कोरोना वायरस को लेकर इस वक्त पूरी दुनिया में खौफ का माहौल है। रोज आ रहे नए मामलों के चलते लोग लगातार इसको लेकर सावधानियां बरत रहे हैं, लेकिन इसकी जांच रिपोर्ट आने में कई घंटे लग जाते हैं। इस बीच, चीन ने एक ऐसा किट बनाया है जो सिर्फ 15 मिनट के अंदर कोरोना की जांच रिपोर्ट दे देगा।
ऐसा कहा जा रहा है कोरोना वायरस से बुरी तरह प्रभावित चीन के वुहान शहर में फ्रंटलाइन डॉक्टर्स इस किट को जांच के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं और उसके बाद अंतिम पुष्टि के लिए न्यूक्लिक एसिड टेस्ट में जाते हैं, जहां कुछ घंटे लगते हैं।
कोरोना वायरस जांच में मददगार किट
यह किट ऐसे में समय में काफी मददगार साबित हो रहा है जब वुहान के अस्पताल में कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीजों की भारी भीड़ लगी रहती है। चीन के मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि यह किट पूर्वोत्तर चीन के जिंग्सू प्रांत स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर वायरल डिजिज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के वैज्ञानिक और वुक्सी शहर की कंपनी की तरफ से तैयार किया गया है
वहां के ब्यूरो ऑफ साइंस एंड टेक्नॉलोजी ने मीडिया से कहा- “यह किट सिर्फ 15 मिनट के अंदर वायरस को डिटैक्ट कर सकता है।” यह किट वुहान में दिया गया है क्योंकि यह “सबसे ज्यादा प्रभावित है और इस किट का इस्तेमाल और ट्रांसपोर्ट काफी आसानी से किया जा सकता है।”
कई कंपनियों की तरफ से किया जा रहा रिसर्च
कंपनी ने कहा था कि वे रोजोना 4 हजार लोगों के लिए ये किट तैयार कर सकते हैं। इस काम में राज्य सरकार ने कंपनी के प्रोडक्शन को बढ़ान में मदद की थी। फरवरी की शुरुआत में तैयार किए गए इस किट का इस्तेमाल वुहान में किया गया।
संभवत: दुनियाभर में कोरोना वायरस की महामारी को देखते हुए चीन के कई इंस्टीटयूट्स और कंपनियों की तरफ से तुरत कोरोना की जांच रिपोर्ट देने वाले किट निर्यात करने के मकसद से तैयार करने पर रिसर्च किया जा रहा है।
चीन में सामान्य हो रहे हालात
दो महीने से अधिक समय से कोरोना वायरस से बुरी तरह परेशान चीन अब सामान्य स्थिति की ओर बढ़ने लगा है और वह इस बीमारी से बुरी तरह प्रभावित वुहान में कारोबार को धीरे धीरे खोलने लगा है। प्रशासन के मुताबिक इस रोग के 22 और मरीजों की जान चली गयी जिसके साथ यह बीमारी अब तक 3158 लोगों की जान ले चुकी है।
इस विषाणु के फैलने के बाद से पहली बार हुबेई प्रांत की राजधानी वुहान की राष्ट्रपति शी चिनफिंग की यात्रा के एक दिन बाद चीनी अधिकारियों ने बुधवार को महामारी की स्थिति के आधार पर कारोबार एवं उत्पादन इकाइयों को धीरे धीरे खोलने की योजना का ऐलान किया।
पांच करोड़ से अधिक आबादी वाला हुबेई प्रांत 23 जनवरी से एक प्रकार की नाकेबंदी में है। वुहान और इस विशाल प्रांत पर कोरोना वायरस की सबसे अधिक मार पड़ी है। पिछले साल दिसंबर में स्थानीय पशु बाजार से यह कोरोना वायरस कथित रूप से इंसानों में पहुंचा था।
आयोग के मुताबिक मंगलवार तक चीन में कुल 80,778 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। इनमें पिछले तीन महीनों में बीमारी के कारण मरने वाले 3,158 लोग, इलाज करा रहे 16,145 लोग और सेहत में सुधार के बाद अस्पताल से छोड़े गए 61,475 लोग शामिल हैं
No comments:
Post a Comment