Wednesday, January 8, 2020

अधिवक्ता शिशिर त्रिपाठी की हत्या को लेकर वकीलों ने दिया धरना





लखनऊ।  कृष्णा नगर के दामोदर नगर मे एक 32 वर्षीय अधिवक्ता की कुछ लोगो के द्वारा लाठी डंडो से पीट पीट कर निर्मम हत्या कर दी गई । दामोदर नगर मे हुई अधिवक्ता की हत्या की सनसनी खेज़ घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुॅची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अधिवक्ता की हत्या की सूचना के बाद क्षेत्र मे सनसनी फैल गई पुलिस ने अधिवक्ता की हत्या के मामले मे एक व्यक्ति को हिरासत मे भी ले लिया है।


अधिवक्ता की हत्या से नाराज़ सैकड़ो अधिवक्ताओ ने कृष्णा नगर पुलिस पर गम्भीर आरोप लगाते हुए अभियुक्तो की गिरफ्तारी जल्द न होने पर आन्दोलन की चेतावनी देते हुए मृतक के परिवार को 20 लाख रूपए का मुआवज़ा और परिवार को सुरक्षा दिए जाने की मांग की है लखनऊ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने आन्दोलन की घोषणा करते हुए कहा है कि मृतक के परिवार को सुरक्षा देना पुलिस की नैतिक ज़िम्मेदारी है



 वकीलों द्वारा किया जा रहा है प्रदर्शन शहीद स्मारक के पास वकीलों ने किया धरना प्रदर्शन प्रदर्शन करते हुए अधिवक्ता शहीद स्मारक से लेकर के हाई कोर्ट की तरफ बढ़े पुलिस प्रशासन भी साथ ही साथ वकीलों के साथ कड़े पहरे में अधिवक्ताओं द्वारा किए गए प्रदर्शन की वजह से सड़कों पर लगा भारी जाम पुलिस प्रशासन ने डायवर्जन किया रास्ते का और पुराने लखनऊ हुसैनाबाद क्षेत्र रूमी गेट के पास भी पुलिस ने कसी अपनी कमर और बैरिकेडिंग लगाकर के रास्ते का डायवर्जन किया। जिसकी वजह से पुराने लखनऊ हुसैनाबाद क्षेत्र में चारों तरफ लगा जाम नए वाले पुल पर जमा मस्जिद तक के भी जाम लगा उधर चौक मेडिकल कॉलेज चौराहे तक के बराबर जाम लगा पुलिस जाम को हटाने में पूरी तरह से जुटी हुई है जगह-जगह सड़कों को डायवर्जन किया काफी हद तक के जाम कम हो गया है ।


(रिपोर्ट- शिशिर त्रिपाठी)






No comments:

Post a Comment

प्रख्यात समाजसेवी एवं चिकित्सक डॉ. साजिद हुसैन का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

  जरवल कस्बा, जनपद बहराइच के सुप्रसिद्ध चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. साजिद हुसैन का आज सुबह, 28 जुलाई 2026 को निधन हो गया। उनके निधन का समाचार ...