लखनऊ केमिस्ट एसोसिएशन लखनऊ (रजि.) के नेतृत्व में दवा बिक्रेताओ द्बारा आज मुख्यमंत्री राहत कोष में बाइस लाख इक्यावन हजार रुपये की (22, 51,000) की चेक मुख्यमंत्री श्री आदित्यनाथ योगी जी को प्रदान की गई, सोशल डिसटेंसिग नियम के कारण एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री गिरिराज रस्तोगी महामंत्री श्री हरीश चंद साह ने ही दवा व्यवसायियों का प्रतिनिधित्व करते हुए मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी को चेक प्रदान किया हालांकि इस अवसर पर औषधि निरीक्षक श्री बृजेश यादव जी भी मौजूद थे.
इस अवसर पर अध्यक्ष श्री गिरिराज रस्तोगी जी ने मुख्यमंत्री जी को संबोधित पत्र में कहा कि आपके और औषधि निरीक्षक के सहयोग से लखनऊ केमिस्ट एसोसिएशन के तत्वावधान मे लखनऊ के दवा व्यापारी कोरोना महामारी से लड़ने मे अपनी सेवाएं दे रहे है तथा दवाओं की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु प्रयासरत है.
इस नेक काम में औषधि निरीक्षक श्री बृजेश यादव का भी सहयोग मिलता रहा है, हम व्यापारियों की ने मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए चेक देकर अपने आप को भाग्यशाली समझ रहे हैं
एसोसिएशन के महामंत्री श्री हरीश चन्द्र साह ने बताया कि मुख्यमंत्री राहत कोष में सहयोग में ऐसोसिएशन के यूथ ब्रिगेड के अंकित रस्तोगी अभिषेक रस्तोगी, रचित रस्तोगी संजीव अग्रवाल का सहयोग रहा है!
Report @ Sanjay Drivedi
No comments:
Post a Comment