Friday, April 5, 2019

लखनऊ पुलिस का फर्जी गुडवर्क !

लखनऊ पुलिस का फर्जी गुडवर्क !


  एसएसपी लखनऊ कलानिधि नैथानी चाहे जितनी भी लखनऊ में मेहनत कर ले लेकिन सिपाही उनकी मेहनत पर पानी फेरने से बाज़ आते नही दिख रहे ! फर्जी गुडवर्क करके वाहवाही लूटने में माहिर व निर्दोषो को झूठे मुकदमे में जेल भेजने में लखनऊ के तालकटोरा थाना का स्थान लखनऊ में नंबर वन है ! मामला आज मीनाबेकरी चौराहे के है जहाँ पर 1 छात्र को तालकटोरा पुलिस सिपाही राम गोपाल पकड़ कर थाने ले आये व छात्र के साथ मारपीट करते हुए उससे चंद मिनटों में चैन स्नैचर ही बता दिया व छोड़ने के 1000 की मांग करने लगे ! छात्र के घर वालो को सूचना मिलने पर थाने पहुचे परिजनों ने सिपाही का विरोध किया ! मामला बिगड़ता देख सिपाही को थाने से भगा दिया गया ! जिसके बाद इंस्पेक्टर धनंजय सिंह ने निर्दोष छात्र को छोड़ दिया ! अब देखना होगा कि सिपाही की इस करतूत पर एसएसपी लखनऊ क्या कार्यवाही करते है


विजय चावला


No comments:

Post a Comment

बेटी की शादी से पहले उठ गया पिता का साया: बिजली के खंभे पर बुझ गई महेंद्र उर्फ गुड्डू की जिंदगी

बालामऊ/हरदोई उ०प्र० का माहौल उस वक्त गमगीन हो गया, जब एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। जिस आंगन में कुछ दिन पहले ...