Friday, January 17, 2020

UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2020 के उम्मीदवारों के लिए बुरी खबर, वैकेंसी हो सकती है कम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए बुरी खबर। इस बार यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा नोटिफिकेशन में वैकेंसी की संख्या कम हो सकती है। इस बात की काफी संभावना है कि करीब 100 वैकेंसी कम हो जाए।



इसकी वजह यह है कि रेलवे ने यूपीएससी से अपने ग्रुप ए अफसरों की भर्ती का अनुरोध वापस ले लिया है। रेलवे भर्ती बोर्ड ( RRB ) ने संघ लोक सेवा आयोग ( यूपीएससी ) को विभिन्न कैडरों में ग्रुप ए अफसरों ( Group A officers ) की भर्ती का अनुरोध पत्र भेजा था। लेकिन अब अनुरोध पत्र रेलवे से वापस ले लिया है। अधिकारियों ने बुधवार को ये जानकारी दी। 


सिविल सेवा कैडर के अधिकारियों ने अपनी वरिष्ठता खोने और करियर की संभावनाओं के मद्देनजर चिंता जाहिर करते हुए विरोध जताया था। 


9 जनवरी को लिखे पत्र में रेलवे बोर्ड ने कहा है कि कैबिनेट ने कैडर ( 9 सेवाओं - IRSE, IRSME, IRSEE, IRSS,  IRTS, IRAS, IRPS RPF ) को मर्ज करने का फैसला लिया है। इस फैसले के बाद अब यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा और यूपीएससी इंजीनियरिंग सर्विसेज एग्जामिनेशन के जरिए रेलवे सेवाओं से जुड़ी ये रिक्तियां नहीं निकाली जाएंगी। इन्हें वापस ले लिया गया है। 


No comments:

Post a Comment

अकबरपुर में 2 मुहर्रम का कदीमी जुलूस अकीदत और शानो-शौकत के साथ सम्पन्न

  गाँव अकबरपुर, पोस्ट ऑफिस खोरहँसा, जनपद गोंडा, देवी पटन मण्डल में 2 मुहर्रम का कदीमी जुलूस गुरुवार को बड़े अदब, एहतराम और धार्मिक श्रद्धा क...