Sunday, March 22, 2020

कोरोना के खिलाफ देश एकजुट, बालकनी में शाम पांच बजे लोगों ने ताली और थाली बजाकर किया थैंक्यू


कोरोना वायरस की चुनौतियों के खिलाफ संघर्ष के बीच रविवार (22 मार्च) को जनता कर्फ्यू के दौरान सड़कें वीरान पड़ी रही और मार्केट सूनी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आग्रह का स्वागत करते हुए लोगों ने 'जनता कर्फ्यू' का पालन किया और शाम को पांच बजे अपने घरों में रहकर ही ताली, थाली, घंटी और शंख बजाकर उन जवानों की हौसला अफजाई की, जो बिना जान की परवाह किए हुए इस लड़ाई के खिलाफ लड़ रहे हैं। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्य नाथ ने भी घंटी बजाई !



कोरोना वायरस के खिलाफ देशभर में जनता कर्फ्यू


कोरोना वायरस को लेकर भारत समेत पूरी दुनिया में हाहाकार मचा है। चीन से फैले इस लाइलाज महामारी कोविड-19 के मरीजों की संख्या भारत में लगाता बढ़ रही है। इसके वायरस के प्रसार को रोकने के उद्देश्य से आज भारत में जनता कर्फ्यू जारी है और यह आज रात नौ बजे तक जारी है। कोरोना से बचाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 'जनता कर्फ्यू' की अपील करने के बाद देश में आज यानी रविवार को एक अभूतपूर्व बंद है।


जनता कर्फ्यू के तहत देश में सुबह 7 बजे से लेकर रात नौ बजे तक लोग घरों में रहकर इसका पालन कर रहे हैं ताकि खतरनाक कोरोना वायरस के प्रसार को रोका जा सके। जनता कर्फ्यू के तहत लोगों से यह अपील की गई है कि वे स्वेच्छा से कोरोनो वायरस के प्रसार को रोकने के लिए घरों में ही रहें जबकि इस दिन सार्वजनिक परिवहन सेवा निलंबित कर दी जाएगी या इसमें कमी कर दी जाएगी और आवश्यक वस्तुओं से जुड़ी दुकानों के अलावा अन्य सभी बाजार और दुकानें बंद रहेंगी।


पीएम मोदी की अपील के बाद मुख्यमंत्रियों और अन्य नेताओं ने पार्टी लाइनों से ऊपर उठते हुए लोगों से सुबह 7 से रात नौ बजे तक जनता कर्फ्यू का पालन करने का आग्रह किया !


No comments:

Post a Comment

अकबरपुर में 2 मुहर्रम का कदीमी जुलूस अकीदत और शानो-शौकत के साथ सम्पन्न

  गाँव अकबरपुर, पोस्ट ऑफिस खोरहँसा, जनपद गोंडा, देवी पटन मण्डल में 2 मुहर्रम का कदीमी जुलूस गुरुवार को बड़े अदब, एहतराम और धार्मिक श्रद्धा क...