Sunday, December 5, 2021

बाबरी मस्जिद विध्वंस की बरसी को लेकर अलर्ट, 9 जोन और 30 सेक्टर में बांटा मेरठ

 

मेरठ : बाबरी मस्जिद विध्वंस की बरसी पर 6 दिसम्बर को हाई अलर्ट घोषित किया गया है। मेरठ को नौ जोन और 30 सेक्टर में बांटा गया है। इसके अलावा शहर और देहात में 18 प्वाइंट को अति संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है।

एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि 6 दिसंबर को लेकर शहर में पांच जोन और देहात में 4 जोन बनाए गए हैं। इसके अलावा शहर और देहात में 15-15 सेक्टर भी बनाए गए हैं। हर जोन पर जोनल प्रभारी के रूप में एएसपी/सीओ की तैनाती रहेगी। सेक्टर प्रभारी के रूप में थाना प्रभारियों की तैनाती की गई है। एक कंपनी पीएसी और एक कंपनी एसएसबी लगाई गई है। इसके अलावा वज्र वाहनों की तैनाती इंदिरा चौक गोलाकुंआ और भूमिया पुल पर की गई है। 

50 जगहों पर स्थाई पिकेट
6 दिसंबर को ही डॉ. भीमराव अंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस भी है। ऐसे में मवाना, मलियाना अंबेडकर पार्क, मेडिकल, कंकरखेड़ा और शेरगढ़ी समेत शहर व देहात में 20 जगहों पर लगी मूर्तियों पर पुलिस तैनात रहेगी। 50 जगहों पर स्थाई पिकेट बनाई गई हैं।

ये हैं 18 अति संवेदनशील प्वाइंट
शहर में इंदिरा चौक, कोतवाली, रिठानी, मलियाना, नूरनगर चौराहा, सोतीगंज चौहारा, छिपी टैंक, ईदगाह चौपला, तेजगढ़ी, तिरंगा गेट और जाकिर कॉलोनी, एल ब्लॉक चौकी, मवीमीरा दौराला, किठौर, सरधना, मवाना, एल-ब्लॉक, हापुड़ अड्डा और घंटाघर। इन जगहों पर सेक्टर के रूप में मुख्यालय बनाया गया है और यहां पर थानेदार तैनात रहेंगे। हर जगह फायर टैंडर भी लगाए गए हैं। 

- घुड़सवार पुलिस रहेगी भ्रमणशील
- ईव्ज चौपला से इंदिरा चौक, बुढ़ाना गेट और कोतवाली
- बेगमपुल से भैंसाली डिपो और सोतीगंज से जली कोठी
- हापुड़ अड्डा से गोलाकुंआ से होते हुए भूमिया पुल तक
- घंटाघर से केसरगंज और रेलवे रोड होते हुए ईदगाह

Saturday, December 4, 2021

व्यपारी खुश तो प्रदेश खुश : रीता जोशी

" उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल"ने भा ज पा के घोषणा पत्र में व्यापा

रियों की मांगों को शामिल करने के लिए भारतीय जनता पार्टी की "घोषणा पत्र समिति "की सदस्य एवं सांसद डॉ रीता बहुगुणा जोशी को 14 सूत्रीय "मांग पत्र" सौंपा!

उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार। मंडल (संबद्ध कनफेडरेशन  ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स) ने  व्यापारियों के 14 सूत्रीय "मांग पत्र" जारी करने के एक दिन बाद से प्रमुख राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेताओं को "मांग पत्र" देने का कार्यक्रम शुरू कर दिया है इसी  क्रम में शनिवार को उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष एवं कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के प्रांतीय चेयरमैन संजय गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल डॉ रीता बहुगुणा जोशी से उनके डाली बाग स्थित आवास पर उनसे मिला तथा भारतीय जनता पार्टी की घोषणा पत्र समिति की सदस्य एवं सांसद डॉ रीता  जोशी को प्रदेश के व्यापारियों की मांगों का 14 सूत्री "मांग पत्र" सौपा

संगठन अध्यक्ष संजय गुप्ता ने इस अवसर पर जानकारी देते हुए बताया कि  व्यापारियों की समस्याओं के स्थाई समाधान के लिए तथा व्यापारियों के व्यापार को बढ़ाने के लिए प्रदेशभर के व्यापारियों से राय मशवरा करके 14 सूत्री मांग पत्र तैयार किया गया है जिसमें प्रदेश में "ई कॉमर्स नीति" बनाए जाने "व्यापारी नीति आयोग" के गठन एवं "व्यापारी स्वास्थ्य बीमा" योजना की मांग सहित 14 मुख्य मांगे हैं उन्होंने कहा जो प्रमुख राजनीतिक दल व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए अपनी पार्टी के घोषणा पत्र में शामिल करेगा तथा सरकार बनने पर 3 माह में पूरा करने का विश्वसनीय वादा करेगा व्यापारी उस राजनीतिक दल को चुनाव  में सहयोग करेंगे तथा अपनी ताकत झोकेंगे "मांग पत्र" सौंपने वाले प्रतिनिधिमंडल में संगठन के प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल, प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश सांवरिया, नगर उपाध्यक्ष मोहित कपूर ,पी जी आई इकाई के अध्यक्ष अमित अग्रवाल, पीजीआई के पदाधिकारी कुंवर बहादुर, युवा इकाई के अध्यक्ष आशीष गुप्ता , व्यापारी नेता पंकज अरोड़ा ,महेश गुप्ता, भूतनाथ मार्केट  अध्यक्ष कमल अग्रवाल, सहित कई पदाधिकारी शामिल थे 

बाईट:  रीता बहुगुण्डा जोशी (सांसद)



बाईट : संजय गुप्ता (व्यापरी नेता)




Friday, December 3, 2021

सरकार हमसे ले किसानों की मौत का आंकड़ा, मदद नहीं करनी तो माफी कैसी: राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने किसान आंदोलन के दौरान मरने वाले लोगों की जानकारी न होने के सरकार के बयान पर हमला बोला है। संसद में सरकार की ओर से दिए गए जवाब को लेकर राहुल गांधी ने कहा कि यदि सरकार चाहे तो हमसे लिस्ट ले सकती है। हमारे पास सूची है कि किन किसानों की मौत हुई है। सरकार हमसे सूची ले और उन्हें मदद मुहैया कराए। राहुल गांधी ने कहा कि सरकार का कहना है कि हमारे कोई रिकॉर्ड मौजूद नहीं है। हमारे पास 503 किसानों का आंकड़ा है। सरकार चाहे तो हमसे लिस्ट ले सकती है। पंजाब सरकार ने 403 किसानों के परिवानों को मुआवाजा दिया है। इसके अलावा 152 किसानों के परिजनों को पंजाब सरकार ने नौकरी दे दी है।

राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने यदि माफी मांगी है तो फिर किससे माफी मांगी है। एक तरफ वह कहते हैं कि हम माफी मांगते हैं और दूसरी तरफ कहते हैं कि हमें नहीं पता है कि किसकी मौत हुई है। राहुल गांधी ने आंदोलन के दौरान मरे कुछ किसानों के नाम भी पढ़े और कहा कि सरकार हमसे पूरी लिस्ट ले ले। उन्होंने कहा कि यह सरकार पूरी तरह से असंवेदनशील है। इनके पास तो कोरोना की मौत के आंकड़े भी नहीं थे।

राहुल गांधी ने कहा कि एक साल लंबे चले आंदोलन में मरने वाले किसानों के परिजनों को सरकार की ओर से मदद मिलनी चाहिए। गलत कानूनों को लागू करने की वजह से ही इन 700 किसानों की मौत हुई है। खुद पीएम ने जब माफी मांग ली है तो फिर यह एक तरह से गलती मांगने जैसा है और उस गलती के लिए सरकार को मुआवजा देना चाहिए।

बच्चों ने लिया शैक्षिक भ्रमण का आनन्द

गोण्डा : पूर्व माध्यमिक विद्यालय लोढियाघाटा के बच्चों ने एक दिवसीय शैक्षिक भ्रमण कर खूब आनन्द उठाया। प्रधानाध्यापक तिलक राज सिंह की अगुवाई में बच्चों ने ऐतिहासिक स्थल आनन्द स्वरुप धाम व पौराणिक स्थल पथरी झील का भ्रमण कर जानकारी हांसिल की। राज्य पुरस्कार से सम्मानित विज्ञान शिक्षक दयाशंकर प्रजापति ने इस प्रकार के स्थलों का शिक्षा में उपयोग पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पथरी झील पर एक प्राचीन मन्दिर है। जिसका ऐतिहासिक महत्व है। वहीं आनन्द स्वरुप धाम में मन्दिर व मजार दोनों एक ही जगह पर हैं। जो गंगा जमुनी तहजीब का बेहतरीन उदाहरण है। शिक्षक आनन्द शुक्ला, शत्रोहन कुमार, एसएमसी अध्यक्ष गया प्रसाद सिंह, राजकुमार, रोहित रहे।



भक्तों का कष्ट दूर करते हैं भगवान :शास्त्री

गोण्डा : सच्चे  श्रद्धा   से याद करने पर भगवान अपने भक्तों का कष्ट दूर करते हैं।मनुष्य को दर्शन देते हैं जिससे  भक्तों का  जीवन सफल हो जाता है।

यह बातें पण्डित हरिशंकर शास्त्री  ने परसापुर में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान श्रोताओं को बताया। उन्होंने कहा कि संसार में लोगों के जीवन को सफल बनाने के लिए ही भगवान अवतार लेते हैं। संसार के लोगों को जीवन दर्शन समझाते हैं जिससे लोग अधर्म से बचसकें और न्यायपूर्ण जीवन जीवन जी सकें। यजमान विमला शुक्ला व अजय शूकला के साथ श्रोता भी कथावाचक की बातें सुनकर भावविभोर होगये। सोनी शुक्ला, सुधीर शुक्ला, प्रदीप कुमार, रोहित, राघवराम, कोमल मिश्र, शिवप्रसाद, महेन्द्र पाण्डेय, राजेन्द्र प्रसाद, घुटरु सिंह, अनिल चौहान, सविता तिवारी, रोशनी शुक्ला रहीं।

Thursday, December 2, 2021

प्रदेश में ई "कॉमर्स नीति" बनाई जाए : संजय गुप्ता



1. प्रदेश में ई "कॉमर्स नीति" बनाई जाए 

विदेशी ई-कॉमर्स कंपनियों द्वारा देश के नियम कानूनों का उल्लंघन करते हुए विभिन्न प्रकार के छदम तरीके अपनाते हुए किए जा रहे व्यापार पर अंकुश लगाने हेतु तथा उन्हें नियम कानूनों का अनिवार्य रूप से पालन  कराने हेतु प्रदेश में "ई कॉमर्स नीति" बनाई जाए( ई-कॉमर्स नीति निर्मात्री समिति में प्रमुख व्यापारी संगठनों के व्यापारी प्रतिनिधि अनिवार्य रूप से शामिल किए जाएं)


2. प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के व्यापारियों के व्यापार को ई-कॉमर्स के माध्यम से बढ़ाने हेतु राज्य स्तर पर सरकार द्वारा स्वयं अथवा पीपीपी मॉडल पर व्यापारियों के सहयोग से पूर्ण रूप से स्वदेशी "ई-कॉमर्स पोर्टल" तैयार किया जाए जिसमें प्रदेश के व्यापारियों को निशुल्क व्यापार करने की सुविधा हो ( यह पोर्टल व्यापारियों को केवल मार्केटप्लेस उपलब्ध कराने के मॉडल पर आधारित हो, पोर्टल द्वारा स्वयं बिक्री न की जाए) पोर्टल के प्रचार प्रसार के लिए सरकार अपने बजट में प्रावधान करें 



व्यापारी नीति आयोग:-

 3.प्रदेश में व्यापारियों के व्यापार को बढ़ाने हेतु "व्यापारी नीति आयोग" का गठन किया जाए तथा इसमें प्रदेश के प्रमुख अनुभवी व्यापारियों को मुख्य भूमिका में रखा जाए तथा अधिकारियों को सदस्य के रूप में ही रखा जाए एवं "व्यापारी नीति आयोग" को सशक्त करते हुए प्रभावी अधिकार दिये जाए ,जिससे प्रदेश के व्यापार को बढ़ावा देने वाली नीतियां बन सके 


 गुड्स एंड सर्विस टैक्स :-

4.प्रदेश स्तरीय "जी एस टी सुझाव समिति "का गठन हो जिसमें प्रदेश के प्रमुख व्यापारिक संगठनों के अनुभवी विशेषज्ञ व्यापारी प्रतिनिधियों को सदस्य के रूप में शामिल किया जाए जिन के सुझावों को जी एस टी परिषद में राज्य सरकार की ओर से भेजा जाए तथा भेजें गए सुझावों के क्रियान्वयन की जी एस टी परिषद में राज्य सरकार की तरफ से मजबूत पैरवी की जाए 


बीमा :-

5.जीएसटी में पंजीकृत व्यापारियों के लिए 10 लाख रुपए का "व्यापारी स्वास्थ्य बीमा" सरकार द्वारा अनिवार्य रूप से दिया जाए 6.जीएसटी में पंजीकृत व्यापारियों के लिए दुर्घटना बीमा योजना की परिभाषा में बदलाव करते हुए दुर्घटना बीमा योजना का दायरा बढ़ाते हुए 15 लाख रुपए करते हुए उसके दायरे में कोविड- 19 व अन्य महामारी एवं प्राकृतिक आपदा से होने वाली मृत्यु को भी जोड़ा जाए



कॉमर्शियल विद्युत:- 


7.कॉमर्शियल विद्युत कनेक्शन की दरें कम हो तथा कॉमर्शियल उपभोक्ता द्वारा जितनी विद्युत का उपयोग किया गया हो, सिर्फ उतनी विद्युत के मूल्य ही लिए जाएं डिमांड चार्ज, फिक्स चार्ज ,मिनिमम चार्ज आदि समाप्त हो, अर्थात जितनी बिजली उतने दाम


कामर्शियल हाउस टैक्स:-


8.कामर्शियल हाउस टैक्स की दरें आवासीय हाउस टैक्स की दर से मात्र दुगनी निर्धारित की जाए वर्तमान में आवासीय दर से 5 गुना तक यह दरे प्रभावी हैं)


 जलकर:-

9.जिन व्यापारियों द्वारा अपने प्रतिष्ठानों पर वाटर कनेक्शन नहीं लिया गया हो तथा उनके प्रतिष्ठान में शौचालय मूत्रालय का प्रयोग ना हो रहा हो उन वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों को जल कर के भुगतान से मुक्त रखा जाए केवल उन्हीं वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों से जलकर वसूला जाए जो जल का कनेक्शन अथवा शौचालय मूत्रालय का प्रयोग करते हो



 नगर विकास:-

 10.जनता की आवश्यकता के अनुसार स्वाभाविक रूप से प्रदेश के महानगरों में 18 मीटर से अधिक चौड़ी सड़कों पर जिन आवासीय क्षेत्रों में बड़ी मात्रा में 80% से अधिक व्यवसायिक गतिविधियां हो रही हो उन बाजारों को बाजार मार्ग/ मार्केट स्ट्रीट घोषित किया जाए 

11.प्रदेश के महानगरों में मिक्स लैंड यूज की व्यवस्था लागू की जाए

12. व्यापारी सुरक्षा:- 

प्रदेश के व्यापारियों की सुरक्षा के लिए "व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ" को वास्तविक रूप से प्रभावी बनाया जाए तथा प्रदेश के हर थाने पर व्यापारी हेल्पडेस्क बने

इंस्पेक्टर राज:-

13.व्यापारियों के वहां किसी भी तरह के सर्वे छापे की कार्यवाही पर पूर्णतया प्रतिबंध हो,विशेष  परिस्थितियों में केवल मुख्यमंत्री की अनुमति से ही छापे पड़े (कुछ प्रदेशों में यह व्यवस्था लागू है)

14.-पैकेट बंद खाद्य पदार्थों के सैंपल  उत्पादन इकाई से ही लिए जाए व्यापारिक प्रतिष्ठानों से नहीं लिया जाए नाही उन्हें मुकदमे में पार्टी बनाया जाए एवं खाद्य पदार्थ विक्रेताओं के सैंपल की हुई द्विस्तरीय जांच की व्यवस्था हो तथा प्रदेश के सभी जिलों में टेस्ट लैब की स्थापना की जाए

प्रतियोगिता में रुचि मिश्रा प्रथम व शालिनी सिंह द्वितीय रहीं

   

गोण्डा । सचित्र डायट दर्जीकुंआं पर गुरुवार को राज्य शैक्षिक अनुसंधान एंव प्रशिक्षण परिषद के दिशा निर्देश पर कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शिक्षकों ने विज्ञान, गणित, पर्यावरण, सामाजिक विज्ञान व भाषा विषय से सम्बंधित टीएलएम बनाकर अपने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्राथमिक स्तर पर हलधरमऊ ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय बसालतपुर की रुचि मिश्रा प्रथम स्थान पर रहीं। वही प्राथमिक विद्यालय सुमेरपुर की अध्यापिका शालिनी सिंह द्वितीय स्थान पर रहीं।कला प्रवक्ता अमित मिश्रा ने बताया कि जूनियर वर्ग व सभी विषय से सम्बंधित सफल प्रतिभागियों का नाम राज्य स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए एससीईआरटी को भेजा गया है। उन्होंने बताया कि सभी शिक्षा क्षेत्र के बीईओ को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अध्यापकों को भेजने के लिए  डायट से पत्र भेजा गया था।उन्होने बताया कि शिक्षा क्षेत्र शिक्षा क्षेत्र हलधरमऊ, मनकापुर, नवाबगंज व तरबगंज से ही शिक्षक प्रतियोगिता में हिस्सा लेने आये हैं। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका प्रवक्ता ज्ञान बहादुर व ओमकार चौधरी ने अदा किया। प्रतियोगिता के समन्वयक अमित कुमार मिश्र रहे।



कथा वाचक ने सुनाया भगवान कृष्ण के जन्म की कथा

गोण्डा। झंझरी के डडवाकानूनगो के परसापुर में कथावाचक अयोध्या धाम से पधारे पण्डित हरिशंकर शास्त्री ने श्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्री कृष्ण के जन्म के बारे में कथा का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि त्रेता युग में भगवान विष्णु के अवतार भगवान श्रीकृष्ण जेल में पैदा हुए थे। तत्कालीन मथुरा के राजा कंस ने उनके पिता वासुदेव व माता देवकी को जेल में डाल दिया था। उन्होने बताया कि भगवान के जेल में पैदा होते ही सभी जेलर सोगये थे। जेल का दरवाजा खुल गया और वासुदेव यमुना नदी को पार करके नन्द के घर लेगये। उन्होंने बताया कि धर्म व अधर्म के बीच कुरुक्षेत्र के मैदान में हुए महाभारत के युद्ध में भगवान ने गीता का उपदेश दिया। जो विश्व के सभी लोगों को सफल जीवन जीने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि सभी लोग कर्म पर विश्वास करों उसी के अनुसार भगवान आपको फल देते हैं। यजमान संयुक्त रुप से विमला शुक्ला व अजय शुक्ला रहे। राज दत्त शुक्ला, राम बरन चतुर्वेदी, सुथीर शुक्ला, जयप्रकाश, पारुल, सुमन पाण्डेय, सोनी, अंकित मिश्र, महेन्द्र पटेल, राम लगन, पंकज रहे।

Wednesday, December 1, 2021

वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश गुप्ता एडवोकेट का दुखद निधन

 

जौनपुर । कलेक्ट्रेट अधिवक्ता समिति जौनपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता व पूर्व अध्यक्ष राजेश गुप्ता एडवोकेट का इलाज के दौरान आज वाराणसी मे हुआ निधन, 

   पार्थिव शरीर कुछ देर मे वाराणसी से जौनपुर लाइनबाजार पहुंचने की उम्मीद है,

 स्व राजेश गुप्ता एडवोकेट कई दशक तक दीवानी न्यायालय अधिवक्ता संघ जौनपुर के भी सदस्य रहे।

      सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन जौनपुर की तरफ से भावपूर्ण श्रध्दांजलि।

ईश्वर मृतक की आत्मा को शांति प्रदान करे और उनके परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करे।

Tuesday, November 30, 2021

चोरी की पिकअप लेकर भाग रहे बदमाशों की वाहन पेड़ से टकराई, परिचालक की मौत


जौनपुर/ खेतासराय:– मंगलवार की सुबह लगभग 6 बजे तेज़ रफ़्तार से पिकअप लेकर भाग रहे दो युवक की टक्कर इमरानगंज बाजार में सड़क किनारे पेड़ से हो गयी जिसमे खलासी अज्ञात 25 वर्ष की मौके पर मौत हो गई तथा चालक मौके देख अपने साथी व वाहन को छोड़ कर फरार हो गया

बताता जाता है क्षतिग्रस्त पिकअप जौनपुर के जलालपुर थाने में 3 दिन पूर्व पिकअप चोरी की कम्प्लेन दर्ज कराई गई थी पुलिस मामले की छानबीन ही कर रही थी कि उक्त चोरी गयी पिकअप शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के इमरानगंज में क्षतिग्रस्त अवस्था मे बरामद हुई पुलिस के अनुसार यह वही चोरी की पिकअप है जिससे आज दुर्घटना हुई

मृतक की शिनाख्त नही हो पाई है शाहगंज पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

Monday, November 29, 2021

लगातार तीसरे शिक्षा माफिया की करोड़ों की संपत्ति हुई कुर्क,जिले में अब तक 3 शिक्षा माफियाओं की करीब 24 करोड़ की संपत्ति हो चुकी है कुर्क

गाजीपुर। प्रदेश भर में माफियाओं के विरुद्ध चल रहे अभियान के तहत गाजीपुर जिलाधिकारी के निर्देश के बाद एक बार फिर से शिक्षा माफिया के अवैध अरमानों पर सरकारी बुलडोजर चलाया गया है।

      सीओ सिटी ओजस्वी चावला के निर्देशन पर गैंगस्टर एक्ट के तहत छावनी लाइन निवासी शिक्षा माफिया महेंद्र कुशवाहा पुत्र स्व बंशी कुशवाहा के फतेउल्लापुर स्थित 0.3098 हेक्टेयर भूमि व निर्मित इमारत की पुलिस ने कुर्की कर दी। सब-रजिस्ट्रार द्वारा दिए गए आख्या के अनुसार उक्त भूमि व इमारत की कीमत 4 करोड़ 79 लाख 21100 रूपए है। सीओ सिटी के साथ पहुंचे कर्मियों ने मुनादी कराकर इस बात की जानकारी दी।

      बता दें कि उक्त कार्रवाई को मिलाकर नकल माफिया पारस कुशवाहा गैंग के अब तक लगभग 24 करोड़ रुपए की चल अचल संपत्ति को गैंगस्टर एक्ट की धारा 14 (1) के तहत कुर्क किया जा चुका है। जिसमें गैंग के सरगना पारस कुशवाहा की 12 करोड़ 31 लाख की संपत्ति समेत राजेंद्र कुशवाहा की 6 करोड़ 96 लाख व महेंद्र कुशवाहा की 4 करोड़ 79 लाख की संपत्ति कुर्क हो चुकी है।

Sunday, November 28, 2021

UPTET पेपर लीक मामले में CM योगी ने सख्त एक्शन के आदेश दिए, जब्त होगी संपत्ति, लगेगा गैंगस्टर एक्ट

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक के बाद एक कई ट्वीट कर  UPTET के अभ्यर्थियों को भरोसा दिलाया की सरकार उन्हें फिर आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए सुविधाएं देगी और दोषियों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उनकी संपत्ति भी जब्त की जाएगी.

बता दें कि इस मामले में अब तक प्रयागराज के तीन थाना क्षेत्रों जार्जटाउन, झूंसी और नैनी से सॉल्वर गैंग के सरगना समेत 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया है जबकि  लखनऊ से 4, शामली से 3, अयोध्या से 2, कौशांबी से 1 आरोपी को पुलिस ने पकड़ा है. फिलहाल एसटीएफ इस मामले की जांच में जुटी है.


UPTET पेपर लीक मामले को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर कहा, 'UPTET के अभ्यर्थियों के साथ प्रदेश सरकार खड़ी है. 1 महीने के अंदर पारदर्शी तरीके से पुनः परीक्षा आयोजित होगी. किसी भी अभ्यर्थी से कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा.'

इतना ही नहीं परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को आने-जाने के लिए यूपी परिवहन निगम के द्वारा निःशुल्क यात्रा की सुविधा भी दी जाएगी.

उन्होंने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा, 'हमारे नौजवान बहनों-भाइयों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा.' आप सबको हुई असुविधा के लिए जिम्मेदार लोगों को सजा जरूर मिलेगी. आपकी सरकार शुचितापूर्वक और पारदर्शी तरीके से परीक्षा सम्पन्न कराने के लिए कृतसंकल्पित है.'

योगी ने पेपर लीक करने वालों पर कड़ी कार्रवाई का संकेत देते हुए ट्विटर पर लिखा, 'UPTET पेपर लीक करने वाले गिरोह को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए जा चुके हैं. दोषियों को चिह्नित कर त्वरित कार्रवाई की जा रही है और उनके विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उनकी संपत्ति भी जब्त की जाएगी.'

UPTET का पेपर लीक करने वाले गिरोह को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए जा चुके हैं।

दोषियों को चिह्नित कर त्वरित कार्रवाई की जा रही है।

दोषियों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उनकी संपत्ति भी जब्त की जाएगी।

रिपोर्ट के मुताबिक कौशांबी से पकड़ा गया रोशन सिंह पटेल पहली पाली की परीक्षा का पेपर लीक कराने का मास्टरमाइंड है. मेरठ से दूसरी पाली की परीक्षा का पेपर लीक कराने वाला पकड़ा गया है. पेपर लीक कराने वाले अंतर्राजीय कुशवाहा गैंग से भी तार जुड़े बताए जा रहे हैं.

Saturday, November 27, 2021

ट्रेन में जनरल ट‍िकट पर सफर करने वालों को राहत, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस ट्रेनो में एक दिसम्बर से म‍िलेगी सुव‍िधा

  


 ट्रेन में जनरल ट‍िकट पर सफर करने वालों को राहत बनारस से दिल्ली जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस ट्रेन में एक दिसम्बर से म‍िलेगी सुविधा हालांकि अभी जनता एक्सप्रेस और पंजाब मेल में सेकेंड सीटिंग क्लास की व्यवस्था को समाप्त नहीं किया गया है। काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस से अब यात्री जनरल क्लास का टिकट लेकर सीधे सफर कर सकेंगे।


कोरोना के कारण अब तक रेलवे ने अपनी जनरल बोगियों में अधिक भीड़ को रोकने के लिए एक्सप्रेस,मेल बोगियों में जनरल बोगियों में सेकेंड सीटिंग क्लास का रिजर्वेशन शुरू किया था। रेलवे ने 15 नवंबर से शून्य नंबर हटाकर स्पेशल ट्रेनों को पूर्व की तरह नियमित कर दिया है। हालांकि अब भी वरिष्ठ नागरिक जैसी रियायत की व्यवस्था लागू नहीं हो सकी है। वहीं पूर्व की तरह वाराणसी व लखनऊ इंटरसिटी,पैसेंजर ट्रेनों में जनरल टिकट की व्यवस्था भी पहले से लागू कर दी है। इसके जनरल टिकट की बिक्री भी होने लगी है। सेंटर फॉर रेलवे इंफारमेशन सिस्टम (क्रिस) अपने सिस्टम को अपग्रेड कर रहा है।


क्रिस की फीडिंग के बाद जहां रेलवे एक दिसंबर से काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस में सेकेंड सीटिंग क्लास की व्यवस्था को हटाकर जनरल टिकट से यात्रियों को उनमें सफर करने की सुविधा प्रदान करेगा। वहीं अगले चरण में लंबी दूरी की कई और ट्रेनों से भी सेकेंड सीटिंग क्लास के रिजर्वेशन की सुविधा को हटाया जा सकता है। जनता एक्सप्रेस, पंजाब मेल जैसी ट्रेनों में जनरल क्लास का रिजर्वेशन हो रहा है।

Friday, November 26, 2021

यूपी: तालाबों को अतिक्रमण से मुक्त कराना होगा अब आसान, जनिए यूपी सरकार की क्या है योजना

 


 उत्तर प्रदेश में तालाबों के अतिक्रमण पर अब शासन प्रशासन के साथ कोर्ट की भी पैनी निगाह होगी और उन्हें अवैध कब्जे से मुक्त कराना अब आसान होगा। उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद इसके लिए तालाबों का गाटावार विवरण पोर्टल पर आनलाइन जुटा रहा है।

      ऐसा पहली बार हो रहा है कि जब तालाबों की गाटावार स्थिति का आकलन कर उसे राजस्व परिषद की वेबसाइट पर विकसित पोर्टल पर दर्ज किया जा रहा है। तालाबों के अतिक्रमण की समस्त सूचना इस पोर्टल पर दर्ज होने के बाद इसे एंटी भू-माफिया पोर्टल से जोड़ा जाएगा ताकि अवैध कब्जे के खिलाफ जिला स्तरीय टास्क फोर्स की ओर से की गई कार्रवाई की निगरानी की जा सके।

       तालाबों पर अतिक्रमण के बारे में जिलाधिकारियों की ओर से अभी तक वर्ष 1952 के अभिलेखों में दर्ज तालाबों और वर्तमान में अतिक्रमित जलाशयों की संख्या भेजी जाती थी। इससे तालाबों पर अतिक्रमण की वास्तविक स्थिति पता नहीं चल पाती थी।  इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश पर अब जिलाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे फसली वर्ष 1359 (वर्ष 1952) में अभिलेखों में दर्ज तालाबों, झीलों व अन्य जलाशयों की गाटा संख्या, उनका क्षेत्रफल और स्थिति के बारे में सूचना फीड कराई जा रही है।

      इसके अलावा वर्तमान में अतिक्रमण का शिकार हुए तालाबों की गाटा संख्या और उनके क्षेत्रफल का विवरण भी दर्ज किया जा रहा है। ऐसे तालाबों का कितना हिस्सा अतिक्रमित है और कितना कब्जे से मुक्त कराया गया है, इसकी जानकारी भी जुटाई जा रही है। सभी तालाबों के फोटो भी पोर्टल पर अपलोड किए जा रहे हैं। इससे यह पता चल सकेगा कि कितने तालाबों का अस्तित्व समाप्त हो चुका है। यह भी मालूम हो सकेगा कि जो तालाब अवैध कब्जे का शिकार हैं, उनका कितना हिस्सा अतिक्रमित हैं और कितना खाली।

मेयर के करीबी को ‘खास कुर्सी’.... सवालों में BJP

यह खबर है.....सत्ता के रसूख, प्रशासनिक हनक और पार्टी के नियमों को ठेंगा दिखाने की.....जी हां....मुरादाबाद के मेयर विनोद अग्रवाल की पावर का अ...