केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को लोकसभा में दिल्ली दंगों पर चर्चा का जवाब दिया। चर्चा के दौरान उन्होंने सीएए का जिक्र करते हुए पूछा कि मुझे समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर क्यों विपक्ष इसका विरोध कर रहा है। चर्चा के बीच में एक सांसद ने सीएए को धर्म से जोड़कर पेश करने की कोशिश की। विपक्षी सांसद के इस बात पर वह भड़क गए।
चर्चा के दौरान अमित शाह ने कहा कि देश में इससे पहले कई कानून धर्म के आधार पर बन रहे हैं। उन्होंने पूछा कि मुस्लिम पर्सनल लॉ क्या है?
वहीं, अमित शाह ने यह भी कहा कि दंगे के दौरान आगजनी करने वाले लोगों की संपत्ति जब्त की जाएगी। उन्होंने कहा, इसके लिए उन्होंने दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखा है। ताकि, कोर्ट की निगरानी में संपत्ति वसूली की कार्रवाई की जाए। उन्होंने इन आरोपों से इनकार किया कि पुलिस भी पत्थरबाजी में शामिल थी। इस दौरान कांग्रेस के सदस्य वॉकआउट कर गए !
No comments:
Post a Comment