Tuesday, February 18, 2020

नहीं लागू होने देंगे एनआरसी - उद्धव ठाकरे

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि किसी को भी नागरिकता संशोधन कानून से डरने की जरूरत नहीं है। उन्होंने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि वे राज्य में एनआरसी को लागू नहीं होने देंगे। उद्धव ने आगे यह भी कहा कि एनपीआर को लागू करने से पहले वे व्यक्तिगत तौर पर उस फॉर्म की जांच करेंगे।



सिंधुदुर्ग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए ठाकरे ने कहा- “सीएए और एनआरसी दो अलग मुद्दे हैं। एनपीआर तीसरा मुद्दा है। किसी को भी सीएए से डरने की जरूरत नहीं है। एनआरसी न आया है और न आएगा। अगर एनआरसी लागू किया जाता है तो ये न सिर्फ मुसलमानों के लिए बल्कि हिन्दू, दलित, आदिवासी और अन्य लोगों के लिए भी मुश्किलें पैदा कर देगा। केन्द्र ने एनआरसी पर कोई बयान नहीं दिया है। एनपीआर एक जनगणना है और मैं खुद इसके कॉलम की व्यक्तिगत तौर पर जांच करूंगा। मैं नहीं मानता हूं कि इससे कोई समस्या होगी। जनगणना हर दस साल पर की जाती है।”


सीएए का समर्थन करने पर शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के बीच दरार पैदा हो सकती है, जो महाराष्ट्र में मिलकर गठबंधन की सरकार चला रही हैं। कांग्रेस और एनसीपी सीएए और एनआरसी का विरोध करती रही है। लेकिन, शिवसेना ने लोकसभा में नागरिकता संशोधन कानून का समर्थन किया और राज्यभा में दिसंबर 2019 में वोटिंग के वक्त वॉक आउट कर गई थी।


No comments:

Post a Comment

अकबरपुर में 2 मुहर्रम का कदीमी जुलूस अकीदत और शानो-शौकत के साथ सम्पन्न

  गाँव अकबरपुर, पोस्ट ऑफिस खोरहँसा, जनपद गोंडा, देवी पटन मण्डल में 2 मुहर्रम का कदीमी जुलूस गुरुवार को बड़े अदब, एहतराम और धार्मिक श्रद्धा क...