Monday, November 1, 2021

कानून मंत्री बृजेश पाठक ने लगाया जनता दरबार

 


लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार के कानून मंत्री बृजेश पाठक ने अपने सरकारी आवास पर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए सम्मानित आगंतुकों  से मुलाकात कर उनकी  समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इनकी समस्या त्वरित निस्तारित की जाए सबसे बड़ी बात यह है कि जहां आज की तारीख में कोविड-19 में लोग एक दूसरे से दूर भाग रहे है वहीं कानून मंत्री  बृजेश पाठक लगातार लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हुए हैं! उनकी किसी भी तरह की समस्या हो उसे तुरन्त निस्तारित भी कर रहे हैं!

आपको बता दें कि इससे पहले कई बार उत्तर प्रदेश सरकार के कानून मंत्री बृजेश पाठक ने अपने सरकारी आवास पर जनता दरबार लगाया है और लोगो की समस्या का समाधान तात्कालिक रूप से किया है ! कानून मंत्री ब्रिजेश पाठक कोरोना महामारी में भी लगातार covid19 के प्रोटोकॉल के साथ जनता के साथ जनता में बने रहे हैं ! लखनऊ के साथ साथ प्रदेश भर से आये हुए पीडितों के साथ उनके समस्या का समाधान करने को संबंधित अधिकारियों को ज़िम्मेदारी सौँपी! 

रिपोर्ट : ज़हीर अब्बास 

No comments:

Post a Comment

बेटी की शादी से पहले उठ गया पिता का साया: बिजली के खंभे पर बुझ गई महेंद्र उर्फ गुड्डू की जिंदगी

बालामऊ/हरदोई उ०प्र० का माहौल उस वक्त गमगीन हो गया, जब एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। जिस आंगन में कुछ दिन पहले ...