गोण्डा 16 मई। रमजान - उल - मुबारक का तीसरा अशरा गुनेहगारों को रमजान के रोजे की बरकत से जहन्नुम से निजात दिलाता है। रमजान के इस तीसरे अशरे को आग से आजादी का अशरा भी कहते हैं।
मुगलजोत के मदरसा कुल्लियतुल कुरआन के मौलाना इरशाद अहमद ने कहा कि वैसे तो रमज़ान का हर दिन और रात रहमतों से भरा हुआ होता है। पर तीसरे अशरे में अल्लाह- रब्बुल - इज्जत की ओर से अपने इबादत गुजार बन्दों के लिए खास रहमत की भी व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि बन्दे अगर पहले और दूसरे अशरे की रहमतों से किसी वजह से महरुम रहजाते है।तीसरे अशरे में उनकेभी गुनाहों की मगफिरत होजाती है। मौलाना ने कहा कि बन्दे अगर अपने गुनाहों के लिए तीसरे अशरे में माफी की तलब करते हैं तो खुदा इस अशरे की बरकत से उनको भी जहन्नुम की आग से आजाद करदेता है। यानी उन सभी गुनेहगारों की माफ करदेता है।
खोरहंसा बाजार के छोटी मस्जिद के इमाम हाफिज मोहम्मद हारुन ने बताया कि रमजान में तीसरे अशरे का एक खास मकाम है। खुदा ने अपने पाक किताब कुरआन को इसी माह में उतारा है। उन्होंने कहा कि इस अशरे की ताक रातों 21, 23, 25, 27 व 29 में से कोई एक रात लैलतुल कद्र की होती। इस एक रात की इबादत का सवाब हजार रातों की इबादत से भी बेहतर होता है। उन्होंने कहा कि बन्दों को चाहिए कि आखरी अशरे की ताक रातों में इस बाबरकत रात की तलाश कर खुदा से अपने गुनाहो से माफी मांगें और खुदा के रहमत - व - बरकत को पासकें । तीसरे अशरे में ही रमजान का आखरी जुमा पढ़ता है जिसे जुमेतुल - विदा या अल - विदा कहा जाता है।रमजान उल मुबारक के इस आखरी अशरे में ही ज़कात व फितरा निकाला जाता है।गरीबों की मदद की जाती है। जिससे गरीब आदमी भी खुशी के साथ ईद मना सके।उन्होंने कहा कि रमजान का पूरा महीना ही इंसान को इंसानियत के रास्ते पर लेजाता है। लोगों के भूंख - प्यास व दुख - तकलीफ का एहसास कराता है। रमजान का रोजा शरीर के हर हिस्से व नफ्स का रोजा होता है।
Saturday, May 16, 2020
जहन्नुम से निजात दिलाता है रमज़ान का तीसरा अशरा : मौलाना इरशाद
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
जहां तक संभव हो ,देश की विदेशी मुद्रा को बचाने के लिए सबको प्रयास करना चाहिए: संजय गुप्ता
लखनऊ: वैश्वीक परिस्थितियों के चलते देश में ऊर्जा संकट , पेट्रोलियम पदार्थों की बचत, विदेशी मुद्रा के संदर्भ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ...
-
गोंडा : वार्षिकोत्सव के मौके पर देश भक्ति तरानों से विद्यालय परिसर महक उठा।बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रोग्राम प्रस्तुत कर सब का मन मोह लिय...
-
बीबीडी यूनिवर्सिटी ग्राउंड में खेले गए 21वें बीबीडी लीग (सी डिवीजन) के मुकाबले में सीएसडी सहारा बीकेटी ने एकाना रेंजर्स को एकतरफ...
-
गोण्डा : अयोध्या हाईवे कमल पेट्रोल पम्प के पीछे से सलारपुरवा शेखन गांव अकबरपुर, लाला हाता होते हुए पूरेतिवारी ग्राम पंचायत तक दर्जनों गांवों...
No comments:
Post a Comment