Wednesday, June 8, 2022

पूर्व प्रधान का निधन, शोक

गोण्डा : झंझरी ब्लाक के खोरहंसा ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान जमील अहमद उर्फ चुन्नन प्रधान का बुधवार सुबह निधन हो गया। उनका इलाज लखनऊ के मेडिकल कालेज के लारी में चल रहा था।

चुन्नन प्रधान के पुत्र परवेज ने बताया कि पूर्व प्रधान का इलाज  लखनऊ से चलरहा था। चार दिन पहले उनहे दिल का दौरा पड़ा। इलाज के लिए लखनऊ के लारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां हार्ट का आपरेशन भी हुआ।  रात  में अचानक तबीयत ज्यादा खराब हो गई और बुधवार सुबह चार बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। पूर्व प्रधान के निधन से खोरहंसा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी। परवेज ने बताया कि चुन्नन प्रधान तीन बार खुद खोरहंसा ग्राम पंचायत के प्रधान रहे हैं। आजादी के बाद एक लम्बे समय से उनके ही परिवार का कोई न कोई प्रधान रहा है। इस समय भी पिछड़ा वर्ग सीट आरक्षित होने के कारण उनका करीबी हसन रजा मौजूदा खोरहंसा के प्रधान है।

इकबाल वकील, अफसार शेख, हसन रजा, पुत्तन भाई, ग्राम विकास अधिकारी लाल बहादुर सिंह, भण्डू सिंह, ताज, माज, सिराज अहमद, कय्यूम शेख, तालिब ने शोक व्यक्त किया है।

No comments:

Post a Comment

अकबरपुर में 2 मुहर्रम का कदीमी जुलूस अकीदत और शानो-शौकत के साथ सम्पन्न

  गाँव अकबरपुर, पोस्ट ऑफिस खोरहँसा, जनपद गोंडा, देवी पटन मण्डल में 2 मुहर्रम का कदीमी जुलूस गुरुवार को बड़े अदब, एहतराम और धार्मिक श्रद्धा क...