उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल, बख्शी का तालाब इकाई का हुआ गठन

उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापारमंडल के बैनर तले शुक्रवार देर शाम  बख्शी तालाब क्षेत्र के व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए बैठक आयोजित हुई 

बैठक का आयोजन बख्शी तालाब बाजार के प्रभारी मनीष जैन द्वारा किया गया तथा उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रांतीय उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी, नगर उपाध्यक्ष सर्वेश मिश्रा, एवं प्रांतीय अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम व्यापारियों की बैठक में मुख्य रूप से मौजूद रहे तथा संगठन के पदाधिकारियों की देखरेख एवं उपस्थिति में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल, बख्शी का तालाब इकाई का  गठन किया गया तथा पदाधिकारियों का चयन किया गया


 नवीन कार्यकारिणी में दिवाकर सिंह को चेयरमैन, विवेक सिंह को अध्यक्ष पंकज सिंह चौहान को कार्यकारी अध्यक्ष, विपिन तिवारी को महामंत्री, शैलेंद्र कुमार मौर्या को कोषाध्यक्ष  आलोक सिंह, दीपक अग्रवाल, अजीत सिंह, यतेंद्र गुप्ता को उपाध्यक्ष, विनायक मौर्या, विवेक सिंह को संगठन मंत्री, डॉ वीके यादव को मंत्री विधिक सलाहकार पद पर पवन सिंह को तथा  मीडिया प्रभारी के पद पर नीरज सिंह राठौर को चुना गया तथा संरक्षक के रूप में वरिष्ठ व्यापारी श्री राम एवं श्री पवन सिंह चौहान को चुना गया 

 उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल, बख्शी तालाब बाजार के प्रभारी मनीष जैन ने बताया 7 मार्च को बीकेटी में बाजार में एक बड़ा व्यापारी सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है जिसमें 500 से अधिक व्यापारी हिस्सा लेंगे तथा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय गुप्ता द्वारा मुख्य वक्ता के रूप में व्यापारी सम्मेलन को संबोधित किया जाएगा तथा नवनियुक्त कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराया जाएगा

Comments

Popular posts from this blog

मारुफ़ मुअल्लिफ़,मुसन्निफ़ इंजीनियर अलहाज बशीरुल हसन ख़ान कस्टुआई की किताब तफ़हीम अल-सहीहीन की शानदार रस्मे इजरा

बीबीडी यूनिवर्सिटी ग्राउंड पर सीएसडी सहारा बीकेटी की शानदार जीत

राजधानी के वरिष्ठ व्यापारी नेता सैकड़ों व्यापारियों के साथ उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल में हुए शामिल