Friday, May 8, 2020

दर्दनाक: औरंगाबाद में मालगाड़ी ने मजदूरों को कुचला, 15 की मौत


मुंबई , 8 मई। महाराष्ट्र के औरंगाबाद से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां रेल की पटरी पर प्रवासी मजदूरों को एक मालगाड़ी ने रौंद दिया। औरंगाबाद के जालना रेलवे लाइन के पास ये हादसा हुआ है, जिसमें 15 मजदूरों की मौत हो गई है जबकि एक मजदूर घायल बताया जा रहा है। ये हादसा औरंगाबाद-जालना रेलवे लाइन पर शुक्रवार सुबह 6.30 बजे के करीब हुआ है। ये सभी प्रवासी मजदूर अपने घर छत्तीसगढ़ पैदल जा रहे थे, जिस दौरान ये हादसा हुआ। घटना के बाद स्थानीय प्रशासन औ रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं।


दक्षिण सेंट्रल रेलवे की चीफ पब्लिक रिलेशन ऑफिसर का कहना है कि औरंगाबाद में कर्माड के पास एक हादसा हुआ है, जहां मालगाड़ी का एक खाली डब्बा कुछ लोगों के ऊपर चल गया है. आरपीएफ और स्थानीय पुलिस मौके पर मौजूद है।


बता दें कि कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए सरकार ने मार्च महीने के अंतिम दिनों में लॉकडाउन का ऐलान किया था। इसके बाद लाखों की संख्या में प्रवासी मजदूर विभिन्न राज्यों में जहां-तहां फंस गए थे। इसके बाद कई मजदूर पैदल ही घर के लिए निकल गए। हालांकि, तीसरे चरण का लॉकडाउन घोषित होने के बाद केंद्र सरकार ने मजदूरों को उनके गृह राज्य पहुंचाने के लिए ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। रेलवे अभी तक एक लाख से भी ज्यादा मजदूरों को उनके घर तक पहुंचा चुकी है।


No comments:

Post a Comment

अकबरपुर में 2 मुहर्रम का कदीमी जुलूस अकीदत और शानो-शौकत के साथ सम्पन्न

  गाँव अकबरपुर, पोस्ट ऑफिस खोरहँसा, जनपद गोंडा, देवी पटन मण्डल में 2 मुहर्रम का कदीमी जुलूस गुरुवार को बड़े अदब, एहतराम और धार्मिक श्रद्धा क...