जनता कर्फ्यू के दौरान राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के सभी जिलो की दुकानें बंद रहेगी ! व्यापारी शाम 5:00 बजे 5 मिनट तक अपने घर से आपात सेवा में लगे लोगों का करतल ध्वनि से करेंगे उत्साहवर्धन !
उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने बताया कि भारत मे करोना वायरस के बढ़ते प्रकोप से देश की जनता को बचाने एवं सुरक्षित रखने के उद्देश से देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा 22 मार्च को जनता कर्फ्यू की घोषणा की गई है , व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने बताया जनता कर्फ्यू के दौरान उत्तर प्रदेश के सभी जिलों की बाजारे बंद रहेगी
संगठन के प्रदेश महामंत्री शशिकांत शर्मा एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल ने बताया प्रदेश के अनेक जिलों में आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारी प्रधानमंत्री की अपील के अनुसार 22 मार्च को शाम को 5:00 बजे 5 मिनट तक अपने घरों से आपात सेवा में लगे हुए लोगों का उत्साह वर्धन एवं धन्यवाद ज्ञापित करने के लिए करतल ध्वनि करेंगे, उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ,प्रदेश उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी ने प्रदेश की जनता से भी शाम को 5:00 बजे 5 मिनट तक आपात सेवा में लगे हुए लोगों का थाली बजाकर एवं तालियां बजाकर धन्यवाद ज्ञापित करने की अपील की !
No comments:
Post a Comment