Sunday, November 29, 2020

नरही के सामने अशोक मार्ग पर अचानक डिवाइडर बंद किए जाने से नरही के व्यापारियों एवं जनता को भारी परेशानी एवं आक्रोश


उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ,नरही के व्यापारियों ने समस्या के समाधान के लिए की आपात बैठक 


कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री ब्रजेश पाठक से मिलकर डिवाइडर खुलवाने की मांग करेंगे व्यापारी 


अशोक मार्ग पर नरही के सामने वर्षों से खुले डिवाइडर को बुधवार रात अचानक बंद किए जाने से नरही के व्यापारियों एवं जनता को भारी असुविधा हो गई है तथा व्यापारियों में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया


नरही के व्यापारियों ने नरही बाजार में स्थित रेस्टोरेंट्स ऑफ फायर में इसके समाधान के लिए आपात बैठक की ,बैठक में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय गुप्ता मौजूद रहे व्यापारियों ने प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता को अपनी समस्याओं से अवगत कराया उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल नरही के अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह बबुआ ने कहा डिवाइडर बंद होने से नरही बाजार बुरी तरह प्रभावित हो रही है जनता और ग्राहकों को भारी असुविधा हो रही है


आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने


कहा संगठन इस समस्या के समाधान के लिए क्षेत्रीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक से मिलकर व्यापारियों का पक्ष रखेगा और डिवाइडर खुलवाने का पूरा प्रयास करेगा


बैठक में नगर उपाध्यक्ष सर्वेश मिश्रा, नरही के अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह बबुआ, अनिल कुमार अग्रवाल, सुभाष चंद्र ,दिनेश अग्रवाल, संजय अग्रवाल, अजय अग्रवाल ,सनी शर्मा ,ज्योति सोनकर आदि मौजूद रहे! 


No comments:

Post a Comment

अकबरपुर में 2 मुहर्रम का कदीमी जुलूस अकीदत और शानो-शौकत के साथ सम्पन्न

  गाँव अकबरपुर, पोस्ट ऑफिस खोरहँसा, जनपद गोंडा, देवी पटन मण्डल में 2 मुहर्रम का कदीमी जुलूस गुरुवार को बड़े अदब, एहतराम और धार्मिक श्रद्धा क...