Thursday, May 14, 2020

आपूर्ति संबंधी समस्याओं का तत्काल हो समाधान - श्रीकांत शर्मा


14/मई/2020, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के निर्देश पर ऊर्जा मंत्री पं. श्रीकांत शर्मा ने गुरुवार ऊर्जा विभाग की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने निर्देश दिया कि धीरे-धीरे औद्योगिक व व्यावसायिक गतिविधियां शुरू हो रही हैं। गर्मियों के नाते ऊर्जा की खपत के साथ लोड भी बढ़ रहा है। इसलिए ऊर्जा परिवार के सभी कोरोना योद्धा और भी सजग होकर काम करें। उपभोक्ताओं की आपूर्ति सम्बन्धी समस्याओं का तत्काल निराकरण सुनिश्चित किया जाए। 
शक्ति भवन से सभी डिस्काम एमडी से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये बैठक में ऊर्जा मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में बड़े पैमाने पर निजी क्षेत्र के निवेश के साथ ही सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों की स्थापना पर काम कर रही है। ऐसे में बड़े पैमाने पर औद्योगिक और व्यवसायिक विद्युत कनेक्शन भी आएंगे, जो प्रदेश में रोजगार सृजन में सहायक होंगे। ऐसे सभी नए कनेक्शन के आवेदनों का निस्तारण तीव्रता से हो। निवेश मित्र पोर्टल या झटपट पोर्टल पर कनेक्शन के आवेदन लंबित नहीं रहने चाहिए। अधिकारी स्वागत भाव से आवेदनों पर कनेक्शन जारी करें। किसी को कनेक्शन के लिए कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें। 
कहा कि लॉकडाउन-4 के संबंध में जल्द ही शासन स्तर से दिशा निर्देश जारी हो जाएंगे। जिससे कोरोना से अप्रभावित बहुतेरे क्षेत्रों में दैनिक गतिविधियां सामान्य होने की संभावना है। ऐसे में जरूरतों के लिहाज से आपूर्ति व्यवस्था का आंकलन स्थानीय स्तर व डिस्कॉम स्तर पर जरूर कर लिया जाए। जिससे कहीं भी उपभोक्ताओं को समस्या न हो। 


कहा कि अभी भी आंधी-पानी की वजह से अभी भी कई क्षेत्रों में कटौती की शिकायतें सोशल मीडिया के माध्यम से आ रही हैं, जिनका समाधान अति आवश्यक है। उन्होंने अध्यक्ष यूपीपीसीएल को ऐसे सभी क्रिटिकल क्षेत्रों में विशेष टीमें लगाकर समस्या का समाधान कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सौभाग्य योजना में जहां लॉकडाउन के चलते कार्य अधूरा है वहां जनप्रतिनिधियों से भी संपर्क कर छूटे क्षेत्रों में विद्युतीकरण का काम शीघ्र पूरा करायें।


रिपोर्टर- नवीन बाजपेयी 


No comments:

Post a Comment

अपना इतिहास कभी न भूलें शिक्षक संगठन :राधे रमन त्रिपाठी

गोण्डा ।  टीचर फेडरेशन आप इण्डिया के बैनर तले आगामी 4 अप्रैल को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने जारहे विशाल धरना प्रदर्शन की तैयारियों की स...