Thursday, April 23, 2020

कानपुर में कोविड-19 के 15 नये मामले


कानपुर , 23 अप्रैल 20 - उत्तर प्रदेश के कानपुर में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 15 नये मामले सामने आये। इसके साथ ही जिले में कोरोना वायरस से संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 94 हो गयी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक शुक्ला ने बताया कि नये मामले कर्नलगंज, कुली बाजार, किदवई नगर के हैं। इन तीनों क्षेत्रों को कोरोना वायरस से सबसे अधिक संक्रमित स्थान के रूप में चिह्नित किया गया है।


शुक्ला ने बताया कि मंगलवार को कुली बाजार में जिस 72 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई थी, उसके नमूनों की रिपोर्ट आज आई और उसके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही जिले में अब तक कोरोना संक्रमण से तीन लोगों की मौत हो चुकी है। शुक्ला ने बताया कि अनवरगंज और कुली बाजार में तीन और लोगों के कोरोना वायरस वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इस प्रकार जिले में कोरोना पाजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 94 हो गयी है।


(रिपोर्ट - लॉरेंस त्रिवेदी) 


No comments:

Post a Comment

प्रख्यात समाजसेवी एवं चिकित्सक डॉ. साजिद हुसैन का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

  जरवल कस्बा, जनपद बहराइच के सुप्रसिद्ध चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. साजिद हुसैन का आज सुबह, 28 जुलाई 2026 को निधन हो गया। उनके निधन का समाचार ...