गोण्डा। कोतवाली नगर के सद्भावना चौकी क्षेत्र में जिगर इण्टर कालेज के पास शनिवार की रात में चोरों ने चार दुकानों का ताला तोड़ दिया चारों दुकाने आसपास की ही हैं। महेश जयसवाल के किराने की दुकान, जगदीश मौर्य की डाबली में दुकान, अदील अहमद के किराना की दुकान और आलोक मौर्य के पान की डाबली में चोरों ने हाथ साफ किया। डाबली में रखा पान का पूरा सामान, कुरकुरे, टाफी बिस्किट व गल्ले में रखा नकद भी उठा लेगये। वही दोनों किराने की दुकान का ताला तोड़ दिया। पर सामान लेजाने में चोर सफल नहीं हुए। आस पास के लोगों का कहना है कि रात में ताला तोड़ते समय कोई सड़क पर आगया होगा इसी लिए चोर ताला तो तोड़े पर भयवश भाग गये होंगे। एक ही रत में एक ही जगह पर एक साथ चार दुकानों का ताला तोड़े जाने से आसपास के सभी दुकानदारों में डर का माहौल है। दुकानदारों ने सद्भावना चौकी पर चोरी की सूचना दी है। चौकी प्रभारी संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि सूचना मिली है जांच की जारही है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
यूथ हॉस्टल शान-ए-अवध इकाई का त्रैवार्षिक चुनाव निर्विरोध संपन्न, गोपेन्द्र अध्यक्ष व पंकज सचिव मनोनीत
लखनऊ। यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया, उत्तर प्रदेश राज्य शाखा की शान-ए-अवध इकाई, लखनऊ का त्रैवार्षिक चुनाव इंदिरा नगर में शांतिपूर्ण एवं...
-
जरवल कस्बा, जनपद बहराइच के सुप्रसिद्ध चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. साजिद हुसैन का आज सुबह, 28 जुलाई 2026 को निधन हो गया। उनके निधन का समाचार ...
-
गाँव अकबरपुर, पोस्ट ऑफिस खोरहँसा, जनपद गोंडा, देवी पटन मण्डल में 2 मुहर्रम का कदीमी जुलूस गुरुवार को बड़े अदब, एहतराम और धार्मिक श्रद्धा क...
-
गोंडा : वार्षिकोत्सव के मौके पर देश भक्ति तरानों से विद्यालय परिसर महक उठा।बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रोग्राम प्रस्तुत कर सब का मन मोह लिय...

No comments:
Post a Comment