Thursday, April 2, 2020

आजमगढ़: युवती की गला घोंटकर हत्या


आजमगढ़। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के भरौली टोडर गांव में एक युवती की गुरुवार की सुबह गला घोंटकर हत्या कर दी गई। युवती का शव गांव के समीप स्थित खेत के मेड़ पर मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। बताया जाता है कि भरौली टोडर गांव निवासी हसीना (20) पिता मुस्तकीन का कहना है कि उसकी पुत्री गुरुवार की भोर में लगभग पांच बजे घर से निकली थी। एक घंटा बाद उसका शव गांव के तालाब के समीप स्थित गेहूं के खेत के मेड़ पर मिला। जानकारी पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। 
   एसपी प्रो. त्रिवेणी सिंह, एसडीएम बूढ़नपुर दिनेश मिश्र, सीओ बूढ़नपुर शीतला प्रसाद, कप्तानगंज इंस्पेक्टर विनोद कुमार मौके पर पहुंच गए। एसपी के आदेश पर फोरेंसिक टीम ने भी जांच पड़ताल की। युवती का शाल व दुपट्टा कुछ फासले पर पड़ा मिला। युवती के एक हाथ की कलाई पर काले रंग की रस्सी लपेटा हुआ था। पुलिस का अनुमान है कि उसी रस्सी से उसकी गला कस कर हत्या की गयी होगी।
   जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर ने क्राइम सीन देखने के बाद गला घोंटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई है। हालांकि दुराचार की बात से उन्होंने इंकार किया। कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। हसीना चार बहनों में सबसे छोटी थी।


Wednesday, April 1, 2020

एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी धारावी में फैला कोरोना

एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी धारावी में कोरोना वायरस संक्रमित एक शख्स की पहचान होने के कुछ ही घंटे बाद उसकी मौत से हड़कंप मच गया है। इसके साथ ही बुधवार को 7 लोगों की मौत कोविड 19 के संक्रमण से होने की वजह से राज्य में मृतकों की कुल संख्या 17 हो गई है। कोरोना वायरस के 33 नए मामले भी बुधवार को मिले। इनमें छह दिन का एक शिशु, उसकी 26 वर्षीय मां और एक नर्स शामिल हैं। राज्य में इस बीमारी से ग्रस्त लोगों की संख्या बढ़कर 335 हो गई है। 



धारावी के शाहू नगर में एक 46 वर्षीय शख्स के बुधवार को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उसे पास के सरकारी सायन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसके परिवार के सात अन्य सदस्यों को क्वारंटाइन में रखा गया है। इलाज के दौरान देर शाम इस शख्स की मौत हो गई। वह जिस इमारत में रहता था, उसे सील कर दिया गया है। इमारत में रहने वाले सभी लोगों को क्वारंटाइन कर दिया गया है।


धारावी 15 लाख से घनी आबादी वाला क्षेत्र है और इस वजह से प्रशासन की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। चिंता करने वाली बात यह भी है कि धारावी के जिस शख्स की मौत हुई है, वह कभी विदेश भी नहीं गया था।
 आज के अन्य मृतकों मुंबई के दो पुरुष शामिल हैं, जिनकी उम्र 51 साल और 75 साल है। इन दोनों का भी विदेश यात्रा का कोई इतिहास नहीं था !


अमरीका में चीन से अधिक मौतें, ट्रंप ने कहा घातक वायरस से है युद्ध

अमरीका में कोरोना वायरस कोविड 19 के कारण मरने वालों का आंकड़ा चीन से अधिक हो गया है. इस बीच मंगलवार को अमरीकी सरकार ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के अभियान को और 30 दिनों के लिए बढ़ा दिया है ! अमरीका में अब तक कोरोना के कारण 3,606 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि चीन में इस कारण 3,309 लोगों की मौत हुई है ! यहां सबसे अधिक 932 मौतें केवल न्यू यॉर्क में हुई हैं जबकि न्यू जर्सी में 247 और वॉशिंगटन में 150 लोगों की मौत हुई है !



जॉन हॉप्किन्स युनिवर्सिटी के ताज़ा आंकड़ों के अनुसार अमरीका में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा पहले ही चीन से दोगुना अधिक है. अमरीका में 187,919 लोग कोरोना वायरस संक्रमित हैं जबकि चीन में 82,278 लोग कोरोना संक्रमित हैं.


मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेस में अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमरीकियों के लिए आने वाले दो सप्ताह बेहद चुनौतीपूर्ण होंगे.


उन्होंने कहा, "देश के सामने अभूतपूर्व चुनौती है और आप ये देख सकते हैं. हम एक घातक वायरस के साथ युद्ध कर रहे हैं. हमें एक साथ अपनी पूरी ताकत के साथ ये युद्ध लड़ना होगा."


अमरीकी सरकार में संक्रामक बीमारी के विशेषज्ञ डॉक्टर एंथोनी फाउची ने कहा है कि वो लोगों से बाहर जाने की सूरत में मास्क पहनने को लेकर अपील कर सकते हैं. इससे पहले अमरीकी सरकार ने इस बारे में अपने नागरिकों से अब तक मास्क पहन कर बाहर जाने के लिए नहीं कहा था.


जानकारों ने कहा है कि अगले 30 दिन तक अगल सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन किया गया तो संक्रमितों की संख्या में कमी आ सकती है.


प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद व्हाइट हाउस में कोराना वायरस मामलों की संयोजक डॉक्टर डेबोरा ब्रिक्स ने चेताया है कि ताज़ा आकलन के अनुसार अमरीका में कोरोना के कारण एक से दो लाख अमरीकियों की जान जा सकती है.


डॉक्टर ब्रिक्स ने कहा, "अभी भी कुछ नागरिक कोरोना वायरस संक्रमण के ख़तरे को लेकर कोताही बरत रहें हैं और हमारा अनुमान है कि मौतों का आंकड़ा इस रेंज के भीतर हो सकता है." ट्रंप ने कहा है कि ये अनुमान एक प्रोजेक्शन मॉडल के आधार पर लगाया गया है जो कि कम है !


एक सवाल के उत्तर में उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि ये महामारी एक महीने के अंत तक खॉत्म हो जाएगी. उन्होंने कहा कि वो लोगों को डराना नहीं चाहते लेकिन इस वायरस के कारण अमरीका बेहद मुश्किल दौर से गुज़र रहा है !


गोंडा की चार मस्ज़िदों में मिले गैर जनपदों के 50 लाोग

गोण्डा -  यूपी के गोंडा जिले की चार मस्ज़िदों में बुधवार को दूसरे जनपदों के 50 लाोग मिले, जिन्हें पृथक रखने का निर्देश दिया गया है । जिलाधिकारी नितिन बंसल ने बताया कि बुधवार को जांच के दौरान जिले की चार मस्जिदों में 50 ऐसे लोग मिले जो अन्य जनपदों के निवासी हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजकर उनकी जांच कराई गई है तथा सभी को उन्हीं मस्जिदों में पृथक रखा गया गया है। उन्होंने बताया कि कुछ ऐसे भी बाहरी लोग हैं, जो किसी के घरों में रह रहे हैं। उन्हें भी उनके घरों में ही पृथक किया गया है और गृह स्वामी को निर्देश दिया गया है कि वे ऐसे लोगों को समाज में नहीं आने दें।


जिलाधिकारी ने बताया कि 12-13 मार्च को दिल्ली के निजामुद्दीन में आयोजित तबलीगी जमात में शामिल होने के लिए गए दो युवकों का सत्यापन पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम को भेजकर कराया गया है। परिजनों से उनका मोबाइल नम्बर लेकर सम्पर्क किया गया है। उन्होंने बताया कि वे जमात खत्म होने के बाद भी अब तक घरों को नहीं लौटे हैं। उन्हें दिल्ली में ही पृथक रखा गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि 12 मार्च के बाद विदेश यात्रा से लौटे 300 से अधिक लोगों को उनके घरों में पृथक रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम नियमित रूप से उनके सम्पर्क में है। उन्हें फिलहाल किसी प्रकार की समस्या नहीं है। इनमें से कुछ व्यक्तियों के पृथक रहने की अवधि समाप्त हो चुकी है। सभी को सख्ती से निर्देश दिया गया है कि वे अपने घरों में रहें तथा जरूरी सामग्री उन्हें फोन पर उपलब्ध कराई जा रही है। बंसल ने बताया कि दूसरे प्रांतों से भारी संख्या में आने वाले श्रमिक वर्ग के लोगों को पृथक रखने के लिए 30 स्कूल व कालेजों को आश्रय स्थल के रूप में विकसित किया गया है। जिन लोगों में सर्दी, जुखाम, खांसी इत्यादि के लक्षण नहीं पाए गए हैं, उन्हें उनके घरों में ही रहने की अनुमति दी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें उनसे लगातार सम्पर्क कर रही हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसी को कोई समस्या होती है, तो उसे तत्काल जिला चिकित्सालय में बनाए गए पृथक वार्ड में आवश्यकतानुसार भर्ती करके उनके नमूने जांच के लिए लखनऊ भेजे जाएंगे।


इस बीच लॉकडाउन के दौरान आपूर्ति बाधित होने का हवाला देते हुए आवश्यक वस्तुओं को प्रशासन द्वारा निर्धारित दर से अधिक मूल्य पर बेचे जाने के मामले में बुधवार को दो व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई।


बंसल ने बताया कि इनके खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर दुकानें सील की जा रही हैं। लॉकडाउन के दौरान जिला प्रशासन की तरफ से सभी व्यापारियों से संकट की इस घड़ी में प्रशासन को सहयोग करने व निर्धारित मूल्य से अधिक पर सामान की बिक्री नहीं करने का अनुरोध किया गया था। इसके बावजूद बाजार में जमाखोरी व कीमतें अधिक लेने की शिकायतें मिल रही थीं। उन्होंने बताया कि इस क्रम में नगर मजिस्ट्रेट को दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कालाबाजारी पर अंकुश लगाने का निर्देश दिया गया था। डीएम ने बताया कि नगर मजिस्ट्रेट ने उप जिलाधिकारी सदर वीर बहादुर यादव, पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर लक्ष्मीकांत गौतम व सूचना विभाग के कर्मचारी अरुण सिंह के सहयोग से बुधवार को दो दुकानों पर भेष बदलकर खरीददारी की। हुलिया छिपाकर खरीददारी करने में दो दुकानदार निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर सामान बेचते पाए गए। इसके बाद दोनों दुकानदारों के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।


बैंक से 21लाख 90 हज़ार रूपये लेकर कैशियर फरार


मेरठ के किठौर कस्बे में इलाहबाद बैंक की ब्रांच से कैशियर 21 लाख 90 हज़ार रूपये लेकर फरार हो गया , घटना की जानकारी देते हुए शाखा प्रबंधक ने बताया कि 31-3-2020 को लगभग डेढ़ बजे कैशियर सचिन कुमार Nने ब्रांच से बाहर दो तीन चक्कर लगाए, तब उन्होंने सोचा कि वो स्मोकिंग करने बाहर गया है ,वैसे भी लॉक डाउन और क्लोजिंग के चलते बैंक में ग्राहक नहीं है ।लेकिन दो बजे तक भी वापस ना आने पर कैशियर को फ़ोन किया गया तो उसका नंबर स्विच ऑफ हो गया, तीन बजे तक भी वापस ना आने पर हमने बैंक के उच्चाधिकारियों को घटना से अवगत कराया, उच्चाधिकारियों ने  कैश का मिलान किया तो उसमे से 21 लाख 90 हज़ार रूपये कम निकले । कैशियर के खिलाफ किठौर थाने में तहरीर दी है ,पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।


62 रुपये सस्ता हुआ घरेलू रसोई गैस सिलेंडर, आज ले लागू होंगी नई दरें


गैर सब्सिडी वाला रसोई गैस सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) 62 रुपये सस्ता हो गया है। अप्रैल में उपभोक्ताओं को सिलेंडर के लिए 779 रुपये चुकाने होंगे। लगातार दूसरे महीने सिलेंडर के दामों में गिरावट दर्ज की गई है। नई दरें बुधवार सुबह से लागू हो गई है।
आईओसी के महाप्रबंधक (एलपीजी) अरुण प्रसाद ने बताया कि तेल कम्पनियों ने कमर्शियल सिलेंडर (19 किलो) में भी 96 रुपये कम किए हैं। कमर्शियल सिलेंडर अब 1369.50 रुपये का पड़ेगा। पांच किलो वाला सिलेंडर भी 21.50 रुपये कम होने के बाद 286.50 रुपये का हो गया है।
खाते में 263 रुपये सब्सिडी जाएगी
रसोई गैस सिलेंडर के बाजार भाव (गैर सब्सिडी रेट) में कमी के बाद उपभोक्ताओं के खाते में अब सब्सिडी के रूप में 263 रुपये जाएंगे। इसके बाद उपभोक्ताओं को सब्सिडी वाला सिलेंडर करीब 516 रुपये का पड़ेगा।


12 सिलेंडरों पर सब्सिडी देती है सरकार
वर्तमान में सरकार एक वर्ष में प्रत्येक घर के लिए 14.2 किलोग्राम के 12 सिलेंडरों पर सब्सिडी देती है। अगर इससे अधिक सिलेंडर चाहिए तो बाजार मूल्य पर खरीदारी करनी होती है। हालांकि सरकार हर साल 12 सिलेंडरों पर जो सब्सिडी देती है, उसकी कीमत भी महीने-दर-महीने बदलती रहती है। औसत अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क और विदेशी विनिमय दरों में बदलाव जैसे कारक सब्सिडी की राशि निर्धारित करते हैं।


Tuesday, March 31, 2020

लॉक डाउन में मरीजों की मदद करता दिखा ई रिक्शा चालक


लखनऊ 31 मार्च 2020 - लॉक डाउन में मरीजों की मदद करता दिखा ई रिक्शा चालक ! ई रिक्शे चालक निःशुल्क लोगों की मदद कर रहा है जरूरत मन्द लोगों को अस्पताल तक पहुंचा कर की मदद ! लखनऊ के अमीनाबाद निवासी मो.गुफरान लोगों की मदद करते नजर आ रहे है ! लॉक डाउन की वजह से साधन चलना पूरी तरह प्रतिबंद जिससे गम्भीर मरीजों को अस्पताल जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है ! जिससे देख ई रिक्शा चालक द्वारा गम्भीर मरीजों को अस्पताल तक पहुँचाने का कार्य कर रहे है मरीजों को अस्पताल छोड़ने का कोई भी किराया नहीं लेकर सिर्फ मदद कर रहा है। कई दिनों से लोगों की मदद में लगा ई रिक्शा चालक। मददगार बने ई रिक्शा चालक की बेसहारा मरीजों द्वारा भूरी-भूरी प्रशंसा की जा रही है।


(रिपोर्ट - .इरफान खान)


उत्तर प्रदेश में कोरोना पॉजीटिव 100 के पार

उत्तर प्रदेश के बरेली में मंगलवार को एक ही परिवार के पांच सदस्यों के कोरोना पॉजीटिव की पुष्टि होने के बाद राज्य में कोविड-19 पीड़ितों की तादाद बढ़ कर 102 हो गई है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश देश का तीसरा प्रदेश बन गया है जहां कोरोना पॉजीटिव मरीजों की संख्या 100 के पार है। यूपी के पहले महाराष्ट्र और केरल में कोरोना मरीजों की संख्या 100 से ज्यादा है। इससे पहले सोमवार को कोरोना के 16 नए मरीज पाए गए थे, जिसमें सात नोएडा, छह मेरठ और 1-1 लखनऊ, आगरा व बुलंदशहर के मरीज शामिल हैं। बरेली के जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. रंजन गौतम ने बताया कि रविवार को नोएडा की एक कंपनी में कार्यरत युवक कोरोना पॉजीटिव पाया गया था। वह 21 मार्च को यहां अपने घर आया था। सोमवार रात पीड़ति की पत्नी, माता, पिता, भाई और बहन के लिए गये नमूनों में भी वायरस की पुष्टि हो गई। 



उन्होने बताया कि सभी मरीजों को शहर के एक अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। अब उस क्षेत्र के लोगों और पीड़ति युवक के रिश्तेदारों के स्वास्थ्य की जांच की जा रही है। एहतियात के तौर पर पीडित परिवार के घर के तीन किमी के दायरे को सील कर सैनीटाइज किया जा रहा है। इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गौतमबुद्ध नगर प्रशासन को नोएडा की उस कंपनी को सील करने के आदेश दिए है जिसमें कार्यरत 16 कर्मचारी कोरोना पाजीटिव पाये गये थे। स्वास्थ्य विभाग ने कंपनी प्रशासन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि कंपनी ने मार्च में विदेश से एक आडीटर को बुलाया था जो कोरोना संक्रमित पाया गया जिसके बाद एक के बाद एक कई कर्मचारी जानलेवा वायरस की चपेट में आ गये।


अधिकारी ने बताया कि कोविड-19 से संबंद्ध मामलों के लिए ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नरेन्द्र भूषण को गौतमबुद्धनगर का प्रभारी नियुक्त किया गया है जो जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव के अलावा मौजूदा हालात पर कडी नजर रखेंगे !


 


कोरोना जाँच के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू, घर से कलेक्ट होंगे सैंपल

दुनिया भर में इस समय Corona Test Kit की डिमांड तेजी से बढ़ रही है. ऐसे में Practo ने ऐलान किया है कि Covid-19 टेस्ट कराने के लिए ऑनलाइन टेस्ट बुक करा सकते हैं. कंपनी ने इसके लिए थायरोकेयर के साथ पार्टनर्शिप किया है ! बंगलुरू की इस कंपनी ने कहा है कि थायरोकेयर के साथ मिल कर Covid-19 डिटेक्शन टेस्ट किए जा रहे हैं और इसे भारत सरकार ने अप्रूव किया है. इसके साथ ही इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च यानी ICMR ने भी इसे अप्रूवल दिया है


(Wiki photo of corona kit)


Practo ने कहा है, 'फिलहाल मुंबई के लोगों के लिए टेस्ट ऑनालइन उपलब्ध है और जल्द ही इसे पूरे देश के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. इसके लिए डॉक्टर का वैलिड प्रेसक्रिप्शन की जरूरत होगी और टेस्ट रिक्विजिशन फॉर्म फिल करना होगा जिसे फिशियन साइन करेंगे. टेस्टिंग के दौरान फोटो आईडी कार्ड की भी जरूरत होगी'


Covid-19 टेस्ट को प्रैक्टो की वेबसाइट से 4,500 रुपये में बुक किया जा सकता है. बुकिंग के बाद पेशेंट के सैंपल के लिए घर पर ही रिप्रेजेंटेटिव भेजे जाएंगे जो सैंपल कलेक्ट करेंगे.


कंपनी ने कहा है कि सैंपल कलेक्शन के लिए भेजे गए रिप्रेजेंटेटिव ICMR द्वारा जारी किए घए सभी गाइडलाइन का पालन करेंगे. टेस्टिंग लिए स्वैब वायरल ट्रांसपोर्ट मीडियम के जरिए कलेक्ट किए जाएंगे. इसे कोल्ड चेन में थायरोकेयर लैबोरेटरी भेजा जाएगा जिसे Covid-19 टेस्टिंग के लिए चुना गया है.


कंपनी ने कहा है कि Covid-19 का टेस्ट रिजल्ट वेबसाइट पर सैंपल कलेक्शन के 24-48 घंटे के अंदर जारी कर दिया जाएगा. प्रैक्टो के चीफ हेल्थ स्ट्रैटिजी ऑफिसर डॉ. ऐलेक्जेंडर कुरूविला ने कहा है, 'वाइडस्प्रेड टेस्टिंग COVID-19 के प्रिवेंशन के लिए क्रटिकल है. जिसे भी कोरोना के लक्षण दिख रहे हैं वो इसकी टेस्टिंग करा सकते हैं'


'साहब! पुलिस दिन में खाना देती है, रात को लाठी मारती है'

कानपुर -  पुलिस दिन में खाना देती है और रात में लाठी मारकर भगाती है। घर जा नहीं सकता हूं। पास में एक भी पैसा नहीं है। यह दर्द कानपुर के मूलगंज चौराहा के पास इकट्ठा हुए मजदूरों ने बयां किया। यहां कई मजदूर रोजी की तलाश में निकल आए।



कानपुर के मूलगंज चौराहा पर आम दिनों में रोज सुबह दिहाड़ी मजदूर रोजी-रोटी की तलाश में इकट्ठा होते हैं। सुबह 8 बजे चौराहा के चारों ओर पांच या छह मजदूर अलग-अलग काम की चाहत में खड़े मिले। रायबरेली के लालगंज निवासी पुन्नू ने बताया कि 200 रुपए दिन भर की मजदूरी में काम करने को तैयार हूं। कोई सफाई का काम तक नहीं करा रहा है। खाने की कमी नहीं है। यहां लोग खाना बांटने आते हैं। पुलिस भी खाना बांटती है। पैसा न होने से बुरी हालत है।


असोम के प्रफुल्ल ने बताया कि यहां रोज मजदूर चौराहा का आसपास की सड़क किनारे फुटपाथ पर सोते हैं। दो दिन से पुलिस ने मेन सड़क से खदेड़ना शुरू कर दिया है। कई मजदूरों को लाठी से पीटकर खदेड़ा गया। गलियों में लेट कर किसी तरह रात काट रहे हैं। गलियों में भी लोग टोकते हैं। कई बार लोग दूसरी जगह लेटने को कहकर भगा देते हैं।



सिधौली के संपत का कहना है कि शनिवार को बांस मंडी के पास एक घर में बाहर रखी ईंट छत तक चढ़ाने का काम मिला। शाम 6 बजे तक काम करने पर 250 रुपए मिले। लौटते समय पुलिस ने आने नहीं दिया। डिप्टी पड़ाव के पास एक लकड़ी के दुकान के बाहर लेटकर रात काटी। बड़ी मुश्किल से दिन रात कट रहे हैं।


Monday, March 30, 2020

देश में 1300 के पार पहुंची कोरोना मरीजों की संख्या, 38 की मौत

Covid-19 Breaking 


कोरोना वायरस महामारी का संकट हिंदुस्तान में बढ़ता जा रहा है. सोमवार को देश में कोरोना वायरस पीड़ितों की संख्या 1300 के आंकड़े को पार कर गई है, जबकि 38 लोग अब तक अपनी जान गंवा चुके हैं. दिल्ली-एनसीआर के अलावा देश के कई हिस्सों से कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामले सामने आए हैं !



ईरान में कोरोना से 117 और लोगों की मौत, अबतक 2757 की जानें गईं; देश में कुल 41,495 मरीज

ईरान में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 2,757 तक और संक्रमण के मामलों की संख्या 40 हजार के पार पहुंच गई है। राष्ट्रपति हसन रूहानी के राजनीतिक विरोधियों ने महामारी से निपटने में उनकी कार्रवाई की निंदा की। ईरान भी इस वायरस से सबसे अधिक प्रभावित देशों में से एक है। ईरान में 19 फरवरी को कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आया था और तब से इस महामारी से निपटने के लिए ईरान संघर्ष कर रहा है।



स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता किन्यौस जहांपुर ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि पिछले 24 घंटे में इस वायरस से 117 और लोगों की मौत हो गई और इस वायरस के 3,186 और मामलों की पुष्टि हुई है। जहांपुर के अनुसार अस्पताल में भर्ती कराये गये 13,911 लोग अब स्वस्थ हो गए है और 3,511 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।



वहीं, कोरोना वायरस महामारी फैलने के बाद से दुनिया में इस बीमारी के अबतक आधिकारिक रूप से सात लाख से अधिक मामले सामने आए हैं और मृतकों की संख्या 33 हजार से अधिक है। सोमवार (30 मार्च) को आधिकारिक सूत्रों के आधार पर यह आंकड़ा तैयार किया गया। इस आंकड़े के अनुसार 183 देशों और क्षेत्रों में कोरोना वायरस संक्रमण के कम से कम 7,15,204 मामले सामने आए जिनमें से 33,568 मरीजों की मौत हो गई है।


एएफपी द्वारा तैयार किए गए आंकड़े के मुताबिक अमेरिका में इस बीमारी के 1,43,025 मामले सामने आए हैं और 2,514 मरीजों की जान चली गई है। इटली में इस रोग के 97,689 मामले दर्ज किए गए हैं और 10,779 मरीजों की मौत हुई है। दुनिया में इस बीमारी से सबसे अधिक जानें इटली में ही गई हैं।


लॉकडाउन के बीच एयरटेल ने 8 करोड़ प्रीपेड ग्रहकों को दी राहत, बढ़ाई प्लान की वैलिडिटी


पूरे देश में कोरोना के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐलान पर लॉकडाउन है। इस वजह से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। सबसे ज्यादा परेशानी देश के कम आय वाले लोगों को हो रही है। लोगों की परेशानियों को देखते हुए मोबाइल कंपनी एयरटेल ने बड़ी घोषणा की है। कंपनी ने कम आय वर्ग के अपने आठ करोड़ से अधिक ग्राहकों के प्रीपेड प्लान को 17 अप्रैल तक के लिए बढ़ाने का फैसला किया है। इसके साथ ही एयरटेल ने अपने इन आठ करोड़ ग्राहकों के खाते में 10 रुपए टॉकटाइम देने का फैसला किया है, ताकि वे अपने परिवार के लोगों के साथ बिना रुकावट बात कर सके। यह सुविधा अगले 48 घंटों में उपलब्ध करा दी जाएगी !


आदर्श व्यापार मंडल के बैनर तले  वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से दिनेश शर्मा के साथ 25 जिलो के व्यापारी नेताओं की बैठक

लखनऊ  30 मार्च - उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल  के बैनर तले प्रदेश के 25 जिलो के व्यापारी नेताओ एवं प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा की वीडीओ कोंफ्रेसीग के माध्यम से वार्ता हुई किसी भी व्यापारी संगठन की यह पहली वीडियोकॉनफ्रेंसींग के माध्यम से हुई बैठक थी!



  वीडियो  कॉन्फ्रेंसिंग में लखनऊ, बनारस ,आगरा, लखीमपुर, महमूदाबाद, बांदा ,जालौन, उन्नाव, गाजियाबाद, सुल्तानपुर, उरई ,प्रयागराज ,नोएडा, बाराबंकी ,शाहजहांपुर, रायबरेली ,झांसी, सीतापुर ,मथुरा के पदाधिकारी एवं व्यापारी नेता शामिल हुए !



उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में प्रदेश में किसी भी व्यापारी संगठन द्वारा आयोजित पहली वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हुई बैठक में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने वैश्विक आपदा के इस समय व्यापारियों द्वारा किए जा रहे सेवा कार्य की सराहना की तथा कहा सरकार अपने स्तर से हर व्यक्ति को राहत पहुंचाने तथा भोजन की व्यवस्था का कार्य कर रही है किंतु यह कार्य केवल सरकार द्वारा ही संभव नहीं है उन्होंने प्रदेश के व्यापारी नेताओं से हर एक जरूरतमंद, गरीबों तक भोजन पहुंचाने  में सहयोग करमे का आह्वान किया व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री के आवाहन पर पूरी क्षमता के साथ सहयोग करने का आश्वासन दिया उपमुख्यमंत्री ने कहा किराना एवं दवा व्यापारी आपदा की इस घड़ी में सेनानी की भाति  अपना कर्तव्य निभाते हुए लोगों को खाद्य सामग्री उपलब्ध करा रहे है उप मुख्यमंत्री ने आदर्श व्यापार मंडल से आवश्यक वस्तुओ की कीमतो में  वृद्धि  ना हो इस बात की भी चिंता करने का आग्रह किया 


वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के माध्यम से  व्यापारि नेताओ ने कई जिलों में किराना एवं दवा के रिटेल व्यापारियों के पास ना बन पाने के कारण माल आने जाने में हो रही परेशानियों का भी मुद्दा उठाया
व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने उप मुख्यमंत्री से प्रदेश मे कामर्शियल विधुत कनेक्शन के फिक्स चार्ज  3 माह के लिये समाप्त करने की मांग की उन्होंने कहा लॉक डाउन की अवधि में व्यापार पूरी तरह से बंद है ऐसे में फिक्स चार्ज समाप्त होना चाहिए


 प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कानपुर महानगर सर्राफ़ा  एसोसिएशन के अध्यक्ष पंकज अरोरा ने  उप मुख्यमंत्री से लॉक डाउन की अवधि में प्रदेश के ज्वैलरी व्यापारियों की दुकानों एवं  सर्राफ़ा बजारो की सुरक्षा के लिए प्रदेश के पुलिस महानिदेशक को विशेष  प्रबंध करने के निर्देश देने की बात कही


पंकज अरोरा ने 15 जनवरी 2021 से देश में अनिवार्य हॉलमार्किंग कानून लागू होने की बात कहते हुए कहा   लॉक डाउन के समय  बाजार बन्द है तथा सर्राफ़ा व्यापार आगे 6 माह से अधिक प्रभावित रहने की उम्मीद है  ऐसे में हाल मार्किंग कानून को 6 माह के लिए बढ़ाना चाहिए प्रदेश सरकार की ओर से यह मांग केंद्र सरकार को भेजने की मांग की  ! प्रयागराज से व्यापारी नेता महेंद्र गोयल ने ई वे बिल को 3 माह के लिए स्थगित करने की मांग की उन्होंने कहा कि क्योंकि दुकानें बंद हैं कर्मचारी पर्याप्त संख्या में नहीं है ऐसे में ई वे बिल समस्या बन रहा है उन्होंने तीन माह के लिए ई वे बिल समाप्त करने की मांग की
उपमुख्यमंत्री ने व्यापारियों से इस मौके पर सहयोग की अपील करते हुए उनकी समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में लखनऊ से यूपी प्रिंटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह ,प्रदेश के कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल ,प्रयागराज से महेंद्र गोयल ,नोएडा से सुशील जैन, बाराबंकी से राजीव गुप्ता, शाहजहांपुर से पंकज वर्मा ,कानपुर से पंकज अरोड़ा, महेश वर्मा, रायबरेली से मनजीत सिंह ,झांसी से संजय पटवारी ,सीतापुर से गोपाल टंडन ,मथुरा से बिहारी लाल अग्रवाल, प्रयागराज से एफएमसीजी के पदाधिकारी विभु अग्रवाल ,बनारस से अखिलेश मिश्रा, आगरा से नितीश भारद्वाज, लखीमपुर से महेश पुरी, महमूदाबाद से श्याम गुप्ता ,बांदा से वीरेंद्र गोयल ,जालौन से रामकिशोर माहेश्वरी, उन्नाव से मनोज राठौर, गाजियाबाद से तिलक राज अरोड़ा, सुल्तानपुर से देवी प्रसाद सोनी, बनारस से शैलेश वर्मा, उरई से आरके महेश्वरी मौजूद रहे !


मेयर के करीबी को ‘खास कुर्सी’.... सवालों में BJP

यह खबर है.....सत्ता के रसूख, प्रशासनिक हनक और पार्टी के नियमों को ठेंगा दिखाने की.....जी हां....मुरादाबाद के मेयर विनोद अग्रवाल की पावर का अ...