Monday, April 8, 2019

राजनाथ की दो टूक- जम्मू-कश्मीर में अलग प्रधानमंत्री की बात हुई तो हटा देंगे 370

राजनाथ की दो टूक- जम्मू-कश्मीर में अलग प्रधानमंत्री की बात हुई तो हटा देंगे 37



गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने जम्मू के आरएसपुरा में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि पुलवामा हमले के बाद हमने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है. राजनाथ ने फिर दोहराया कि कश्मीर में आतंकवाद पर वे जीरो टॉलरेंस की नीति पर कायम हैं. राजनाथ ने इस दौरान कहा कि अगर कोई जम्मू-कश्मीर के लिए अलग प्रधानमंत्री की बात करता है तो सरकार के पास अनुच्छेद 370 और 35 ए को हटाने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचेगा


कांग्रेस पर हवाला से 20 करोड़ जुटाने का आरोप ?

कांग्रेस पर हवाला से 20 करोड़ जुटाने का आरोप ?



कांग्रेस नेताओं के घर सोमवार को पड़े छापे के बाद कांग्रेस के एक और बड़े नेता सवालों विवादों के घेरे में हैं. ताजे मामले में आयकर विभाग का कहना है कि कांग्रेस के पास हवाला की 20 करोड़ की रकम आई है. इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की रेड में मुख्य आरोपी पाए गए एसएम मोइन की वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अहमद पटेल के साथ एक तस्वीर सामने आ रही है. इसके बाद आयकर विभाग उन पर भी नजर रख रहा है.!


Friday, April 5, 2019

मोदी ने जूता मारकर अपने गुरु आडवाणी जी को स्टेज से उतारा - राहुल गांधी

राहुल गांधी बोले- मोदी ने जूता मारकर अपने गुरु आडवाणी जी को स्टेज से उतारा !



   कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि ये विचार धारा की लड़ाई है. जहां भी जाते हैं पीएम वहां किसी ना किसी की बुराई करते हैं. मोदी जी के गुरु कौन हैं. आडवाणी जी. शिष्य गुरु के सामने हाथ भी नहीं जोड़ता. स्टेज से उठा कर फेंक दिया आडवाणी जी को. जूता मार के आडवाणी जी को उतारा स्टेज से और हिन्दू धर्म की बात करते हैं. हिन्दू धर्म में कहां लिखा है कि लोगों को मारना चाहिए ! शुक्रवार को राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी का अपमान किया है और अपने गुरु का अपमान करना हिंदू संस्कृति नहीं है. हिंदू में कहां लिखा है कि गुरू का अपमान करना चाहिए. बता दें, गांधीनगर सीट से टिकट कटने के बाद गुरुवार को बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी ने अपने ब्लॉग में कहा था कि बीजेपी ने अपने राजनीतिक विरोधियों को कभी राष्ट्र विरोधी नहीं माना ! इस ब्लॉग के सामने आने के बाद से ही विपक्ष पीएम मोदी पर हमलावर है. राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी हमें हिंदू धर्म की सीख न दें. उन्होंने (मोदी) अपने गुरु का अपमान किया. राहुल ने कहा कि 2019 का चुनाव विचारधाराओं की लड़ाई है और कांग्रेस की विचारधारा भाईचारा, प्रेम और सौहार्द्र मोदी के नफरत, क्रोध और विभाजनकारी विचारधारा पर जीत हासिल करेगी !


 


मोदी का ममता पर पलटवार !

मोदी का ममता पर पलटवार, कहा- हर जीव 'एक्सपायरी डेट' लेकर पैदा होता है !



एबीपी टेलीविजन चैनल ने शुक्रवार को मोदी का एक विस्तृत साक्षात्कार प्रसारित किया जिसमें तृणमूल कांग्रेस  प्रमुख के 'एक्सपायरी' वाले बयान पर प्रधानमंत्री ने कहा कि हर व्यक्ति एक्सपाइरी डेट लेकर के ही आता है, मैं नहीं मानता कि कोई दुनिया में ऐसा जीव है जिसकी एक्सपायरी डेट नहीं है। मेरी एक्सपायरी डेट क्या है, मुझे मालूम नहीं है। जब से ममता आईं तबसे वहां हिंसा बहुत बढ़ गई है। यह लोकतंत्र के लिए चिंता का विषय है, मैं चाहूंगा कि लोकतंत्र पर नजर रखने वाले लोग इस पर भी नजर रखें।

 मोदी और बनर्जी ने बुधवार को पश्चिम बंगाल में चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए एक-दूसरे पर जमकर कटाक्ष किए थे। प्रधानमंत्री के बनर्जी को 'स्पीड ब्रेकर' कहा था तो मुख्यमंत्री ने पलटवार करते हुए मोदी को 'एक्सपायरी बाबू' कह दिया था।

लखनऊ पुलिस का फर्जी गुडवर्क !

लखनऊ पुलिस का फर्जी गुडवर्क !


  एसएसपी लखनऊ कलानिधि नैथानी चाहे जितनी भी लखनऊ में मेहनत कर ले लेकिन सिपाही उनकी मेहनत पर पानी फेरने से बाज़ आते नही दिख रहे ! फर्जी गुडवर्क करके वाहवाही लूटने में माहिर व निर्दोषो को झूठे मुकदमे में जेल भेजने में लखनऊ के तालकटोरा थाना का स्थान लखनऊ में नंबर वन है ! मामला आज मीनाबेकरी चौराहे के है जहाँ पर 1 छात्र को तालकटोरा पुलिस सिपाही राम गोपाल पकड़ कर थाने ले आये व छात्र के साथ मारपीट करते हुए उससे चंद मिनटों में चैन स्नैचर ही बता दिया व छोड़ने के 1000 की मांग करने लगे ! छात्र के घर वालो को सूचना मिलने पर थाने पहुचे परिजनों ने सिपाही का विरोध किया ! मामला बिगड़ता देख सिपाही को थाने से भगा दिया गया ! जिसके बाद इंस्पेक्टर धनंजय सिंह ने निर्दोष छात्र को छोड़ दिया ! अब देखना होगा कि सिपाही की इस करतूत पर एसएसपी लखनऊ क्या कार्यवाही करते है


विजय चावला


उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के "मतदाता जागरूकता अभियान"

उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के "मतदाता जागरूकता अभियान"


उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के "मतदाता जागरूकता अभियान" के अंतर्गत राजधानी की महिला व्यापारियों ने लोकसभा चुनाव में अनिवार्य मतदान करने की शपथ ली !


* 5 अप्रैल, शुक्रवार, उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल द्वारा चलाए जा रहे "मतदाता जागरूकता अभियान" के अंतर्गत संगठन के फैजाबाद रोड स्थित प्रदेश कार्यालय में राजधानी की महिला व्यापारियों की एक बैठक "लखनऊ महिला आदर्श व्यापार मंडल" के बैनर तले हुई संगठन की अध्यक्षा श्रीमती अनिला अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई इस बैठक मे राजधानी की महिला व्यापारियों और पदाधिकारियो ने लोकसभा चुनाव में अनिवार्य मतदान की शपथ ली तथा अन्य लोगों को भी शत प्रतिशत मतदान हेतु जागरूक करने का संकल्प लिया ,महिला व्यपारियो को नगर अध्य्क्ष श्रीमति अनिला अग्रवाल ने शपथ दिलाई !
शपथ कार्यक्रम में लखनऊ महिलाआदर्श व्यापार मंड़ल की अध्यक्ष श्रीमती अनिला अग्रवाल , महामंत्री श्रीमती मनोरमा मिश्रा, उपाध्यक्ष डॉ रूबी राय, श्रीमती ममता जिंदल,श्रीमती रेनू, श्रीमती कहकशा हसन,श्रीमती नीति सक्सेना,कु.एंजिल प्रवीण,श्रीमती पुनीता भटनागर,रजनी गुप्त, प्रीति सिंह, मीनू सक्सेना,दीपमाला सहित कई महिला पदाधिकारी एवं व्यापारी शामिल रही !



Thursday, April 4, 2019

अगस्ता केस: ED की चार्जशीट में खुलासा, AP यानी अहमद पटेल, FAM मतलब फैमिली

अगस्ता केस: ED की चार्जशीट में खुलासा, AP यानी अहमद पटेल, FAM मतलब फैमिली



अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की चार्जशीट में बड़ा खुलासा हुआ है. ईडी ने अपनी चार्जशीट में कहा कि बिचौलिए क्रिश्चियन मिशेल ने AP का मतलब अहमद पटेल और FAM का मतलब फैमिली बताया है. चार्जशीट में ईडी ने यह भी उल्लेख किया है कि मिशेल के एक पत्र के अनुसार, तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर उनकी पार्टी के नेताओं द्वारा दबाव डाला गया था.


ईडी की चार्जशीट के मुताबिक, क्रिश्चियन मिशेल ने कई एयरफोर्स अधिकारियों, नौकरशाहों और राजनीतिक व्यक्तियों को घूस की रकम 30 मिलियन यूरो दी गई. मिशेल ने बताया कि इसमें AP का मतलब अहमद पटेल और Fam का मतलब फैमिली है.



मतदान के लिए दिलाया शपथ

मतदान के लिए दिलाया शपथ


.


गोंडा ( खोरहंसा)  डायट दर्जीकुआं पर गुरुवार को प्राचार्य विनय मोहन वन ने प्रवक्ता व बीटीसी, डीएलएड के प्रशिक्षुओं को खुद मतदान करने व दूसरों को मतदान के लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई। प्राचार्य ने मतदान के अधिकार और उसके महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हम सबका एक एक मत देश के निर्माण और विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने प्रशिक्षुओं को मतदाता जागरुकता रैली निकालकर आस पास के लोगों को मतदान के लिए जागरुक करने का भी निर्देश दिया। प्रवक्ता कुसुमलता तिवारी, ज्ञान बहादुर, वीके पाण्डेय, अभय मिश्र, सगीर अहमद, दिवाकर, प्रदीप, सुधीर, आशीष, राकेश, समशाद रहे।


मुख़्तार अहमद 


Wednesday, April 3, 2019

नहीं रिलीज होगी पीएम नरेंद्र मोदी फिल्म !

नहीं रिलीज होगी पीएम नरेंद्र मोदी फिल्म !



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर बनी फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर इस वक्त जबरदस्त चर्चा है. फिल्म को पांच अप्रैल को रिलीज किया जाना प्रस्तावित था. लेकिन लोकसभा चुनाव से पहले पीएम नरेंद्र मोदी की रिलीज को टाल दिया है. फिल्म में विवेक ओबेरॉय प्रधानमंत्री मोदी की भूमिका निभा रहे हैं ! सीनियर फिल्म क्रिटिक कोमल नाहटा ने आज तक को कन्फर्म किया कि फिल्म की रिलीज अगले हफ्ते तक के लिए टाल दी गई है. बताते चलें कि इससे पहले भी फिल्म की रिलीज टाल दी गई थी. पहले ये फिल्म 12 अप्रैल को रिलीज की जानी थी. हालांकि अभी फिल्म की नई दिलिज डेट सामने नहीं आई है ! फिल्म पर तमाम राज्नीतिक दलों ने  आपत्ति जाहिर की है. हालांकि दिल्ली और बॉम्बे हाईकोर्ट ने फिल्म की रिलीज रोकने से मना कर दिया. खबरों के मुताबिक़ निर्वाचन आयोग ने भी फिल्म की रिलीज रोकने से मना कर दिया. फिल्म का निर्देशन ओमंग कुमार कर रहे हैं ! हालांकि फिल्म की रिलीज डेट क्यों टली है इसका खुलासा नहीं हो पाया है. बताते चलें कि कांग्रेस, डीएमके और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजों से पहले पीएम नरेंद्र मोदी की रिलीज का कड़ा विरोध किया था. पार्टियों का आरोप है कि इससे चुनाव में मतदाताओं पर असर पड़ेगा. सूत्रों के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट और निर्वाचन आयोग में यह मामला अभी भी पेंडिंग है ! 


(R.K TRIPATHI)


 


 


चुनाव आयोग ने CM योगी को भेजा नोटिस !

चुनाव आयोग ने CM योगी को भेजा नोटिस !


चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक भाषण के दौरान 'मोदी की सेना' बोलने पर नोटिस जारी किया. आयोग ने उन्हें 5 अप्रैल तक जवाब दाखिल करने को कहा है !



 


जानें वेश्‍यालय की मिट्टी से क्‍यों बनती है मां दुर्गा की मूर्ति !

जानें वेश्‍यालय की मिट्टी से क्‍यों बनती है मां दुर्गा की मूर्ति !



■ ये आप सभी जानते हें कि दुर्गा पूजा में पूजी जाने वाली माँ दुर्गा की भव्‍य मूर्तियों का एक खास महत्व होता है। जहां तक हम जानते हैं कि आप ये शायद ही जानते होंगे कि उस मिट्टी का भी बेहद महत्‍व होता है जिनसे ये मूर्तियां तैयार की जाती हैं। ये मिट्टी कई विशिष्‍ठ स्‍थानों से ला कर तैयार की जाती है। जैसे पवित्र गंगा के किनारों से। फिर इसमें गोबर, गौमूत्र और थोड़ी सी मिट्टी निषिद्धो पाली से मंगाकर मिलायी जाती है। अब आप सोचेंगे कि निषिद्धो पाली क्या है तो ये वेशओं के रहने के स्‍थान जिसके बाहर से मिट्टी लायी जाती है। आइये जाने इसकी पूरी कहानी।


दुर्गा उत्‍सव और मूर्तियों की कहानी
दरसल दुर्गापूजा या दुर्गा उत्‍सव मूल रूप से पश्‍चिम बंगाल का त्‍योहार है, पर अब ये त्‍योहार पूरे भारत में समान उत्‍साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। इस मौके पर मां दुर्गा की विशाल मूर्तियों से दुर्गा पूजा के पंडाल सजाये जाते हैं। पश्‍चिम बंगाल में मुख्‍य रूप से में दुर्गा मां की प्रतिमाओं का निर्माण उत्तरी कोलकत्ता के कुमरटली इलाके में होता है। मां लक्ष्मी, सरस्वती और पूजा में प्रयोग होने वाली अन्‍य मूर्तियों का निर्माण करने वाला ये इलाका अपने कारीगरों के लिए पूरे भारत में मशहूर है। साथ ही मशहूर है यहां के सबसे बड़े रेड लाइट एरिया सोनागाछी से लायी गयी मिट्टी का मूर्तियां बनाने में प्रयोग करना। अब जब भारत के अन्‍य हिस्‍सों में भी मूर्तियों का र्निमाण होने लगा है तो वहां भी इस वेश्‍यालय के बाहर की मिट्टी बोरों में भरकर वहां बिकने जाने लगी है। वैसे कुछ लोग स्‍थानीय वेश्‍यालयों के बाहर की मिट्टी भी प्रयोग करने लगे हैं। क्‍यों होती है वेश्‍यालय के दरवाजे की मिट्टी इसकी भी कई कहानियां प्रचलित हैं।
मां के आर्शिवाद का परिणाम
कुछ जानकारों का कहना है कि प्राचीन काल में एक वेश्‍या मां दुर्गा की अन्‍नय भक्‍त थी उसे तिरस्कार से बचाने के लिए मां ने स्‍वंय आदेश देकर उसके आंगन की मिट्टी से अपनी मूर्ति स्थापित करवाने की परंपरा शुरू करवाई।
समाज सुधार का प्रतीक 
कोलकाता से ही कई सामाजिक सुधार के मूवमेंट भी चले हैं। इन्‍हीं में से एक महिलाओं के सम्‍मान के लिए भी था और इसी लिए ये मान्यता प्रचलित की गयी कि नारी शक्ति का ही एक स्वरूप है, ऐसे में अगर उससे कहीं गलती होती है तो उसके लिए समाज जिम्मेदार है, फिर चाहे वो वेश्‍या ही क्‍यों ना हो। वेश्‍या के घर के बाहर की मिट्टी के इस्तेमाल के पीछे उन्हें सम्मान देने का यही उद्देश्य है।


सांकेतिक मान्‍यता
इसके अलावा एक मान्यता ये भी है कि जब एक महिला या कोई अन्‍य व्‍यक्‍ति वेश्‍यालय के द्वार पर खड़ा होता है तो अंदर जाने से पहले अपनी सारी पवित्रता और अच्‍छाई को वहीं छोड़कर प्रवेश करता है, इसी कारण यहां की मिट्टी पवित्र मानी जाती है।


ज़हीर अब्बास 


ब्रेकिंग लखनऊ!

ब्रेकिंग लखनऊ!


पावर विंग एनजीओ की सुमन रावत का सराहनीय कार्य, हजरतगंज कोतवाली में पानी की एक-एक बूंद को तरस रहे पुलिस कर्मियों सहित पीड़ित महिलाओं और उनके मासूम बच्चों को पानी दी बोतलें और बिस्किट के पैकेट दिए, उनके इस कार्य की सराहना करते हुए पुलिस व पीड़िताओं ने दिया धन्यवाद, कीचड़ होने के कारण इंस्पेक्टर ने कटवा दिया पानी का कनेक्शन, सोशल मीडिया पर खबर मिलते ही एनजीओ के कर्मचारियों ने दिखाई दरियादिली।


(हिमांशु त्रिपाठी)


बीएसए ने किया प्रवेश उत्सव व स्मार्ट क्लास का उद्घाटन!

बीएसए ने किया प्रवेश उत्सव व स्मार्ट क्लास का उद्घाटन!



 


गोण्डा - खोरहंसा।  पूर्व माध्यमिक विद्यालय बाबा मठिया में बुधवार को वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि बीएसए मनिराम सिंह ने विद्यालय में नामांकन के लिए प्रवेश उत्सव व स्मार्ट क्लास का उद्घाटन किया। कहाअब बेसिक शिक्षा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए जाना जाएगा। अंग्रेजी मीडियम के स्कूल हों या हिन्दी मीडियम सभी विद्यालय अच्छी शिक्षा प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी शिक्षक आपस में अनुभव साझा कर अपने विद्यालय में और बेहतर शिक्षा का माहौल बनाने की पूरी कोशिश करें।उन्होंने हरी झणडी दिखाकर शिक्षा जागरुकता रैली को रवाना किया। बीएसए ने स्मार्ट क्लास का उद्घाटन किया। कहा आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल कर बच्चे आसानी से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करेंगे। विशिष्ट अतिथि बीईओ आनन्द प्रकाश सिंह व प्रथमा यूपी बैंक के मैनेजर आरजे सुमन ने भी बेसिक शिक्षा के शिक्षण पद्धति में होरहे बदलाव के लिए अध्यापकों के योगदान की सराहना की। नये नामांकन वाले छात्रों का स्वागत किया गया व विद्यालय में कक्षा आठ पास होने वाले छात्रों को प्रमाण पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। छात्रा ज्योति, काजल, रेशमा, शिवानी, प्रियंका ने स्वरस्वती गीत और स्वागत गीत गाकर अतिथियों का स्वागत किया। अजय, रुचि, अर्चना, ललित, माधुरी ने  नाटक के माध्यम से सामाजिक बुराईयों से लोगों को आगाह किया। अच्छी शिक्षा से ही अज्ञानता दूर की जासकती है। बच्चों ने लघु नाटिका से मौजूद लोगों को समझाने की कोशिश की। संचालन गया प्रसाद आनन्द ने किया। आयोजक शिक्षक सुनील आनन्द ने आये हुए अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। प्रधानाध्यापिका कुसमावती देवी, रमेश कुमार, अनिल कौशल, बृजेश सिंह, आनन्द देव, विनीता कुशवाहा, सूर्यमणि पाण्डेय, सुशील मिश्र, घनश्याम मौर्या, केएल मौर्या, अनिल कुमार, राजेश सिंह, पिंकी देवी रहीं।


मुख़्तार अहमद 


 



 


 


Tuesday, April 2, 2019

पाकिस्तानी सेना पर फेसबुक की ‘सर्जिकल स्ट्राइक ?

पाकिस्तानी सेना पर फेसबुक की ‘सर्जिकल स्ट्राइक ?



पकिस्तान की सेना प्रोपेगेंडा फालाने के लिए जिन फेसबुक पेजों का इस्तेमाल करती है उसमें से बहुत सारे अब फेसबुक ने हटा दिए हैं। समाचार एजेंसी रॉयर्स के मुताबिक सोमवार को फेसबुक ने बताया कि पाकिस्तान की सेना के पब्लिक रिलेशन विभाग कर्मचारियों से जुड़े 103 फेसबुक पेज, ग्रुप या एकाउंट हटाए गए हैं। फेसबुक की तरफ से कहा गया कि इंस्टाग्राम और फेसबुक पर ऐसे पेज बंद किए गए हैं जो पाकिस्तान की राजनीति तथा राजनेताओं, भारत सरकार और पाकिस्तान की सेना के बारे मे जानकारी देते हैं।


मेयर के करीबी को ‘खास कुर्सी’.... सवालों में BJP

यह खबर है.....सत्ता के रसूख, प्रशासनिक हनक और पार्टी के नियमों को ठेंगा दिखाने की.....जी हां....मुरादाबाद के मेयर विनोद अग्रवाल की पावर का अ...