Friday, January 10, 2020

ईरान ने विमान पर मिसाइल अटैक के दावे को किया ख़ारिज

ईरान ने इससे इनकार किया है कि उसकी मिसाइल के कारण यूक्रेन का यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ था !


बुधवार को यूक्रेन का यात्री विमान तेहरान हवाई अड्डे से उड़ान भरते ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. इसमें सवार सभी 176 यात्री और चालक दल के सदस्य मारे गए थे !



ईरान के नागरिक उड्डन प्रमुख ने दावा किया कि वे इसे लेकर पूरी तरह आश्वस्त हैं कि विमान मिसाइल के कारण नहीं दुर्घटनाग्रस्त हुआ है !


पश्चिमी देशों के कई नेताओं ने ये कहा है कि जो सबूत मिले हैं, उससे ये लगता है कि ज़मीन से हवा में मारे करने वाली मिसाइल विमान को जाकर लगी थी, शायद ग़लती से ऐसा हुआ ! एक नए वीडियो से ऐसा लगता है कि तेहरान के ऊपर उड़ रहे इस विमान से कुछ टकराया था !


No comments:

Post a Comment

प्रख्यात समाजसेवी एवं चिकित्सक डॉ. साजिद हुसैन का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

  जरवल कस्बा, जनपद बहराइच के सुप्रसिद्ध चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. साजिद हुसैन का आज सुबह, 28 जुलाई 2026 को निधन हो गया। उनके निधन का समाचार ...