Sunday, July 11, 2021

लखनऊ में अलकायदा के दो आतंकी गिरफ्तार, प्रेशर कुकर बम बरामद, ATS सर्च ऑपरेशन जारी

 


राजधानी लखनऊ के काकोरी थाना क्षेत्र में एटीएस ने सर्च ऑपरेशन में अलकायदा के दो आतंकी गिरफ्तार किए गए हैं। सूचना के मुताबिक उनके पास से प्रेशर कुकर बम और विस्फोटक सामान भी मिला है। संदिग्ध आतंकी किसी घटना को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे। आतंकी होने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया है। आसपास के घरों को भी खाली कराया गया। पूरा इलाका छावनी में तब्दील है।

एटीएस को सूचना मिली कि काकोरी क्षेत्र में दुबग्गा चौराहे के पास एक घर में आतंकी सोए हुए हैं। एटीएस और पुलिस मौके पर पहुंच गई। कुछ ही देर पूरा इलाके को पुलिस ने घेर लिया। एटीएस ऑपरेशन शुरू किया। टीम ने अलकायदा के दो आतंकियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास प्रेशर कुकर बम भी बरामद किया। एटीएस पर सर्च ऑपरेशन अभी जारी है। घर के अंदर कितने लोग हैं इसकी सूचना फिलहाल अभी तक नहीं मिल पाई है।



No comments:

Post a Comment

गौसे आज़म की ज़िंदगी और रूहानी कमालात पर हुआ ख़ूबसूरत ज़िक्र, मुल्क की अमनो-अमान के लिए हुई ख़ास दुआ

  बरेली। मोहम्मद असलम एवं मोहम्मद मुबस्सिर के मकान पर महफ़िले गौसुलवरा का रूहानी और खुशनुमा आयोजन हुआ। महफ़िल में हज़रत गौस-ए-आज़म दस्तगीर र...