Wednesday, January 8, 2020

अमेरिकी बेस पर हमला US के मुंह पर तमाचा - सुप्रीम लीडर खामनेई

ईरान के सुप्रीम लीडर नेता अयातुल्ला अली खामनेई ने अमेरिकी बेस पर हुए हमले को अमेरिका के मुंह पर तमाचा करार दिया है। उनका यह बयान अमेरिका और ईरान के बीच जारी तल्खी के बीच आया है। वहीं, इससे पहले भारत में ईरान के राजदूत अली चेगेनी ने कहा कि वह अमेरिका के साथ अपने देश के तनाव को कम करने की दिशा में भारत द्वारा उठाए गए किसी भी कदम का स्वागत करेंगे। 



ईरान द्वारा इराक स्थित अमेरिकी सैन्य अड्डे पर मिसाइल हमला किए जाने के कुछ ही घंटे बाद चेगेनी ने यह बयान दिया है। ईरान के दूतावास में सुलेमानी के लिए आयोजित श्रद्धांजलि सभा के बाद चेगेनी ने मीडिया से बात की।


No comments:

Post a Comment

प्रख्यात समाजसेवी एवं चिकित्सक डॉ. साजिद हुसैन का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

  जरवल कस्बा, जनपद बहराइच के सुप्रसिद्ध चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. साजिद हुसैन का आज सुबह, 28 जुलाई 2026 को निधन हो गया। उनके निधन का समाचार ...