्षा का बजट तिगुना करेंगे।

पर्यावरण शिक्षा अनिवार्य होगी।


300 यूनिट घरेलू बिजली मुफ्त दी जाएगी। 


सभी गांवों-शहरों में मुफ्त वाई फाई जोन बनेंगे।


पुरानी पेंशन लागू होगी।


विवि में सीटों को दोगुना किया जाएगा।


केजी से पीजी तक लड़कियों को मुफ्त शिक्षा।

12वीं पास युवाओं को लैपटॉप मिलेगा।

अर्बन एम्प्लॉयमेंट गारंटी एक्ट बनाएंगे।


कन्या विद्या धन शुरू होगा। 12वी पास होने पर 36 हजार एकमुश्त देंगे।


साल में दो गैस सिलेंडर मुफ्त मिलेंगे

दो पहिया वाहन धारकों को 1 लीटर और ऑटो वालो को 3 लीटर पेट्रोल और 6 लीटर सीएनजी मुफ्त देंगे।


 महिलाओं को 33% नौकरी में आरक्षण।


सभी फसलों के लिये एमएसपी

15 दिन में गन्ना मूल्य का भुगतान

4 साल में सभी किसानों को कर्ज मुक्त करेंगे। 


2 एकड़ से कम जमीन वाले किसानों को 2 बोरी डीएपी और दो बोरी यूरिया मुफ्त।

मुफ्त सिंचाई देंगे।

Tuesday, February 8, 2022

बीजेपी संकल्प पत्र -2022

लखनऊ : कामकाजी महिलाओं व स्कूल जाने वाली छात्राओं को स्कूटी देने का वायदा 


उज्ज्वला योजना के तहत वर्ष मैं तीन गैस सिलेंडर मुफ्त का वायदा 


लघु एवं सीमांत किसानों की सम्मान राशि दोगुना करने का वायदा


बीजेपी का संकल्प पत्र


अगले 5 सालों तक सभी किसानों को सिंचाई पर मुफ्त बिजली,

गन्ना किसानों को 14 दिन के भीतर भुगतान कन्या सुमंगला राशि बढ़ाकर 15000 से 25000 


वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग जनों की पेंशन बढ़ाकर 1500 रुपए की जाएगी


*60 साल से ऊपर की महिलाओं को फ्री बस यात्रा, प्रदेश के सभी नागरिकों को मिलेगी 339 सरकारी सुविधाएं*

Monday, February 7, 2022

खातों के डीबीटी के लिए बैंकों का चक्कर लगा रहे अभिभावक

 

गोण्डा : अपने बैंक के खाते में डीबीटी करवाने के लिए अभिभावक बैंकों का अपने घर का काम छोड़कर बैंकों के चक्कर लगाने पर मजबूर हैं। हफ्तों  बैंक के चक्कर लगाने के बाद भी दूर दराज से आये हुए अभिभावकों को निराश होकर घर वापस होना पड़ता है। 

इण्डियन बैंक डुमरियाडीह का हाल सबसे बुरा है। यहां 12 किमी दूर लोढियाघाटा से आई सरिता, 10 किमी दूर चेतपुर से आयीं कलावती, आरती, किरन देवी सात किमी दूर  बनकसिया से आई रेखा, संगीता ने बताया कि एक सप्ताह से  खाते को डीबीटी करवाने के लिए बैंक  आरही हैं पर प्रत्येक दिन निराश होकर वापस होना पड़ता है। अभिभावक सुधरा, मुन्नी देवी, सदल, गीता, विमला, भगौती, पूनम ने भी बैंक में डीबीटी के लिए होरही परेशानियों को साझा किया। अभिभावकों ने बैंक कर्मियों पर डीबीटी के लिए उदासीनता का आरोप लगाया है।। बैंक मैनेजर विनोद कुमार ने कहा कि नेटवर्क की समस्या से डीबीटी का काम प्रभावित है। उन्होंने बताया कि डीबीटी के लिए प्राथमिकता के आधार पर काम करने का निर्देश तो है पर कोई अतिरिक्त कर्मी इसके लिए नहीं है। उन्होंने बताया कि बैंक में कर्मचारियों की कमी है और यहां डीबीटी के लिए खाताधारक बहुत हैं। क्षेत्रीय प्रबंधक विजय दिवेदी  इससमय मीटिंग में होने और एक घण्टे के बाद बात करने की बात कही।

राजधानी की महिला व्यापारियों ने विधानसभा चुनाव में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने एवं अनिवार्य मतदान करने का संकल्प लिया


उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के अयोध्या रोड स्थित प्रदेश कार्यालय में संगठन की महिला पदाधिकारियों एवं महिला व्यापारियों ने विधानसभा चुनाव में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने एवं अनिवार्य रूप से मतदान करने का संकल्प लिया

 संगठन की महिला इकाई की नगर अध्यक्षा श्रीमती अनिला अग्रवाल ने संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता की उपस्थिति में महिला व्यापारियों को चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने, स्वयं,परिवार , पड़ोसियों, परिचितों एवं व्यापारियों को अनिवार्य रूप से मतदान करने हेतु प्रेरित करने तथा जागरूक करने का संकल्प दिलाया इस अवसर पर संगठन की नगर अध्यक्षा श्रीमती अनिला अग्रवाल ने बोलते हुए कहा लोकतंत्र में नागरिकों के पास वोट का अधिकार सबसे बड़ा हथियार है अतः सभी को अपनी जिम्मेदारी से अपने वोट का प्रयोग अवश्य करना चाहिए

 संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा वोट की ताकत से ही लोकतंत्र  मजबूत होता है सभी को वोट अवश्य करना चाहिए तभी अच्छी सरकार का निर्माण हो सकता है!

 संकल्प लेने वालों में संगठन की महिला पदाधिकारियों में मुख्य रूप से संगठन की वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती मनोरमा मिश्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती मीनू सक्सेना, उपाध्यक्ष कु. शिखा मिश्रा, उपाध्यक्ष रेनू अग्रवाल, ट्रांस गोमती की अध्यक्ष श्रीमती अंजली मौर्य संगठन मंत्री रेनू सिंह, मंत्री नेहा रस्तोगी , श्रीमती कंचन यादव, श्रीमती अरुणा मिश्रा आदि महिला पदाधिकारी शामिल  थी !

Sunday, February 6, 2022

जौनपुर: स्‍वर्ण व्‍यापारियों के यहां आयकर छापे में मिला 50 किलो से अधिक स्‍वर्ण आभूषण

वाराणसी। पिछले दिनों बनारस की आयकर टीम द्वारा तीन दिनों तक जौनपुर में डेरा डालकर दो स्वर्ण व्यापारियों के फर्मों पर की कई जांच के क्रम में शनिवार को एक बार फिर आयकर टीम जौनपुर पहुंची। रविवार सुबह तीन तक चली कार्रवाई में टीम ने 19 करोड़ रुपये कीमत की 50 किलो से अधिक के स्वर्ण आभूषण को अटैच करके सील कर दिया।

      इसके बाद टीम वाराणसी के लिए रवाना हुई। इस मामले में जौनपुर जिले में तीन दिनों तक वाराणसी और जौनपुर में आयकर अधकारियों ने सर्वे करके आयकर में चोरी का मामला पकड़ा था और इस बाबत कार्रवाई की जा रही थीआयकर अपर निदेशक जांच वाराणसी ध्रुव पुरारी सिंह के निर्देश पर पांच दिनों पूर्व तीन दिनों तक हुई, कार्रवाई के क्रम में ही शनिवार को आयकर टीम जौनपुर धमकी।

     वाराणसी से आयकर उपनिदेशक राजेश सिंह ने बताया कि साथ में आयकर अधिनियम की धारा 132 के तहत स्वर्ण आभूषण को अटैच कर सीज करके एक जगह सुरक्षित रख दिया गया। रविवार साढ़े तीन बजे तक कार्रवाई होती रही। पिछली बार दो स्वर्ण फर्मों की जांच की गई थी। उस दौरान ही लगभग 51 किलो सोने का आभूषण का कोई दस्तावेज संबंधित फर्म मालिक के पास नहीं मिला। इस मामले में आयकर अधिकारियों ने सामान का दस्तावेज दिखाने के लिए चार दिन का मौका दिया साथ ही समन भी दिया गया लेकिन इस बीच फर्म मालिक इतने कोई भी दस्तावेज दिखाने में सफल नहीं हो सका। ऐसे में विभाग ने आयकर नियमों के मुताबिक कार्रवाई की।

     सामान का 10 करोड़ का टैक्स बन रहा है। सील किया गया सोना 18 कैरट का है। कार्रवाई के दौरान टीम में आयकर सहायक निदेशक अरविंद चौहान, आयकर अधिकारी जितेंद्र यादव, आयकर निरीक्षक प्रशांत श्रीवास्तव और एसपी चौहान समेत इंस्पेक्टर राघवेंद्र सिन्हा भी मौजूद रहे। टीम के सहयोग में स्थानीय पुलिस भी थी।

Saturday, February 5, 2022

भाजपा की स्टार प्रचारक के काफिले पर हमला, कई लोग घायल


मेरठ : जनपद में सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के गांव दबथुवा में भाजपा प्रत्याशी द्वारा जनसंपर्क के दौरान जमकर विरोध हुआ। इस दौरान पथराव भी हुआ। बताया गया कि पथराव में कई लोग घायल हुए हैं

भाजपा की स्टार प्रचारक व इंटरनेशनल रेसलर बबीता फोगाट के काफिले पर शनिवार को दबथुआ में हमला हो गया। बताया गया कि बबीता फोगाट घर-घर प्रचार कर रही थीं। इसी दौरान रालोद समर्थक लाठी- डंडे लेकर उनके सामने आए और नारेबाजी करने लगे। आपसी विरोध के बीच विरोधियों ने मारपीट शुरू कर दी। बताया गया कि काफिले में शामिल कई लोग घायल हो गए हैं। वहीं घटना को लेकर सरधना थाने में तहरीर देने की तैयारी है। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

“साल दो साल और नेहरू को गाली दे लीजिये …”


पंकज मिश्रा-

साफ साफ बोलें तो यदि 6th pay commission के जरिये लगभग दो ढाई करोड़ लोगों ( पढ़ें 18 – 20 करोड़ आबादी ) की तनख्वाहें और पेंशन इतनी ज्यादा न बढ़ी होती तो आज न इनके पास बाइक होती , न कार होती , न ये लोन लेकर घर बनवा पाते , न अच्छे स्कूलों और कॉलेजों में बच्चों की फीस भर सकते थे , न प्राइवेट इलाज करा सकते थे | सेविंग के नाम पर ढेला होता और एक बेरोजगार बेटा दस साल उम्र कम कर देता औऱ जवान होती बेटी की सूरत देख कर तकिए में मुंह छिपा कर रोते …..

भला हो मनमोहन सिंह का जिन्होंने एक झटके में तनख्वाहें लगभग दूनी कर दी … और दूसरी ओर मनरेगा ने ग्रामीण भुखमरी पर लगभग लगाम लगा दी … इसी का नतीजा था कि डॉमेस्टिक सेविंग के दम पर 2008 की महामंदी से जनता की मौत नही हुई….

मिडिल क्लास और ग्रामीण अर्थव्यस्था छठे वेतन आयोग और मनरेगा ही था जो अब तक उनकी हालत थामे हुये था … लेकिन अब जिधर देश जा रहा है उस विकास में रोजगार मिलना दूर तो खत्म होता जा रहा है , सरकारी रोजगार की बात तो छोड़ ही दीजिए …

अभी क्या है, अगले पांच सात साल में जब NPS वाले रूटीन में रिटायर होने लगेंगे तब देखिएगा कि ये व्हट्सएप ब्रिगेड जो बाप की तनख्वाह और पेंशन पर पल रही है वो अपने बूढ़े मां बाप की वो दशा करेगी उसकी कल्पना मुश्किल है |

लोग बीमार होने की कल्पना मात्र से डरेंगे, बुढ़ापे का प्रेत जवानी से ही सर पे मण्डलायेगा और पिचके हुए गालों वाले नौजवानों की पूरी फौज तैयार होने वाली है | ये सब लोग अंत मे वही DBT के आसरे भिखमंगे बना दिये जायेंगे | सम्मान निधि , गर्व निधि , गरिमा उत्सव कुछ भी भावुक नाम दे दिया जाएगा इन स्कीम्स को और आप तुम्ही हो माता पिता तुम्ही हो गाइयेगा और घण्टा हिलाइयेगा ….

बजट , गाँव और किसानी

-किसानों की फसल के लाभकारी दाम देने और कर्ज मुक्ति की मांग के समक्ष पिछली साल के संशोधित बजट अनुमान 474750.47 करोड़ रुपये के मुकाबले इस बार 370303 करोड़ रुपयों का आवंटन किया है।

-ग्रामीण विकास के लिए बजट आवंटन पिछले बजट में 5.59 % था इसे घटाकर 5.23% कर दिया गया है।

-गेंहू और धान की खरीद के लिए पिछली बार 2.48 लाख करोड़ रूपये दिए गए थे जिसे इस बजट में घटाकर 2.37 लाख करोड़ कर दिया गया है। खुद सरकार मानती है कि इसके कारण जिन किसानो को लाभ मिलना है उनकी संख्या पिछली वर्ष की 1 करोड़ 97 लाख से कम होकर 1 करोड़ 63 लाख रह जाएगी।

-एफसीआई और अन्य खरीदी केंद्रों के लिए आवंटन में 28% की कमी की गयी है।

-जब खाद की कीमतों में लगातार बढ़त हो रही है तब सब्सिडी में भी 25% की जबरदस्त कटौती की गयी है।

-प्रधानमंत्री फसलबीमा योजना की रकम 16 हजार करोड़ रुपयों से घटाकर 15500 करोड़ रुपये कर दी गयी है।

-पीएम-किसान की राशि में भी 9% की कमी की गयी है। पिछली साल दावा किया गया था कि 14 करोड़ परिवार लाभान्वित होने का था , इस बार 12.5 करोड़ की बात कही गयी है। जबकि इस हिसाब से भी 6000 रु. प्रति परिवार जोड़ें तो 75000 करोड़ रूपये चाहिए थे – दिए हैं सिर्फ 68 हजार करोड़ रूपये।

-क्रॉप हसबैंड्री में कटौती 18%, खाद्य भंडारण में 28% की कटौती की गयी है।

-मनरेगा के बजट में पिछली साल संशोधित अनुमान 98000 करोड़ था – इस बार 73000 हजार करोड़ आवंटित किये गए हैं।

(summery of AIKS response on Budget 2022-23)


साल 2015, 20 फ़रवरी को एक ख़बर आई थी कि सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में एक हलफनामा दिया और कहा कि वादे अनुसार किसानों को फसल पर 50% लाभ देना उनके बूते के बाहर है.

The government today told the Supreme Court that it was not possible to increase the minimum support price (MSP) for foodgrains and other farm produce on the basis of input cost plus 50% as it would distort the market.
The government filed an affidavit to this effect in response to the court notice on a PIL that has sought implementation of the BJP’s manifesto for the 2014 Lok Sabha election, promising a hike to ensure 50% profitability to farmers.

इस ख़बर को गोदी-मीडिया डकार गया…किसी भाजपा नेता से पूछिए तो गाली देगा या मुंह फेर के आगे बढ़ जायेगा. 2022 भी आ गया, किसानों की आय दो-गुनी हुई क्या? हम आप दिल्ली में टमाटर 40 रुपये खरीद रहे हैं, मध्य प्रदेश में किसान 2 रुपये किलो भी भाव ना मिलने से बेहतर उसे सड़क पर फेंक रहा है …


मेयर के करीबी को ‘खास कुर्सी’.... सवालों में BJP

यह खबर है.....सत्ता के रसूख, प्रशासनिक हनक और पार्टी के नियमों को ठेंगा दिखाने की.....जी हां....मुरादाबाद के मेयर विनोद अग्रवाल की पावर का अ...