लखनऊ - लॉक डाउन की संपूर्ण अवधि में जरूरतमंद लोगों तक मदद पहुचाने का प्रयास करेगा आदर्श व्यापार मंडल ट्रांस गोमती अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम के नेतृत्व मे ट्रांस गोमती एवं महिला इकाई के पदाधिकारी जरुरतमंद लोग तक राशन एवं भोजन की मदद पहुंचाने का काम कर रहे हैं !
शुक्रवार ,27 मार्च, आपदा के इस वक्त में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ट्रांस गोमती अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम, ट्रांस गोमती उपाध्यक्ष , उदय कांत श्रीवास्तव, तकरोही बाज़ार की महिला इकाई की अध्यक्ष श्रीमती अंजलि मोर्या, सुदीप गुप्ता, अरविंद त्रिपाठी द्वारा पुलिस के माध्यम से ठाकुरगंज सेक्टर 12 इंद्रानगर, तकरोही, जानकीपुरम, चिनहट, गोमती नगर, संत पुरम, मटियारी, पंडित पुरवा,लव कुश नगर ,आम्र्पली क्षेत्र में जरुरतमंद लोगो तक अनाज के पैकेट एवं तैयारभोजन पहुंचा कर मदद की गई संगठन के प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल द्वारा जानकीपुरम क्षेत्र में इंजीनियर कॉलेज पास की झुग्गी झोपड़ियों में गरीबों को राशन के पैकेट वितरित किए गए!
नगर उपाध्यक्ष मोहम्मद अजीज द्वारा पेपर मिल कॉलोनी में गरीब एवं जरुरतमंद लोगों को राशन के पैकेट पहुंचाए गए उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता गुप्ता ने बताया लॉक डाउन की संपूर्णअवधि मे संगठन के पदाधिकारियों के सहयोग से गरीब एवं जरुरतमंद लोगो तक राशन एवं भोजन पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा !
No comments:
Post a Comment