Saturday, April 2, 2022

मुख्यमंत्री ने पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दीं

लखनऊ: 02 अप्रैल, 2022 : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

अपने शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री जी ने कहा कि रमज़ान के पवित्र दिनों में रोज़ा, मानवता की सेवा, ईश्वर की बन्दगी जैसे नेक कार्यों से धैर्य, आत्म अनुशासन, सहनशीलता, सादगी आदि मूल्यों को बढ़ावा मिलता है। इससे परस्पर प्रेम और भाईचारे की भावना बलवती होती है।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि उत्तर प्रदेश समरसता, भाईचारे और सांस्कृतिक एकता की मिसाल है। इसी विरासत और परम्परा को अक्षुण्ण रखते हुए कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत लोग सभी सावधानियां बरतते हुए रमज़ान के दौरान धार्मिक कार्य सम्पन्न करें।



No comments:

Post a Comment

बेटी की शादी से पहले उठ गया पिता का साया: बिजली के खंभे पर बुझ गई महेंद्र उर्फ गुड्डू की जिंदगी

बालामऊ/हरदोई उ०प्र० का माहौल उस वक्त गमगीन हो गया, जब एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। जिस आंगन में कुछ दिन पहले ...