Thursday, June 18, 2020

आदर्श व्यापार मंडल ने बिजली के फिक्स चार्ज में छूट देने पर मुख्यमंत्री एवं ऊर्जा मंत्री को धन्यवाद दिया


उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ एवं प्रदेश के ऊर्जा मंत्री पंडित श्री श्रीकांत शर्मा जी का प्रदेश के व्यापारियों को बिजली बिल में एक माह के फिक्स चार्ज में छूट देने पर आभार जताया तथा उनका धन्यवाद दिया ,साथ ही व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने बयान के माध्यम से मुख्यमंत्री जी से छूट का दायरा बढ़ाते हुए लॉकडाउन की संपूर्ण अवधि अथवा कम से कम 2 माह की अवधि का फिक्स चार्जेस में छूट व्यापारियों को देने की मांग की एवं आग्रह किया


ज्ञातव्य है कि उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल द्वारा कमर्शियल बिजली के बिलों के फिक्स चार्जेस को माफ करने की लगातार मांग की जा रही थी तथा उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल द्वारा पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया के माध्यम से पूरे प्रदेश में व्हाट्सएप, फेसबुक, ट्विटर के माध्यम से लॉकडाउन अवधि का फिक्स चार्ज समाप्त किए जाने का अभियान भी चलाया जा रहा था


 व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने व्यापारियों की पीड़ा समझने एवं एक माह का फिक्स चार्ज माफ करने पर मुख्यमंत्री एवं ऊर्जा मंत्री का हृदय से धन्यवाद दिया! 


No comments:

Post a Comment

बेटी की शादी से पहले उठ गया पिता का साया: बिजली के खंभे पर बुझ गई महेंद्र उर्फ गुड्डू की जिंदगी

बालामऊ/हरदोई उ०प्र० का माहौल उस वक्त गमगीन हो गया, जब एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। जिस आंगन में कुछ दिन पहले ...