Photo by next media
लखनऊ, 15 मई। कोरोना वायरस की चपेट में पूरी दुनिया के साथ साथ तहज़ीब व अदब का शहर लखनऊ भी है जहां पिछले 50 दिनों से लॉकडाऊन है आज 21 रमज़ान जिसमें मौला अली अलैहिस्सलाम का ताबूत नजफ़ से बरामद होता है जिसमें हजारों की तादाद में ज़ायरीन होते थे मगर इस साल करोना वायरस की वजह से ताबूत बरामद नहीं हुआ।
ज़ायरीन अपने पहले इमाम के ताबूत की ज़ियारत से महरूम रहे जहाँ हजारों की संख्या में मातमदारों की भीड़ होती थी वहीं आज सन्नाटा छाया हुआ है।
नीचे दो तस्वीर है एक 2019 की जिसमें ताबूत के साथ हजारों ज़ायरीन ताबूत को कांधा वा पुरसा दे रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर 2020 की जहाँ आज सन्नाटा छाया हुआ है।
2019 की तस्वीर।
2020 की तस्वीर।
(रिपोर्टर - ज़हीर अब्बास)
No comments:
Post a Comment