Saturday, May 16, 2020

प्रवासी मजदूरों के लिए फिर जागी योगी सरकार, कहा हर थाना क्षेत्र में बनाए टीम

लखनऊ/कानपुर।  प्रवासी श्रमिकों के साथ लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फिर एक बार चिंता जताई उन्होंने सभी जिलाधिकारियों औरवरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। कि कोई भी प्रवासी कामगार पैदल या बाइक से यात्रा न करने पाए।



 प्रवासी  श्रमिकों को पैदल चलने या बाइक से यात्रा करने से रोकने के लिए उन्होंने हर थाना क्षेत्र में एक टीम गठित करने का निर्देश दिया है माननीय मुख्यमंत्री ने ट्रक व अन्य सुरक्षित वाहनों से सवारी ढोने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया है।


 यह भी कहा प्रदेश की सीमा में प्रवेश करते ही प्रवासी श्रमिकों को सबसे पहले पेयजल व भोजन उपलब्ध कराया जाए।प्रवासी श्रमिकों को सुविधाएं उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की जिम्मेदारी होगी। और इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
 संबंधित राज्यों के पुलिस अधिकारियों से अनुरोध किया कि प्रवासी श्रमिकों को ट्रक से नहीं बल्कि बस या रेल से भेजा जाए।


 विभिन्न राज्यों से ट्रेन से आ रहे प्रवासी श्रमिकों को घर भेजने के लिए रोडवेज की बसें उपलब्ध ना होने पर निजी और स्कूल बसों का इस्तेमाल किया जाए।


रिपोर्टर - प्रभात नागेन्द्र त्रिवेदी
    


No comments:

Post a Comment

जहां तक संभव हो ,देश की विदेशी मुद्रा को बचाने के लिए सबको प्रयास करना चाहिए: संजय गुप्ता

लखनऊ:  वैश्वीक परिस्थितियों के चलते देश में ऊर्जा संकट , पेट्रोलियम पदार्थों की बचत, विदेशी मुद्रा के संदर्भ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ...