Friday, May 13, 2022

भूतनाथ मार्केट में दबंगों ने नगर निगम के कर्मचारियों को जम कर पीटा, नगर निगम कर्मचारियों को बचाने गए दो व्यापारियों को भी जमकर पीटा


 भूतनाथ मार्केट में नगर निगम कर्मचारियों को दबंग पटरी दुकानदार रमन दुबे और उसके साथियों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा तथा घटना को देखकर बचाने गए व्यापारी टिंकू शर्मा एवं  प्रशांत को भी जमकर पीटा घटना की जानकारी पाकर आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता भूतनाथ आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ गाजीपुर थाने पहुंचे तथा पुलिस के उच्चाधिकारियों से शिकायत की ,घटना की जानकारी पाकर डीसीपी नॉर्थ एस.चिनप्पा, एडीसीपी प्राची सिंह, एसीपी सुनील कुमार शर्मा मौके पर पहुंचे तथा नगर निगम की ओर से सहायक नगर आयुक्त प्रज्ञा सिंह भी मौके पर पहुंची

 पीड़ित नगर निगम कर्मचारी एवं पीड़ित व्यापारी ने दबंग रमन दुबे एवं उसके साथियों के नाम नामजद तहरीर दी 

गाजीपुर थाने पर पहुंचने वालों में  भूतनाथ आदर्श व्यापार मंडल के अध्यक्ष कमल अग्रवाल ,महामंत्री मनोज अग्रवाल ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश सक्सेना, कोषाध्यक्ष प्रमोद बंसल, उपाध्यक्ष सौरभ  अरोड़ा ,व्यापारी नेता धर्मेंद्र गुप्ता, मंत्री उबेद, अमित राजपूत आदि मौजूद रहे !

No comments:

Post a Comment

प्रख्यात समाजसेवी एवं चिकित्सक डॉ. साजिद हुसैन का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

  जरवल कस्बा, जनपद बहराइच के सुप्रसिद्ध चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. साजिद हुसैन का आज सुबह, 28 जुलाई 2026 को निधन हो गया। उनके निधन का समाचार ...