Wednesday, May 13, 2020

विद्युत के फिक्स चार्जेस माफी जैसी राहत नहीं मिली - संजय गुप्ता


 वित्त मंत्री की घोषणाओं से लॉक डाउन में  आर्थिक संकट से जूझ रहे उद्योग एवं व्यापार जगत को ब्याज माफी ,विद्युत के फिक्स चार्जेस माफी जैसी राहत नहीं मिली



 उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा की गई घोषणाओं पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा देश का उद्योग एवं व्यापार जगत वित्त मंत्री से फौरी राहत की उम्मीद कर रहा था, वित्त मंत्री जी की घोषणाओं मे आर्थिक आर्थिक संकट से जूझ रहे उद्योग एवं व्यापार जगत को बैंकों के ब्याज माफी और विद्युत के फिक्स  चार्जेस की माफी की उम्मीद थी 
 किंतु वित्त मंत्री जी ने इस दिशा में कोई घोषणा नहीं की उन्होंने कहा एमएसएमई सेक्टर को बिंना संपत्ति बंधक किए यदि बैंकों ने वास्तव में ऋण दिए तो भविष्य में एमएसएमई सेक्टर को फायदा मिलेगा, उन्होंने कहा बैंकों से पूर्व के अनुभव अच्छे नहीं है मुद्रा ऋण में वास्तविक पात्र व्यापारियों को ऋण नहीं दिए गए हैं संजय गुप्ता ने एम एस एम ई की परिभाषा बदलने निवेश एवं टर्नओवर की सीमा बढ़ाने को उचित बताया उन्होंने कहा कि इससे भविष्य में लाभ मिलेगा व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने कहा देश का व्यापारी अपने लिए राहत की घोषणा का इंतजार कर रहा  है।


No comments:

Post a Comment

प्रख्यात समाजसेवी एवं चिकित्सक डॉ. साजिद हुसैन का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

  जरवल कस्बा, जनपद बहराइच के सुप्रसिद्ध चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. साजिद हुसैन का आज सुबह, 28 जुलाई 2026 को निधन हो गया। उनके निधन का समाचार ...