Monday, June 10, 2019

मुलायम और अखिलेश की सीएम योगी से मुलाक़ात

मुलायम सिंह यादव से मिले सीएम योगी, सीएम योगी ने जाना मुलायम सिंह यादव का हाल, अखिलेश यादव और शिवपाल सिंह यादव भी साथ रहे मौजूद, मुलायम से मिलने आवास पहुंचे सीएम योगी।


दरअसल मुलायम सिंह यादव हाईपर ग्लाईसिमिया (हाईपर टेंशन) और हाईपर डायबीटीज की समस्या से पीड़ित हैं. इससे पहले जब उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था तो उनसे मुलाकात के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी पहुंचे थे. वहीं अब यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, भाई शिवपाल यादव और बेटे अखिलेश यादव भी मुलायम की हाल-चाल लेने पहुंचे !  लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने न के बराबर ही चुनावी सभाएं की हैं, वहीं उन्होंने मैनपुरी से चुनाव लड़ा और चुनाव में जीत भी हासिल की. लेकिन पिछले काफी वक्त से उन्हें सेहत से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. वहीं मुलायम सिंह को रविवार को ही लखनऊ के लोहिया इंस्टिट्यूट में हाई शुगर की समस्या की वजह से चेकअप के लिए भर्ती करवाया गया था. जहां डॉ. भुवन चंद्र तिवारी की देखरेख में मुलायम सिंह यादव का इलाज हुआ !



दिल्ली में गर्मी का कहर

दिल्ली के इतिहास में सोमवार को पहली बार तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. पालम इलाके में तापमान 48.0 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. यह पहली बार है, जब जून के महीने में गर्मी ने दिल्ली में इतना कहर बरपाया है. रविवार को राजधानी में पारा 47.8 रहा था. दिल्ली के ही सफदरजंग में  तापमान 45.6 डिग्री पर पहुंच गया ! भीषण गर्मी की मार पूरा देश झेल रहा है. कई राज्यों में पीने के पानी की कमी हो गई है. जलाशय सूख चुके हैं और बूंद-बूंद के लिए लोगों को कई किलोमीटर दूर जाना पड़ रहा है.इससे पहले पालम इलाके में गर्मी ने यह आंकड़ा 9 जून 2014 को छुआ था. इस दिन दिल्ली का तापमान 47.8 डिग्री रहा था ! भारतीय मौसम विभाग(आईएमडी) का कहना है कि अगले आने वाले 2 दिनों भी दिल्ली में तापमान कम होने की कोई संभावना नहीं है. मौसम विभाग ने अनुमान जताया था कि दिल्ली में सोमवार को तापमान 45 डिग्री से ज्यादा बढ़ सकता है !



दिल्ली के अलावा उत्तर भारतीय राज्यों में राजस्थान में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकते हैं. मध्य प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में भी तापमान की स्थिति यही रह सकती है. पश्चिमी मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में भी तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रह सकता है ! मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली के आसपास के इलाके में आसमान साफ रहेंगे और गर्म हवाओं का प्रभाव अभी बना रहेगा. लगातार दो दिनों तक गर्म हवाओं का प्रभाव दिल्ली, दक्षिण उत्त प्रदेश,  पूर्वी मध्य प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, और सौराष्ट्र में गर्मी का कहर जारी रहेगा ! राजस्थान के गंगानगर में तापमान 48.5 डिग्री सेल्सियस रहा. अनुमान के मुताबिक उत्तरी-पूर्वी भारत में मंगलवार तक मानसून दस्तक दे सकता है. यहां मानसून की वजह से मौसम ठीक हो सकता है !



तीन साल से रिबोर के इन्तजार में हैण्ड पम्प

गोंडा -  खोरहंसा। आम जनता के समस्याओं के प्रति उदासीनता कस्बे में आधा दर्जन से अधिक इण्डिया मार्का टू हैण्ड पम्प तीन साल से अधिक समय से रिबोर के इंतजार में जिम्मेदारों की राह देखरहे हैं। लोगों ने स्थानीय जनपरतिनिधियों, ब्लाक व जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ साथ मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी हैण्ड पम्प के मरम्मत की शिकायत की पर वर्षों बीत जाने के बाद भी गूंगे और बहरे जिम्मेदारों के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी।. झंझरी ब्लाक का एक पुराना खोरहंसा बाजार तीन ग्राम पंचायतों सराय जरगर, खोरहंसा और चिश्तीपुर में बसा हुआ है। जून के इस जानलेवा तपिश और बला की गर्मी में आस पास के गांवों के लोग अपनी जरुत की चीजों को खरीदने व दवा - इलाज के लिए इसी बाजार में आते हैं। अयोध्या हाईवे का बाजार होने के कारण खोरहंसा में दूर दराज के मुसाफिर भी रुकजाते हैं। पर राहगीर हों, बाजार वासी या दुकानदार यहां किसी भी को हैण्ड पम्प का ठण्डा पानी नसीब नहीं है। हाईवे के दोनों किनारों पर लगे लगभग आधा दर्जन हैण्ड पम्प खुद रिबोर के इंतजार में सूखे जारहे हैं। अकबाल वकील के घर के पास लगे इण्डिया मार्का टू हैण्ड पम्प में तो छोटा नल लगाकर लोगों ने पानी निकालने की कोशिश भी की। पर नाकाम ही रहे। जबजब इस मामले में स्थानीय जनपरतिनिधियों या ब्लाक व जिला स्तर के अधिकारियों से सवाल किया गया। तो प्रस्ताव भेजा गया है कह कर ही सभी ने अपनी जिम्मेदारी पूरी समझी। आम आदमी परेशान होकर कर ही क्या सकता है। लोगों ने छोटे बड़े सभी जिम्मेदारों व मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी हैण्ड पम्प के मरम्मत की शिकायत की पर गूंगे, बहरे जिम्मेदारों के कानों में जूं तक नहीं रेंगी। इसी तरह एक के बाद दूसरा गर्मी का मौसम आता जाता रहा। 




Sunday, June 9, 2019

यूपी में 20 दिन बाद मानसून

लगभग एक सप्ताह की अनुमानित देरी के बाद दक्षिण-पश्चिमी मानसून ने केरल तट पर शनिवार को दस्तक दे दी। मानसून आते ही केरल में सुबह से ही झमाझम बारिश हुई। हालांकि यूपी वालों को अभी मानसूनी बारिश के लिए करीब 20 दिन और इंतजार करना होगा। मौसम विभाग के मुताबिक लखनऊ समेत प्रदेश के अन्य हिस्सों में जून के अंतिम सप्ताह में मानसून पहुंचने के आसार हैं। मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने पूर्वानुमान के मुताबिक मानसून के आठ जून को केरल तट पर पहुंचने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि केरल के तटीय इलाकों में अच्छी मात्रा में मानसून की पहली बारिश दर्ज की गई। विभाग ने पिछले महीने दक्षिण पश्चिमी मानसून के केरल तट पर छह जून को पहुंचने का पूर्वानुमान व्यक्त किया था, लेकिन हवा के कम दबाव का क्षेत्र बनने में देरी के कारण मानसून की आमद में दो दिन का विलंब हो गया। केरल में अगले 2-3 दिनों तक मध्यम से भारी बारिश : भू-विज्ञान मंत्रालय के सचिव माधवन राजीवन ने भी ट्वीट कर केरल में मॉनसून के दस्तक देने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केरल में अगले 2 से 3 दिनों तक औसत से लेकर भारी बारिश की संभावना है।



औसत से कम बारिश का अनुमान


मौसम विभाग का अनुमान है कि इस बार मानसून की बारिश करीब 93 प्रतिशत रहेगी जो औसत से कम है। भारतीय मौसम विभाग 96 से 104 प्रतिशत बारिश को औसत या सामान्य मानता है। इसकी गणना वह जून से प्रारंभ होने वाले चार महीनों में पिछले 50 साल की औसत 89 सेंटीमीटर बारिश से  करता है। 
 
उत्तर गर्मी से बेहाल


केरल के अलावा दक्षिण भारत के कई इलाकों में मानसून पूर्व बारिश हो रही है। इसके उलट उत्तर भारत के कई शहरों में अब भी पारा 42 से 46 के बीच बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और दिल्ली में लोगों को चिलचिलाती धूप का सामना करना पड़ेगा। कई इलाकों में लू चलने की भी चेतावनी दी गई है।
 
तेज धूप और उमस अभी सताएगी


तेज धूप, तपन और उमस भरी चिपचिपी गर्मी से बेहाल यूपी के निवासियों को मानसून की रिमझिम बारिश के लिए इंतजार करना होगा। मौसम निदेशक जेपीगुप्त ने बताया कि केरल में दक्षिणी-पश्चिमी मानसून की दस्तक के बाद अब इसकी दिशा और रफ्तार आगे बढ़ने की स्थितियां तय करेंगी। प्रदेश में मानसून के पहुंचने से पहले उमस भरी गर्मी का प्रकोप बना रहेगा। बीच-बीच में तेज आंधी और हल्की बारिश का क्रम भी चलता रहेगा।  मौसम विभाग ने 10 और 11 जून को उत्तर प्रदेश के कुछ अंचलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने और हल्की बारिश का अनुमान जताया है।


जरूरी नहीं रोज 10 हजार कदम चलना

शोध में हुआ खुलासा जरूरी नहीं रोज 10 हजार कदम चलना, कम चलकर भी जी सकते हैं ज्यादा !!


 


हम सभी ने यह सुना है कि स्वस्थ जीवनशैली के लिए हर दिन 10 हजार कदम चलना जरूरी है। लेकिन क्या वाकई में ऐसा करना सेहत के लिए फायदेमंद है? भले ही आप स्वस्थ रहने के लिए दस हजार कदमों की संख्या को एक मानक मानते हों। लेकिन एक हालिया अध्ययन से पता चला है कि असमय मृत्यु का जोखिम कम करने के लिए इस तय मानक का आधा चलना भी पर्याप्त है।


जरूरी नहीं दस हजार कदम चलना : अध्ययन के मुताबिक, व्यक्ति चलने के लिए इस तय किए गए दैनिक मानक को कम कर सकता है और इसका आधा चलकर भी स्वस्थ रह सकता है। मैसाचुसेट्स के बॉस्टन में ब्रिघम एंड वूमन्स हॉस्पिटल के शोधकर्ताओं के मुताबिक, एक अध्ययन में पता चला है कि वृद्ध महिलाओं ने एक दिन में सिर्फ 4,400 कदम चलकर अपनी असमय मृत्यु के खतरे को 40 फीसदी से ज्यादा कम कर दिया। शोधकर्ताओं का कहना है कि ये निष्कर्ष उन लोगों को प्रोत्साहित कर सकते हैं जो बहुत कम चलना चाहते हैं। लेकिन एक संख्या बनाने के लिए आप दिनभर में 10 हजार कदम चल सकते हैं जिसमें कई तरह की शारीरिक गतिविधियां शामिल हों, जैसे लिफ्ट के बजाय सीढ़ियों से चढ़ना, बच्चों को स्कूल से लाना व ले जाना, थोड़ी दूरी पैदल ही तय करना आदि। इन सभी कार्यों से कदमों की संख्या बढ़ सकती है। 


अध्ययन में हर दिन के कदमों को किया ट्रैक : जेएएमए इंटरनल मेडिसिन में प्रकाशित अध्ययन के मुताबिक, टीम ने चार साल तक 62 से 101 वर्ष की उम्र की 16,700 महिलाओं पर अध्ययन किया। इन प्रतिभागियों के कदमों की संख्या को वीयरेबल डिवाइस से हर दिन ट्रैक किया गया। इसमें शोधकर्ताओं ने पाया कि उस जादुई 10 हजार की संख्या के आधे से कम होने पर भी वृद्ध महिलाओं में असमय मौत का खतरा कम था। मोटे तौर पर एक दिन में 2,700 कदम चलने वाली महिलाओं के मुकाबले उन महिलाओं में 41 फीसदी असमय मौत का खतरा कम था जो प्रतिदिन लगभग 4,400 कदम चलीं। इसके साथ ही 7,500 से अधिक कदम चलने से मृत्यु दर में कमी देखी गई।



हार्वर्ड टीएच चान स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ में एपिडेमिओलॉजी डिपार्टमेंट के प्रोफेसर डॉ. आई-मिन ली ने कहा, एक दिन में 10 हजार कदम चलना काफी मुश्किल लग सकता है। लेकिन हमने पाया कि कदमों की संख्या को थोड़ा-सा बढ़ाने से भी वृद्ध महिलाओं की मृत्यु दर में काफी कमी आई है। पुराने दिशा-निर्देशों के मुताबिक, एक वयस्क को प्रति दिन 10 मिनट या उससे अधिक एरोबिक एक्टिविटी करनी चाहिए। लेकिन वर्तमान में लोगों का कहना है कि किसी भी तरह की शारीरिक गतिविधि स्वस्थ रहने में अहम भूमिका निभाती है। प्रोफेसर ली ने कहा, हमें उम्मीद है कि ये निष्कर्ष उन लोगों को प्रोत्साहित करेंगे जिनको एक दिन में 10,000 कदम चलना काफी मुश्किल लगता है। 


यहां से आया दस हजार कदम चलने का मानक 
प्रतिदिन दस हजार कदम चलने की बात अधिकतर लोग जानते हैं लेकिन यह मानक आया कहां से, इस बारे में कोई सटीक जानकारी नहीं है। हालांकि, लेखकों का कहना है कि 1965 के आसपास जापान में एक मार्केटिंग कैंपेन में इस आंकड़े का इस्तेमाल किया गया था। एक कंपनी ने जापानी पेडोमीटर जिसका नाम 'मैंपो केई' (10,000 स्टेप्स मीटर) था, डिवाइस बनाई जिससे कि जापानी लोगों को फुर्तीला बनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके। बस तभी से यह मानक बन गया कि  50 साल के बाद वयस्कों को एक दिन में दस हजार कदम चलना चाहिए। 


मोदी पहुंचे श्रीलंका, कहा-भारत कभी दोस्तों को नहीं भूलता

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा भारत के दोस्तों को जब उसकी जरुरत होती है तो वह उन्हें कभी नहीं भूलता। पीएम मोदी ने श्रीलंका पहुंचने के बाद ट्वीट किया, “श्रीलंका में पहुंचकर बहुत खुश हूं, चार वर्षों में इस सुंदर द्वीप में मेरी तीसरी यात्रा है। श्रीलंका के लोगों द्वारा दिखाए गए गर्मी को समान माप में साझा करें। श्रीलंका की जनता की गर्मजोशी को साझा कर रहा हूँ। भारत जरुरत के समय अपने दोस्तों को कभी नहीं भूलता।” उन्‍होंने लिखा, “औपचारिक स्वागत से बहुत प्रभावित हुआ हूं।”



प्रधानमंत्री बनने के बाद मालदीव के पहली यात्रा के बाद अपनी यात्रा के दूसरे चरण में श्रीलंका पहुंचे और मोदी सरकार ने 'नेबरहुड फर्स्ट' की पहली नीति के महत्व को प्रदर्शित करने की कोशिश की। पीएम मोदी का श्रीलंका के भंडारानायके अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने स्वागत किया।  विदेश सचिव विजय गोखले ने यहां संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा, “यह यात्रा एक बहुत ही खास इशारा करती और यह एकजुटता का संदेश देते हुए भारत सरकार और जनता इस दुखद घड़ी में श्रीलंका की जनता और उनकी सरकार के साथ मजबूती के साथ खड़ी है।”


गोंडा में दो पक्षों के विवाद में सांप्रदायिक हिंसा

चार लोग घायल, गांव में भारी फोर्स तैनात
गोंडा जिले की कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के ग्राम बसेरिया के मजरा पठान पुरवा गांव में दो सगे भाइयों के बीच हुए विवाद को सुलझाने को लेकर दो पक्षों की मारपीट ने सांप्रदायिक हिंसा का रूप ले लिया।
देखते ही देखते एक समुदाय के लोगों ने दूसरे समुदाय के लोगों पर हमला बोल दिया। जिसमें चार लोग गम्भीर रूप से घायल हुए।
घायलों को करनैलगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।
हालत गम्भीर देख उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। वही एक पक्ष ने अपना बचाव करने के लिए गैर रिहायशी छप्परों में आग लगा दी।
घटना की सूचना पूरे गांव में फैलते ही मौके पर जबरदस्त तनाव पैदा हो गया।



दिल्ली में पत्रकारों पर चलीं गोलियां

दिल्ली में पत्रकारों पर हमला हुआ है। एबीपी न्यूज के दो पत्रकार अरविंद और सिद्धार्थ पुरोहित की कार पर गोलियां चलाई गई हैं। दिल्ली पुलिस के एडीसीपी परविंदर सिंह ने बताया कि बाइक पर सवार दो हमलावरों ने उस कार पर गोलियां चलाईं जिसमें दोनों पत्रकार मौजूद थे। एडीसीपी ने बताया कि दोनों पत्रकार हमलावरों से बचकर निकलने में सफल रहे। उन्हें कोई चोट नहीं आई है। पुलिस जांच कर रही है। केस दर्ज कर लिया गया है।



BREAKING LUCKNOW

लखनऊ दुबग्गा कानपुर बाइपास पर नगर निगम द्वारा काकोरी पुलिस के साथ अतिक्रमण के विरुद्ध चलाया गया अभियान!!



Saturday, June 8, 2019

लापरवाही !!


नगर निगम की लापरवाही थमने का नाम नही लेरही है आए दिन नगर निगम की लापरवाही देख ने को मिल रही है ऐसा ही एक मामला। डालीगंज लखनऊ एसएसपी ऑफिस के पीछे का है ! जवाहर नगर में खुले पड़े है बड़े बड़े नाले बिना पथ्थर के कंही पे पथ्थर लगा कंही पे नही । जिसके कारण आज एक 7 साल का मासूम नाले में गिरने से उसका सर फट गया और हो सकती थी कोई बड़ी घटना मगर नगर निगम रहता है नदारद आखिर नगर निगम कब समझेगा अपनी जिम्मेदारी । नगर निगम कर रहा है कोई बड़ी घटना का इंतिजार !


रिपोर्टर शादाब आलम


 


लखनऊ।

आलमबाग पुलिस का सराहनीय कार्य।


गुमशुदा हुई बच्ची को कुछ ही घंटों में चन्दन नगर चौकी इंचार्ज राय बहादुर ने सकुशल किया बरामद।


परिवार की तहरीर पर इंस्पेक्टर आलमबाग आनन्द कुमार साही के नेतृत्व में चौकी प्रभारी चंदन नगर राय बहादुर ने कुछ ही घंटे में बच्ची को सकुशल किया बरामद।


7 साल की मासूम निवेदिता मिश्रा के चेहरे पर परिवार से मिलकर खिली मुस्कान।


परिवार वालों ने आलमबाग पुलिस के कार्य की की सराहना।



Friday, June 7, 2019

दुबई: बस दुर्घटना में आठ भारतीय सहित 17 लोगों की मौत !

ओमान से छुट्टियां मनाकर लौट रही यात्रियों से भरी एक बस शेख मोहम्मद बिन जायेद रोड पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में कम से कम 17 लोगों की मौत हुई है जिसमें से छह भारतीय नागरिक हैं। वहीं पांच गंभीर रूप से घायल हैं। दुबई पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि 31 लोगों को ले जा रही बस उस समय दुर्घटनाग्रस्त हो गई जब वह मेट्रो स्टेशन के पास गाइडिंग बोर्ड से टकरा गई। घायलों को राशिद अस्पताल ले जाया गया। दुर्घटना में मारे गए 17 लोग अलग-अलग देशों के हैं। जिसमें से पांच गंभीर रूप से घायल हैं। दुबई में स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने कहा कि हमें यह बताते हुए खेद है कि स्थानीय अधिकारियों और रिश्तेदारों के अनुसार अब तक आठ भारतीयों की दुबई बस दुर्घटना में मौत होने की पुष्टि हो गई है। दूतावास कुछ मृतकों के रिश्तेदारों के संपर्क में हैं और अन्य के परिवारों को सूचित करने के लिए और अधिक विवरणों की प्रतीक्षा की जा रही है।



Thursday, June 6, 2019

डंपर की टक्कर से युवक की मौत!!

डंपर की टक्कर से युवक की मौत, गुस्साए लोगों ने कई डंपर बाइक को किया आग के हवाले
यूपी के मिर्जापुर जिले में एक युवक को डंपन ने कुचल दिया, जिससे इसकी मौके पर मौत हो गई।
इससे आक्रोशित लोगों ने तीन डंपर फूंक दिए। ग्रामीण डीएम को बुलाने की मांग पर अड़े रहे।
एसडीएम सदर के पहुंचने पर ग्रामीणों से नोकझोंक हो गई।
मिर्जापुर जिले के कछवा थाना क्षेत्र के कृष्णा गांव के नानक गौतम को डंपर ने टक्कर मार दी और उसके ऊपर से होकर गुजर गया। इसके बाद लोग इस कदर आक्रोशित हुए कि वाहनों को तोड़ना शुरू कर दिया।
घटना स्थल की ओर जाने वाले रास्तों पर आवागमन रोक कर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।
अवैध मिट्टी खनन उद्योग को बंद कराने की मांग को लेकर मौके पर अधिकारियों को बुलाने की मांग करने लगे।



एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के लिए भूमि अधिग्रहण को लेकर माहौल गर्म,

एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के लिए भूमि अधिग्रहण को लेकर माहौल गर्म,
ग्रामीणों ने रखी ये शर्त
वाराणसी। लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के लिए एयरपोर्ट पर भूमि अधिग्रहण को लेकर एक बार फिर माहौल गर्म हो गया है।
भूमि अधिग्रहण के लिए एयरपोर्ट के पास के गांव करमी और घमहापुर में पैमाइश करने पहुंचे अधिकारियों का ग्रामीणों ने पुरजोर विरोध किया है।
ग्रामीणों का कहना है कि हमें अभी तक कोई नोटिस नहीं दिया गया है।
उनका कहा कि यदि कुछ करना है तो सबसे पहले हमें बता दिया जाए और उच्च अधिकारी हमारे साथ बैठक कर इसका निस्तारण करें। उसके बाद ही आगे कुछ किया जाए।
इस बारे में नायब तहसीलदार का कहना है कि और भी सीमांकन किया जा रहा है।
उसके बाद जिन किसानों की जमीन अधिग्रहण की जानी होगी, उनको नोटिस दिया जाएगा, लेकिन किसान अभी से ही विरोध कर रहे हैं।
हालांकि उनको समझाने का प्रयास किया जा रहा है।


मेयर के करीबी को ‘खास कुर्सी’.... सवालों में BJP

यह खबर है.....सत्ता के रसूख, प्रशासनिक हनक और पार्टी के नियमों को ठेंगा दिखाने की.....जी हां....मुरादाबाद के मेयर विनोद अग्रवाल की पावर का अ...