दाह संस्‍कार करने आये दो युवक स्नान के दौरान गंगा में डूबे


         वाराणसी। चौबेपुर क्षेत्र के गौरा उपरवार घाट पर शुक्रवार दोपहर दाह संस्कार के लिए आए दो युवक गंगा स्नान के दौरान डूब गए। ग्रामीणों और पुलिस की ओर से आए गोताखोरों द्वारा युवकों की खोजबीन की जा रही है। उधर, घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। थाना अंतर्गत सीवो बराई निवासी गुड्डू राम (35) और अरविंद कुमार उर्फ रिंकू (28)  के अर्दली निवासी रिश्तेदार ज्ञानचंद की मां का निधन हो गया था। दोपहर 12 बजे दोनों साथ में गौरा उपरवार घाट पर दाह संस्कार में शामिल होने गए थे। दाह संस्कार के बाद ग्रामीणों के संग दोनों गंगा में स्नान करने गए और इस बीच दोनों नहाते हुए गहरे पानी में चले गए। देखते ही देखते दोनों डूबने लगे। आसपास के लोगों ने शोर मचाते हुए बचाने का प्रयास किया लेकिन दोनों पानी में समा गए। तुरंत घाट किनारे मल्लाहों ने पानी में छलांग लगाकर खोजबीन की लेकिन दोनों नहीं मिले। इसी बीच सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई और एनडीआरएफ के गोताखोरों से युवकों की खोजबीन कराई।

     इस संबंध में थानाध्यक्ष राजेश त्रिपाठी ने बताया कि युवकों की खोजबीन कराई जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

मारुफ़ मुअल्लिफ़,मुसन्निफ़ इंजीनियर अलहाज बशीरुल हसन ख़ान कस्टुआई की किताब तफ़हीम अल-सहीहीन की शानदार रस्मे इजरा

बीबीडी यूनिवर्सिटी ग्राउंड पर सीएसडी सहारा बीकेटी की शानदार जीत

राजधानी के वरिष्ठ व्यापारी नेता सैकड़ों व्यापारियों के साथ उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल में हुए शामिल