Saturday, March 14, 2020

गोंडा में सीएमएस ने कोरोना के 15 मरीज भर्ती होने की फैलाई अफवाह

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिला अस्पताल के सीएमएस की ओर से कोरोना को लेकर शनिवार को जारी एक सूचना से दिल्ली से लेकर लखनऊ तक हड़कंप मच गया। सुबह सीएमएस ने जिला अस्पताल में कोरोना के 15 मरीज भर्ती होने का पत्र जारी कर दिया। जैसे ही यह खबर फैली दिल्ली से लेकर लखनऊ तक हड़कंप मच गया।



शासन से जिला प्रशासन को फोन घनघनाए जाने लगे। बाद में पता चला कि सीएमएस ने स्टाफ की छुट्टियों पर रोक लगाने के लिए भ्रामक सूचना जारी कर दी। इसे लेकर डीएम डॉ. नितिन बंसल ने सीएमएस के खिलाफ पैनिक और अफवाह फैलाने को लेकर कड़ी कार्रवाई की है। बाद में सीएमएस को खंडन का दूसरा पत्र जारी करना पड़ा !


शनिवार सुबह सीएमएस ने पत्र जारी किया कि जिला अस्पताल में कोरोना के 15 मरीज भर्ती है। इसे देखते हुए सभी डाक्टरों और स्टाफ की छुट्टी निरस्त की जाती है। उन्होंने यहां तक लिखा भर्ती मरीजों की देखभाल की जा रही है। पत्र के वायरल होते ही खलबली मच गई। दिल्ली और लखनऊ से फोन आने के बाद डीएम भी हड़बड़ा गए। तत्काल सीएमएस और सीएमओ तलब किए गए !


No comments:

Post a Comment

मेयर के करीबी को ‘खास कुर्सी’.... सवालों में BJP

यह खबर है.....सत्ता के रसूख, प्रशासनिक हनक और पार्टी के नियमों को ठेंगा दिखाने की.....जी हां....मुरादाबाद के मेयर विनोद अग्रवाल की पावर का अ...