Wednesday, October 6, 2021

विवाद को लेकर भाजपा नेता के भतीजे की धारदार हथियार से हत्या


           भदोही। सुरियांवा थाना क्षेत्र के गलहैया गांव में मंगलवार की रात भूमि विवाद में भाजपा नेता के भतीजे विशाल सिंह (24) की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। जानकारी मिलते ही मौके पर पंहुची पुलिस ने छह को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी होने के बाद एसपी डॉ. अनिल कुमार ने घटना स्थल का जायजा लिया। रात में विवाद के बीच धारदार हथियारों से रंजिशन हमला करने की जानकारी होने के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति व्‍याप्‍त हो गई। वारदात की जानकारी मिलने के बाद परिजन भी मौके पर पहुंचे और स्‍थानीय लोगों की भी भीड़ होने लगी तो अपराधी मौके पर भाग निकले। वारदात की जानकारी होने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर पूछताछ के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है।

        थाना क्षेत्र के गलहैया गांव निवासी भाजपा नेता मुकेश सिंह और उनके पड़ोस के लोंगों के बीच मत्स्य पालन को लेकर विवाद चल रहा था। विवाद को लेकर पुलिस से शिकायत भी की गई थी। मंगलवार की रात भाजपा नेता के भाई राकेश सिंह के पुत्र विशाल सिंह शौच के लिए जा रहे थे। इसी बीच पड़ोस के लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। जानकारी मिलते ही मौके पर मुकेश सिंह पंहुच गए। इस बीच हमलावर फरार हो गए थे।

     आनन-फानन उसे उन्हें जिला अस्पताल में ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मुकेश सिंह ने बताया कि मत्स्य पालन को लेकर गांव के कुछ लोंगों से विवाद चल रहा था। आरोपी पहले से ही जान से मारने की धमकी दे रहे थे। इसकी शिकायत भी पहले पुलिस से की गई थी। पुलिस गंभीरता से मामले को समय से ले लेती तो इस तरह की घटना न होती। एसपी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि भूमि विवाद को लेकर हत्या कर दी गई है। आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।

No comments:

Post a Comment

बेटी की शादी से पहले उठ गया पिता का साया: बिजली के खंभे पर बुझ गई महेंद्र उर्फ गुड्डू की जिंदगी

बालामऊ/हरदोई उ०प्र० का माहौल उस वक्त गमगीन हो गया, जब एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। जिस आंगन में कुछ दिन पहले ...