बलरामपुर के पूर्व सांसद रिजवान जहीर और सपा नेत्री जेबा रिजवान का इटियाथोक में समाजवादी पार्टी से जुड़े कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। पूर्व सांसद रिजवान जहीर और उनकी पुत्री जेबा रिजवान हाल ही में समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद गुरुवार की सुबह लखनऊ अपने आवास से सड़क मार्ग द्वारा सैकड़ों कार्यकर्ताओ के साथ अपने गृह क्षेत्र बलरामपुर के लिए निकले। समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद उनका जिले पर पहला आगमन था। जिला पंचायत सदस्य हाजी अनवर शकील चौधरी के नेतृत्व में सपा के जुड़े सैकड़ों कार्यकर्ताओ ने गुरुवार को सिराजनगर चौराहे पर फूल मालाओं से पूर्व सांसद रिजवान जहीर सपा नेत्री जेबा रिजवान का स्वागत किया। इससे पूर्व घाघरा, कर्नलगंज, बालपुर, गोंडा, नौव्वा गांव, कपूर पेट्रोल टंकी, इटियाथोक, जयप्रभा ग्राम सहित अन्य जगहों पर सपा से जुड़े कार्यकर्ताओ ने जगह जगह स्वागत किया। इस दौरान खुर्शीद अहमद चांद, नसीम चौधरी, आफाक शकील चौधरी लोले, आदिल चौधरी, सिरताज अली, शाहरुख खान, नौशाद, आमिर खान, आरिफ खान, अशद शकील मालिक, प्रधान नजीम खान, चाचा हसन रजा, प्रधान हदीशउल्लाह, टीपू खान, विपिन शुक्ला, मुशफीक चौधरी, राशिद चौधरी मंत्री, अफजल चौधरी, आमिर मजीद, सूरज सहित पार्टी से जुड़े सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रख्यात समाजसेवी एवं चिकित्सक डॉ. साजिद हुसैन का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
जरवल कस्बा, जनपद बहराइच के सुप्रसिद्ध चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. साजिद हुसैन का आज सुबह, 28 जुलाई 2026 को निधन हो गया। उनके निधन का समाचार ...
-
गोंडा : वार्षिकोत्सव के मौके पर देश भक्ति तरानों से विद्यालय परिसर महक उठा।बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रोग्राम प्रस्तुत कर सब का मन मोह लिय...
-
गाँव अकबरपुर, पोस्ट ऑफिस खोरहँसा, जनपद गोंडा, देवी पटन मण्डल में 2 मुहर्रम का कदीमी जुलूस गुरुवार को बड़े अदब, एहतराम और धार्मिक श्रद्धा क...
-
बीबीडी यूनिवर्सिटी ग्राउंड में खेले गए 21वें बीबीडी लीग (सी डिवीजन) के मुकाबले में सीएसडी सहारा बीकेटी ने एकाना रेंजर्स को एकतरफ...
No comments:
Post a Comment