गोण्डा : प्रकाश का पर्व दीपावली के मौके पर चेतपुर के सरकारी विद्यालय में सोमवार को कक्षा चार व पांच की बच्चियों ने शिक्षिका प्रेमलता सिंह की अगुवाई में रंगोली बनाया। एक रंगोली में अनेकों रंगों का प्रयोग कर बच्चियों ने देश के अनेकता में एकता का संदेश दिया। हर रंग का अपने जगह पर एक विशेष महत्व है विद्यालय की छात्राओं ने समझाने की कोशिश की। शिक्षिका ने दीपावली मनाए जाने के महत्व और उसके धार्मिक, सामाजिक व वैज्ञानिक उद्देश्य के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 14 वर्षों तक वन में रहने व लंका विजय के बाद त्रेता में भगवान विष्णु के अवतार पुरुषोत्तम भगवान राम के अयोध्या वापस आने पर अयोध्या वासियों ने दीप जलाकर उनका स्वागत किया था। शिमि अनीता सिंह, छात्रा अंशिका सिंह, केतकी सिंह, पल्लवी, दीपिका, लक्ष्मी, स्वारा सिंह,, शिवानी, रीना, दीपा, मानवी, प्रियांशी, प्रतिज्ञा ने स्कूल में रंगोली बनाने मे पूरा सहयोग किया।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
अकबरपुर में 2 मुहर्रम का कदीमी जुलूस अकीदत और शानो-शौकत के साथ सम्पन्न
गाँव अकबरपुर, पोस्ट ऑफिस खोरहँसा, जनपद गोंडा, देवी पटन मण्डल में 2 मुहर्रम का कदीमी जुलूस गुरुवार को बड़े अदब, एहतराम और धार्मिक श्रद्धा क...
-
गोंडा : वार्षिकोत्सव के मौके पर देश भक्ति तरानों से विद्यालय परिसर महक उठा।बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रोग्राम प्रस्तुत कर सब का मन मोह लिय...
-
बीबीडी यूनिवर्सिटी ग्राउंड में खेले गए 21वें बीबीडी लीग (सी डिवीजन) के मुकाबले में सीएसडी सहारा बीकेटी ने एकाना रेंजर्स को एकतरफ...
-
गाँव अकबरपुर, पोस्ट ऑफिस खोरहँसा, जनपद गोंडा, देवी पटन मण्डल में 2 मुहर्रम का कदीमी जुलूस गुरुवार को बड़े अदब, एहतराम और धार्मिक श्रद्धा क...
No comments:
Post a Comment