Friday, March 27, 2020

ब्रिटेन के PM बोरिस जॉनसन के बाद अब स्वास्थ्य मंत्री मैट हैंकॉक भी हुए कोरोना पॉजिटिव

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के बाद अब स्वास्थ्य मंत्री मैट हैंकॉक भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। ब्रिटिश स्वास्थ्य मंत्री (राज्य) मैट हैंकॉक ने कोरोना से संक्रमित होने की जानकारी खुद ट्वीट कर दी है। साथ ही उन्होंने कहा कि वह घर से ही काम कर रहे हैं और खुद को आइसोलेट कर लिया है। एक ही दिन में ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन और स्वास्थ्य मंत्री मैट के कोरोना वायरस से संक्रमित होने से ब्रिटेन में सनसनी फैल गई है। इससे पहले शाही परिवार के सदस्य प्रिंस चार्ल्स भी कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। 



शुक्रवार को मंत्री मैट हैंकॉक ने एक वीडियो संदेश में कहा कि मेडिकल एडवाइस के तहत मुझे कोरोना वायरस की जांच कराने की सलाह दी गई थी। टेस्ट में मैं कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया हूं। शुक्र है कि मेरे लक्षण नरम हैं और मैं घर से काम कर रहा हूं और खुद को आइसोलेट कर लिया है !


इससे पहले ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने शुक्रवार (27 मार्च) को कहा कि हल्के लक्षणों के बाद उनका कोरोना वायरस टेस्ट पाजिटिव आया है और अब उन्होंने डाक्टरों की सलाह के अनुसार 10 डाउनिंग स्ट्रीट में खुद को पृथक कर लिया है। सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो संदेश में ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने कहा है कि वह इस घातक वायरस के खिलाफ सरकार के संघर्ष में ब्रिटिश सरकार का नेतृत्व करते रहेंगे। देश में कोरोना 578 लोगों की जान ले चुका है।


उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'पिछले 24 घंटे में मुझे हल्के लक्षण उभरे और टेस्ट पॉजिटिव आया है। अब मैं खुद को पृथक कर रहा हूं। लेकिन ऐसे समय में जब हम कोरोना के खिलाफ जंग लड़ रहे हैं, मैं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सरकार का नेतृत्व करता रहूंगा !


No comments:

Post a Comment

बेटी की शादी से पहले उठ गया पिता का साया: बिजली के खंभे पर बुझ गई महेंद्र उर्फ गुड्डू की जिंदगी

बालामऊ/हरदोई उ०प्र० का माहौल उस वक्त गमगीन हो गया, जब एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। जिस आंगन में कुछ दिन पहले ...