Friday, December 6, 2019

हैदराबाद में चारों आरोपियों की पुलिस एनकाउंटर में मौत

हैदराबाद में हुए पशु चिकित्सक से रेप और फिर जिंदा जलाकर नृशंस हत्या के मामले में कार्रवाई के दौरान चारों आरोपियों की पुलिस एनकाउंटर में मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को सीन रिक्रिएट करने के लिए वारदात वाले स्थान पर ले जाया गया था जहां से उन्होंने भागने की कोशिश की तो एनकाउंटर में चारों की मौत हो गई। बता दें कि य़े खबर सामने आने के बाद से हैदराबाद की पीड़िता के पड़ोसियों ने पुलिस को राखी बांधकर धन्यवाद किया है। 



यहां बता दें कि आरोपी ठीक उसी फ्लाइओवर के नीचे मारे गए हैं जहां वेटरनरी डॉक्टर को जिंदा जलाया गया था। इस मामले में पुलिस ने सोमवार को अदालत में याचिका दाखिल करके आरोपियों की दस दिनों की हिरासत की मांग की थी। लगातार तीन दिनों तक अभियोजन पक्ष की दलीलें सुनने के बाद सात दिनों की पुलिस हिरासत दे दी गई। 



इस घटना के 36 घंटों के भीतर पुलिस ने शुक्रवार को आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद अगले दिन शादनगर अदालत में पेश किया गया, जहां से सभी को चेरलापल्ली जेल में भेजा दिया गया था। बता दें कि गैंगरेप और बर्बरता से हत्या के मामले तेलंगाना सरकार ने बुधवार को आरोपियों के खिलाफ मुकदमे की सुनवाई के लिए महबूबनगर जिले में स्थित प्रथम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत को विशेष अदालत (फास्ट ट्रैक कोर्ट) के रूप में नामित किया था।


No comments:

Post a Comment

बेटी की शादी से पहले उठ गया पिता का साया: बिजली के खंभे पर बुझ गई महेंद्र उर्फ गुड्डू की जिंदगी

बालामऊ/हरदोई उ०प्र० का माहौल उस वक्त गमगीन हो गया, जब एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। जिस आंगन में कुछ दिन पहले ...