श्रीनगर - एक दिन पहले इंटरनेट सेवा बहाल किए जाने के वादे के बावजूद बुधवार को घाटी के अस्पतालों में अब तक ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवा बहाल नहीं हुई है।



सरकार के आधिकारिक प्रवक्ता रोहित कंसल ने मंगलवार को कहा था कि अस्पतालों में ब्रॉडबैंड सेवा और पोस्टपेड मोबाइल फोन पर एसएमएस सेवा आधी रात से बहाल कर दी जाएगी। एसएमएस सेवा कुछ हद तक बहाल कर दी गयी है लेकिन इंटरनेट अभी तक बहाल नहीं हुआ है। घाटी के अग्रणी सरकारी एसएमएचएस अस्पताल में तकरीबन पांच महीने से इंटरनेट सुविधा नहीं है। एसएमएचएस अस्पताल प्रशासन के एक अधिकारी ने कहा कि चिकित्सा संस्थान में इंटरनेट सेवा बुधवार को बहाल नहीं हुई। उन्होंने कहा, 'इंटरनेट काम नहीं कर रहा। सेवाएं अब तक बहाल नहीं हुयी हैं।'