Thursday, January 9, 2020

ईरानी हमले में एयरबेस को पहुंचा है भारी नुकसान सामने आई सैटेलाइट तस्वीरें

ईरान के द्वारा इराक में मौजूद अमेरिकी एयरबेस पर लगातार हमला किया जा रहा है. ईरान के कमांडर जनरल कासिम सुलेमानी का बदला लेते हुए ईरान की ओर से पहले 20 से अधिक बैलेस्टिक मिसाइल दागी गई और गुरुवार को भी दो रॉकेट दागे गए. जिस एयरबेस पर ईरान ने रॉके दागे हैं, अब वहां की तस्वीर सामने आई है जिसमें साफ दिख रहा है कि इस हमले से कितना नुकसान हुआ है 



समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, ईरान के हमले में बगदाद में मौजूद अमेरिका के अल-असद एयरबेस की कुल 7 बिल्डिंग को नुकसान पहुंचा है. इसमें कुछ बिल्डिंग ऐसी हैं जिनको सर्वाधिक नुकसान हुआ है और वो सैटेलाइट तस्वीर में भी दिखाई पड़ रहा है !



प्लेनट लैब इंक की ओर से उस एयरबेस की दो सैटेलाइट तस्वीरें साझा की गई हैं, जिसमें ईरानी मिसाइल के हमले का असर दिखाया गया है. इससे पहले 25 दिसंबर को भी इस एयरबेस की कुछ तस्वीरें सामने आई थीं, जिनमें सभी बिल्डिंग सही दिख रही थीं हालांकि अब 8 जनवरी को जो ताजा फोटो आई हैं, उससे साफ दिख रहा है कि नुकसान काफी भारी हुआ है !



No comments:

Post a Comment

अकबरपुर में 2 मुहर्रम का कदीमी जुलूस अकीदत और शानो-शौकत के साथ सम्पन्न

  गाँव अकबरपुर, पोस्ट ऑफिस खोरहँसा, जनपद गोंडा, देवी पटन मण्डल में 2 मुहर्रम का कदीमी जुलूस गुरुवार को बड़े अदब, एहतराम और धार्मिक श्रद्धा क...