Wednesday, January 1, 2020

करंट की चपेट में आने से हाथी की मौत

जौनपुर। मीरगंज थाना क्षेत्र के भटहर गांव में आज सुबह हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आने से एक हाथी की मौत हो गई।
     प्राप्त जानकारी के अनुसार भदोही जनपद के सुरियावां अबरना गांव निवासी सभाशंकर पांडेय हाथी को लेकर गांव गांव घुमाकर लोगो को दर्शन कराते थे।
    आज सुबह भटहर गांव में स्थित साहीनाथ मंदिर के पास हाथी को खड़ा किये थे। बगल में गुजरे ११००० वोल्ट का जर्जर तार लटक रहा था। अनुमान है कि हाथी ने सूंड उठाकर उसको छू लिया होगा और करंट के चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। क्योकि एक से डेढ़ फ़ीट तक हाथी की सूंड कट गई थी।
   फिलहाल समाचार लिखे जाने तक वन विभाग का कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पंहुचा था। गौरतलब है कि क्षेत्रवासी जर्जर और लटकते तारो की समस्या से जूझ रहे है।



No comments:

Post a Comment

अकबरपुर में 2 मुहर्रम का कदीमी जुलूस अकीदत और शानो-शौकत के साथ सम्पन्न

  गाँव अकबरपुर, पोस्ट ऑफिस खोरहँसा, जनपद गोंडा, देवी पटन मण्डल में 2 मुहर्रम का कदीमी जुलूस गुरुवार को बड़े अदब, एहतराम और धार्मिक श्रद्धा क...