गोण्डा 8,मई। स्थानीय मस्जिद के इमामों ने लोगों से लाकडाउन के पालन करने, बाजार में भीड़ न लगाने व इस वर्ष ईद के मौके पर मार्केटिंग न करने की अपील लोगों से की है।
मसजियों के इमाम का लोग ऐहतेराम करते हैं और उम्मीद की जाती है कि उनकी बात लोग जरुर मानेंगे। कोरोना वायरस के प्रकोप से पूरे देश में लाक डाउन से देश व प्रदेश की आर्थिक स्थिति बेहद खराब होचुकी है। लाकडाउन के असफल होने से जिन्दगी का खतरा बढ़ाएगा। इसलिए खोरहंसा क्षेत्र के मस्जिदों के इमामों ने लोगों से लाकडाउन के पूरी तरह से पालन करने की अपील लोगों से की है ।उन्होंने लोगों से यह भी अपील की है कि इस वर्ष ईद को भी सादगी मनाया जाए। बाजार में भीड़ भाड़ न बढ़े और लाकडाउन के लिए प्रशासन के द्वारा दिया गया निर्देश न टूटे इसलिए इस साल मार्केटिंग न किया जाए। उन्होंने कहा कि अपने घर की औरतों को बाजार जाने से रोके। बाजार में भीड़ बढाना हम सबको भारी पडसकता है।वे सभी इमाम मानते हैं कि एक तरफ जहां लाकडाउन के चलते लोग खाने के लिए परेशान हैं। ईद के मौके पर आपको खरीद दारी करना बिल्कुल मुनासिब नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि आपका एक भी पडोसी भूंखा सोरहा है तो आपको भरपेट खाना खाने का भी हक नहीं है।वह आपका पड़ोसी चाहे जिस धर्म, वर्ग, जाति या सम्प्रदाय का हो। इस तरह के गमगीन माहौल में लोगों की ज्यादा से ज्यादा मदद की जानी चाहिए। लोगों जागरुक करने वाले इस मुहिम में खोरहंसा जामा मस्जिद के इमाम हाफिज जमील, छोटी मस्जिद के इमाम हाफिज हारुन, नियाजी मोहल्ला के इमाम हाफिज रिजवान, नूरी मस्जिद के इमाम मौलाना अख्तर रजा, जमुनियाबाग व मुगलजोत मस्जिद के इमाम शामिल रहे।
Friday, May 8, 2020
मस्जिद के इमामों ने की लाकडाउन के पालन व गरीबों के मदद करने की अपील
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
मेयर के करीबी को ‘खास कुर्सी’.... सवालों में BJP
यह खबर है.....सत्ता के रसूख, प्रशासनिक हनक और पार्टी के नियमों को ठेंगा दिखाने की.....जी हां....मुरादाबाद के मेयर विनोद अग्रवाल की पावर का अ...
-
जरवल कस्बा, जनपद बहराइच के सुप्रसिद्ध चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. साजिद हुसैन का आज सुबह, 28 जुलाई 2026 को निधन हो गया। उनके निधन का समाचार ...
-
गोंडा : वार्षिकोत्सव के मौके पर देश भक्ति तरानों से विद्यालय परिसर महक उठा।बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रोग्राम प्रस्तुत कर सब का मन मोह लिय...
-
गाँव अकबरपुर, पोस्ट ऑफिस खोरहँसा, जनपद गोंडा, देवी पटन मण्डल में 2 मुहर्रम का कदीमी जुलूस गुरुवार को बड़े अदब, एहतराम और धार्मिक श्रद्धा क...
No comments:
Post a Comment