Saturday, March 14, 2020

मांडवा तट पर नाव पलटी, सभी 78 यात्री सुरक्षित

मुंबई, 14 मार्च -  महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में शनिवार सुबह मांडवा तट पर एक नाव पलट गई। हालांकि, इसमें सवार सभी 78 यात्रियों को सकुशल बचा लिया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।


अधिकारी ने बताया कि हादसा सुबह करीब 10 बजे उस समय हुआ, जब मांडवा से रवाना होने के कुछ ही देर बाद 78 यात्रियों को ले जा रही नाव चट्टान से टकरा गई।


उन्होंने बताया कि चट्टानी क्षेत्र से टकराने के बाद नाव में पानी भरने लगा, जिसके कारण नाव डूबने लगी। तुरंत मरीन पुलिस और अन्य एजेंसियों को इसकी सूचना दी गई। इसके बाद बचाव अभियान चलाकर सभी यात्रियों को सुरक्षित निकालकर दूसरी नाव में स्थानांतरित किया गया।


No comments:

Post a Comment

मेयर के करीबी को ‘खास कुर्सी’.... सवालों में BJP

यह खबर है.....सत्ता के रसूख, प्रशासनिक हनक और पार्टी के नियमों को ठेंगा दिखाने की.....जी हां....मुरादाबाद के मेयर विनोद अग्रवाल की पावर का अ...